FuelPriceHikeIndia : महंगाई की तीसरी मार! फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम :- कभी सफर आसान लगता था,आज हर किलोमीटर जेब पर भारी पड़ रहा है…महंगाई की आग अब सिर्फ बाजार में नहीं, बल्कि हर घर की रसोई तक पहुंच चुकी है… देश में एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है।सिर्फ 10 दिनों के अंदर तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।यानि अब गाड़ी चलाना ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी भी महंगी होती जा रही है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में ;- CockroachJantaParty : कॉकरोच जनता पार्टी: मज़ाक या युवाओं का नया गुस्सा?
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे भारत कीसड़कों और लोगों की जेब पर दिखाई देने लगा है। तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल के कारण भारत में पेट्रोल और डीजल लगातार महंगे हो रहे हैं।सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे ऑटो, टैक्सी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ने की संभावना और तेज हो गई है।सबसे बड़ी चिंता यह है कि इसका असर सिर्फ पेट्रोल पंप तक सीमित नहीं रहेगा।
जब डीजल महंगा होता है, तो ट्रांसपोर्ट महंगा होता है… और जब ट्रांसपोर्ट महंगा होता है, तो सब्जी, दूध, राशन, फल और रोजमर्रा की हर जरूरी चीज की कीमत बढ़ने लगती है।
यानी आने वाले दिनों में आम आदमी को “डबल झटका” लग सकता है।
एक तरफ वाहन का खर्च बढ़ेगा…और दूसरी तरफ बाजार में महंगाई का बोझ भी। हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि घबराने की जरूरत नहीं है और देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में ;- CancerTreatment : सिर्फ 7 मिनट में कैंसर का इलाज! भारत में लॉन्च हुआ नया इंजेक्शन
लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। विपक्ष भी अब सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन ने आरोप लगाया है कि सरकार ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता संभालने में नाकाम रही है।
हालांकि सरकार का कहना है कि वैश्विक हालात की वजह से यह दबाव बना है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आने वाले दिनों में महंगाई और तेज हो सकती है। यानी अब सवाल सिर्फ पेट्रोल-डीजल का नहीं…बल्कि उस आम आदमी का है,जो हर महीने अपने बजट को बचाने की कोशिश कर रहा है।
क्योंकि जब ईंधन महंगा होता है…तो सिर्फ गाड़ियां नहीं रुकतीं, सपनों की रफ्तार भी धीमी पड़ने लगती है। फिलहाल जनता इंतजार कर रही है राहत का…और *खोजी नारद* की नजर बनी रहेगी हर उस खबर पर,जो आपकी जेब और जिंदगी दोनों को प्रभावित करती है।

