GarudPuran : दिल दुखाने पर मिलती है कौन-सी सजा ? :- हिंदू धर्म में किसी की मृत्यु के बाद 13 दिनों तक घर में गरुड़ पुराण का पाठ किया जाता है ताकि मरने वाले की आत्मा को परिवार के मोह से मुक्ति मिले और वह धरती से परलोक का सफर तय कर सके. गरुड़ पुराण में मनुष्य के अच्छे कर्मों का फल और बुरे कर्मों की सजा भी बताई गई है.बता दें कि गरुड़ पुराण के अनुसार किसी का दिल दुखाना भी किसी पाप से कम नहीं है और इसके लिए भी सजा तय की गई है. जो व्यक्ति किसी का दिल दुखाता है, विश्वासघात करता है या मानसिक कष्ट देता है तो उसे यमलोक में सजा भुगतनी पड़ती है।
गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति अपने जीवनकाल में किसी को धोखा देता है और दिल दुखाता है तो उसे मृत्यु के बाद यमलोक में कठोर यातनाएं झेलनी पड़ती है. यमदूतों द्वारा उसकी भयानक पिटाई होती है और भूखा-प्यासा रखा जाता है किसी निर्दोष को सताने वाले व्यक्ति के मृत्यु के बाद यमलोक में अंधकूपम नरक भुगतना पड़ता है. गरुड़ पुराण के अनुसार अंधकूपम यानि अंधे कुएं में डाला जाता है जहां भयानक जीव उसे परेशान करते हैं।
गरुड़ पुराण में विश्वासघात करने वाले के लिए भी पहले से सजा तय की गई है. जो व्यक्ति प्यार में धोखा देते हैं शादी का झांसा देकर नाजायज संबंध रखते हैं उन्हें यमलोक में यमदूतों द्वारा रस्सी से बांधकर घसीटा और पीटा जाता है. यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

