By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: WeatherAlertUttarakhand : मौसम विभाग का एलर्ट – सावधानी बरतने के निर्देश
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > WeatherAlertUttarakhand : मौसम विभाग का एलर्ट – सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखण्ड

WeatherAlertUttarakhand : मौसम विभाग का एलर्ट – सावधानी बरतने के निर्देश

निर्देश दिए गए हैं कि मौसम की स्थिति को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को प्रतिकूल.

admin
Last updated: 2026/04/04 at 10:50 AM
admin
Share
3 Min Read
WeatherAlertUttarakhand
WeatherAlertUttarakhand : मौसम विभाग का एलर्ट - सावधानी बरतने के निर्देश
SHARE
Highlights
  • संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन को नियंत्रित करते हुए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बनाए.
  • आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली के अंतर्गत नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट.
  • इस अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाइल/फोन स्विच ऑफ न रहने.

WeatherAlertUttarakhand : मौसम विभाग का एलर्ट – सावधानी बरतने के निर्देश :-  भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने पूर्वानुमान जारी करते हुए 4 अप्रैल को उत्तराखण्ड राज्य के जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि तथा झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा, जो बढ़कर 60 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना व्यक्त की है। इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जनपदों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

निर्देश दिए गए हैं कि मौसम की स्थिति को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को प्रतिकूल मौसम के दौरान प्रतिबंधित/नियंत्रित रखा जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन को नियंत्रित करते हुए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बनाए रखी जाए तथा किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थानीय कार्रवाई के साथ सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए। आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली के अंतर्गत नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहें तथा सभी संबंधित विभाग सक्रिय रूप से फील्ड में कार्यरत रहें।

इसके साथ ही मोटर मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल बहाली सुनिश्चित करने, राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों की क्षेत्र में सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने तथा सभी चौकियों/थानों में आपदा प्रबंधन संबंधी उपकरण एवं वायरलेस प्रणाली के साथ हाई अलर्ट बनाए रखने को कहा गया है।

इस अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाइल/फोन स्विच ऑफ न रहने, अधिकारियों द्वारा आवश्यक उपकरण जैसे बरसाती, छाता, टॉर्च, हेलमेट आदि अपने स्तर पर उपलब्ध रखने तथा संभावित स्थिति में लोगों के फंसने पर खाद्य सामग्री एवं चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

पत्र में यह भी अपेक्षा की गई है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सावधानी बरती जाए, असामान्य मौसम एवं भारी वर्षा की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को नियंत्रित किया जाए तथा नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कल्वर्ट के अवरोधों को हटाकर जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखी जाए।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने आम जनमानस से मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लेने, सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

You Might Also Like

BrainDamageHabits : किन-किन आदतों से ब्रेन को होता है नुकसान

167CrorePainting : 167.2 करोड़ में बिकी ‘कृष्ण यशोदा’ की पेंटिंग

QuadrobicsTrend : जानवरों की तरह हाथ-पैर से दौड़ और कूद रहे लोग

UttarakhandSalTreeCrisis : 19 हजार से अधिक साल के पेड़ों को गंभीर खतरा

BJPMLAson : पापा विधायक हैं हमारे …. मित्र पुलिस ने उतारी धौंस

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, BageshwarOlaavrishti, ChamoliLightning, DisasterManagementIRS, GarajeChamkLightningBolt, HighAlertOfficers, IMDOrangeAlert, JhokedarHawaStrongWinds, khojinarad, MotorRoadBlockage, MountainTrackingBan, PithoragarhWinds60kmph, RudraprayagThunderstorm, SchoolSafetyAlert, TouristControlHimalaya, UttarkashiHailstorm, WeatherAlertUttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 4, 2026 April 4, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ChhatrapatiShivaji ChhatrapatiShivaji : स्वराज के शिल्पकार: छत्रपति शिवाजी महाराज की अद्भुत गाथा
Next Article BJPMLAson BJPMLAson : पापा विधायक हैं हमारे …. मित्र पुलिस ने उतारी धौंस

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BrainDamageHabits
BrainDamageHabits : किन-किन आदतों से ब्रेन को होता है नुकसान
हेल्थ April 4, 2026
167CrorePainting
167CrorePainting : 167.2 करोड़ में बिकी ‘कृष्ण यशोदा’ की पेंटिंग
अंतराष्ट्रीय April 4, 2026
QuadrobicsTrend
QuadrobicsTrend : जानवरों की तरह हाथ-पैर से दौड़ और कूद रहे लोग
राष्ट्रीय April 4, 2026
UttarakhandSalTreeCrisis
UttarakhandSalTreeCrisis : 19 हजार से अधिक साल के पेड़ों को गंभीर खतरा
देहरादून April 4, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?