ChhatrapatiShivaji : ‘धुरंधर’ से खतरनाक हैं ‘राजा शिवाजी’ के संजय दत्त :- रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म ‘छत्रपति शिवाजी’ का टीज़र मेकर्स ने रिलीज़ कर दिया है. इसे ‘धुरंधर द रिवेंज’ के साथ रिलीज़ किया गया. ये दुनिया के सबसे महान योद्धा राजाओं में से एक की कहानी बताती है. फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जिन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है।
टीजर में सिनेमैटिक विज़ुअल्स और बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म की थीम को और प्रभावशाली बनाते हैं.जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का दमदार फर्स्ट लुक टीजर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ बड़े पर्दे पर पहले ही लॉन्च कर चुकी है।
ये कहानी है, दृष्टि, साहस और दृढ़ विश्वास की. एक ऐसे बेटे की, जिसने शपथ ली और इतिहास का रुख ही बदल दिया. टीजर इस रोमांचक सफर की एक झलक दिखाता है, जिसमें तीव्रता, भावना और वीरता का ऐसा मेल है जो पीढ़ियों तक गूंजता रहेगा. ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की असाधारण विरासत को एक ऐसे भव्य पैमाने पर जीवंत करती है जो मराठी सिनेमा में पहले शायद ही कभी देखा गया हो।
फिल्म का डायरेक्शन और प्रोडक्शन भी हाई-एंड बताया जा रहा है, जिससे उम्मीद है कि यह एक मेगा प्रोडक्शन के रूप में बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी। सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक को फैंस ने बेहद प्यार दिया है और कमेंट्स में उनकी तारीफ़ों के पुल बांधे जा रहे हैं.मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज कर दिया है. फिल्म का टीजर थिएटर में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ दिखाए जाने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है।

