SunnyDeolNewAvatar : नई फिल्म में सनी देओल का नया अवतार! :- बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, सनी देओल अब अपने करियर के एक बिल्कुल नए फेज में कदम रखने जा रहे हैं। लगातार मास एंटरटेनर फिल्मों के बाद वह इस बार नई फिल्म में वे अलग तरह के किरदार में दिखेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म उनके लिए पूरी तरह नया ज़ोन साबित होगी, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।
यह फिल्म को Excel Entertainment के बैनर तले बन रही है, जिसके मालिक फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं। इसके साथ ही साउथ के बड़े डायरेक्टर A. R. Murugadoss भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। इतने बड़े नामों के साथ यह फिल्म पहले ही हाई-प्रोफाइल बन चुकी है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, “सनी देओल अब एक बिल्कुल नए किरदार के साथ रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और ए.आर. मुरुगदॉस के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। यह एक यूनिक एक्शन थ्रिलर होगी, जो उनके करियर का नया अध्याय शुरू करेगी।”
सनी देओल की इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे बालाजी गणेश, जो इस प्रोजेक्ट से बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। वह पहले लंबे समय तक ए.आर. मुरुगदॉस के साथ को-डायरेक्टर रहे हैं। बड़े स्केल की फिल्मों का अनुभव होने के कारण उनसे काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ ज्योतिका भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर भी काफी चर्चा है। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है, जिसमें कहानी और परफॉर्मेंस दोनों पर खास फोकस होगा।

