By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: HeatwaveIndia : टेंपरेचर जानकर घूम जायेगा दिमाग , 50°C पर हुआ तापमान
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तर प्रदेश > HeatwaveIndia : टेंपरेचर जानकर घूम जायेगा दिमाग , 50°C पर हुआ तापमान
राष्ट्रीय

HeatwaveIndia : टेंपरेचर जानकर घूम जायेगा दिमाग , 50°C पर हुआ तापमान

सबसे ज्यादा तप रहा है उत्तर प्रदेश.

admin
Last updated: 2026/05/23 at 12:02 PM
admin
Share
4 Min Read
HeatwaveIndia
HeatwaveIndia : टेंपरेचर जानकर घूम जायेगा दिमाग , 50°C पर हुआ तापमान
SHARE
Highlights
  • दुनिया के 22 सबसे गर्म शहरों की सूची.
  • रात में भी राहत नहीं, चल रही हैं गर्म हवाएं.
  • यूपी में रेड अलर्ट, बिहार में भी स्कूल बंद.

HeatwaveIndia : टेंपरेचर जानकर घूम जायेगा दिमाग , 50°C पर हुआ तापमान :-  भारत में इस समय गर्मी का ऐसा रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिसकी चपेट में आने पर बच्‍चे-बुजुर्गों की जान तक जा सकती है. मौसम से जुड़े वैश्विक आंकड़े देने वाली संस्था ‘एक्वेदर की रिपोर्ट ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. शुक्रवार 22 मई को दोपहर 3 बजे दुनिया के जो 22 शहर सबसे ज्यादा गर्म रिकॉर्ड किए गए, वे सभी के सभी भारत के ही हैं. यानी इस समय दुनिया की सबसे खतरनाक गर्मी भारत के मैदानी इलाकों में पड़ रही है. इनमें से 21 शहरों में पारा सीधे 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लिस्ट में शामिल आखिरी शहर का तापमान 46 डिग्री रहा।

Contents
सबसे ज्यादा तप रहा है उत्तर प्रदेशदुनिया के 22 सबसे गर्म शहरों की सूचीरात में भी राहत नहीं, चल रही हैं गर्म हवाएंयूपी में रेड अलर्ट, बिहार में भी स्कूल बंद

सबसे ज्यादा तप रहा है उत्तर प्रदेश

आसमान से बरसती इस आग का सबसे बड़ा केंद्र उत्तर प्रदेश बना हुआ है. दुनिया के इन 22 सबसे गर्म शहरों की सूची में अकेले उत्तर प्रदेश के 13 शहर शामिल हैं. शुक्रवार को ओडिशा का बलांगीर और बिहार का सासाराम देश में सबसे गर्म स्थान रहे. उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक इस समय सूरज की सीधी किरणें और गर्म पछुआ हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं।

दुनिया के 22 सबसे गर्म शहरों की सूची

शुक्रवार दोपहर 3 बजे रिकॉर्ड किए गए तापमान के अनुसार दुनिया के सबसे गर्म भारतीय शहरों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

शहर राज्य तापमान

बलांगीर ओडिशा 47°C
सासाराम बिहार 47°C
बिलासपुर छत्तीसगढ़ 47°C
वाराणसी उत्तर प्रदेश 47°C
बक्सर बिहार 47°C
जौनपुर उत्तर प्रदेश 47°C
महासमुंद छत्तीसगढ़ 47°C
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश 47°C
सीतापुर उत्तर प्रदेश 47°C
रायपुर छत्तीसगढ़ 47°C
मिर्जापुर उत्तर प्रदेश 47°C
प्रयागराज उत्तर प्रदेश 47°C
पीलीभीत उत्तर प्रदेश 47°C
भिलाई छत्तीसगढ़ 47°C
रुद्रपुर उत्तराखंड 47°C
गाजीपुर उत्तर प्रदेश 47°C
दुर्ग छत्तीसगढ़ 47°C
शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश 47°C
रामपुर उत्तर प्रदेश 47°C
बिजनौर उत्तर प्रदेश 47°C
अकबरपुर उत्तर प्रदेश 47°C
बरेली उत्तर प्रदेश 46°C

रात में भी राहत नहीं, चल रही हैं गर्म हवाएं

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार की गर्मी में सबसे बड़ा खतरा यह है कि दिन के साथ-साथ रातें भी बेहद गर्म हो गई हैं. देश के कम से कम 35 शहरों में रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. राजस्थान के हनुमानगढ़ में रात का पारा सबसे ज्यादा 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा. इसका मतलब है कि लोगों को चौबीसों घंटे गर्म थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है।

यूपी में रेड अलर्ट, बिहार में भी स्कूल बंद

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों के लिए हीटवेव का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. वहीं बिहार के पटना और गयाजी में भीषण गर्मी को देखते हुए 22 से 26 मई तक पांचवीं क्लास तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. मौसम का मिजाज इस कदर बिगड़ा हुआ है कि बिहार के मधेपुरा और सहरसा में जहां एक तरफ गुरुवार को अचानक बारिश हुई, वहीं दूसरी तरफ बिजली गिरने की दुखद घटनाओं में 3 लोगों की जान चली गई. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक देश को इस जानलेवा गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।

You Might Also Like

UPSC2026 : इस बार Prelims ने बढ़ाई धड़कनें, क्या कम जाएगी Cutoff?

Heatwave : रात की गर्मी! नींद और सेहत पर डबल अटैक की चेतावनी

BhagatSinghKoshyari : पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को राष्ट्रपति करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित

SIRExercise : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली SIR की समीक्षा बैठक

SGRRUniversity : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में टॉपर्स सम्मानित

TAGGED: #AccuWeatherReport, #BiharSchoolClosed, #ClimateCrisisIndia, #ExtremeSummer2026, #GlobalWarmingEffects, #HeatwaveIndia, #HottestCitiesInTheworld, #IndianSummerPeak, #IndiaWeatherAlert, #khojinaradbreakingnews, #NightHeatwave, #SevereHeatwave, #StaySafeFromHeatwave, #UPHeatwaveRedAlert, IMDWeatherUpdate, khojinarad, MercuryRising

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 23, 2026 May 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article JimCorbettNationalPark JimCorbettNationalPark : उत्तराखंड में शुरू हुआ हाथियों का रोमांटिक सीजन
Next Article GoldPrice GoldPrice : मंदिरों में चढ़ावे और महिलाओं की तिजोरी तक, कितना सोना है ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UPSC2026
UPSC2026 : इस बार Prelims ने बढ़ाई धड़कनें, क्या कम जाएगी Cutoff?
राष्ट्रीय May 25, 2026
Heatwave
Heatwave : रात की गर्मी! नींद और सेहत पर डबल अटैक की चेतावनी
अंतराष्ट्रीय May 25, 2026
BhagatSinghKoshyari
BhagatSinghKoshyari : पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को राष्ट्रपति करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
देहरादून May 25, 2026
SIRExercise
SIRExercise : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली SIR की समीक्षा बैठक
उत्तराखण्ड May 25, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?