Riceweightloss : फ्रिज में रखे चावल खाने से घटता है वजन ! :- हर दूसरा व्यक्ति अपने बढ़ते को लेकर परेशान है, इसके लिए हम न जाने क्या-क्या तरकीबें अपनाते हैं, हालांकि हम क्या खा पी रहे हैं इसका हमारे शरीर पर काफी असर पड़ता है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें लोग बता रहे हैं कि फ्रिज में रखे चावल (बासी या ठंडे चावल) खाने से कैलोरी इनटेक कम होता है और इससे वजन तेजी से घटता है, लेकिन क्या ये सच में काम करता है? एक्सपर्ट्स की मानें तो हां इसमें कुछ हद तक सच्चाई है, हालांकि ये जादू की तरह काम नहीं करता है।
फ्रिज में रखे चावल कैसे खाएं ?
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर फ्रिज में रखे चावलों में ऐसा क्या है जो इससे वजन कम होने लगता है? दरअसल जब आप चावल पकाते हैं, तो उसमें मौजूद स्टार्च आसानी से पच जाता है और शरीर में जल्दी ग्लूकोज बन जाता है, लेकिन जब पके हुए चावल को ठंडा करके फ्रिज (4°C तापमान) में 12-24 घंटे रखते हैं, तो स्टार्च का एक हिस्सा रेसिस्टेंट स्टार्च (Resistant Starch) में बदल जाता है
यह रेसिस्टेंट स्टार्च सामान्य स्टार्च की तरह पेट में पचता नहीं, यह छोटी आंत से गुजरकर बड़ी आंत में पहुंचता है, जहां अच्छे बैक्टीरिया इसे फर्मेंट करते हैं, नतीजा शरीर कम कैलोरी और कार्ब्स लेता है. साथ ही साथ इससे ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है. पेट ज्यादा देर भरा रहता है, भूख कम लगती है।
सिस्टेंट स्टार्च फाइबर की तरह काम करता है, इसलिए उतने चावल खाने पर भी शरीर कम कैलोरी इनटेक करता है. ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, शुगर स्पाइक कम होने से इंसुलिन कम बनता है, जो फैट स्टोरेज को रोकता है, ये गट हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं. कई स्टडीज में रेसिस्टेंट स्टार्च से भूख कम लगने और वजन कंट्रोल में मदद मिली. एक रिसर्च में ओवरवेट लोगों में रेसिस्टेंट स्टार्च से औसतन 2-3 किलो वजन कम हुआ।
हालांकि ये अकेला वजन नहीं घटाने में मददगार नहीं है, इसके साथ ही साथ डाइट और एक्सरसाइज जरूरी हैं. इसके लिए नॉर्मल तरीके से चावल बनाएं, अगर चाहें तो पकाते समय 1 चम्मच नारियल तेल मिला सकते हैं, इससे भी बहुत फायदा मिलता है. पकाने के बाद 1 घंटे के अंदर फ्रिज में रख दें, ध्यान रखें कि गर्म चावल को सीधे फ्रिज में न रखें, पहले थोड़ा ठंडा होने दें. कम से कम 12 घंटे, बेहतर 24 घंटे फ्रिज में रखें. इससे रेसिस्टेंट स्टार्च अच्छे से बनता है.अगले दिन इन्हें हल्का गर्म करके खाएं, डायबिटीज या इंसुलिन रेसिस्टेंस वाले लोग डॉक्टर से पूछकर ही खाएं।

