By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > तत्काल प्रभाव > LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी
राष्ट्रीय

LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी

कहां, कितनी सीटें बढ़ेंगी?

admin
Last updated: 2026/03/26 at 11:26 AM
admin
Share
3 Min Read
LoksabhaSeatsIncrease
LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी
SHARE
Highlights
  • बैठक में शामिल होने वाले विपक्षी नेताओं में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के पी वी मिधुन रेड्डी.
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम सहमति पर पहुंचने के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन.
  • हर राज्य में लोकसभा सीटों की सं.ख्या लगभग डेढ़ गुना बढ़ जाएगी

LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी :-  संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। अब चर्चा तेज हो गई है कि महिलाओं के लिए संसद में एक तिहाई आरक्षण लागू करवाने के लिए इसी सत्र में बिल लाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो कुल 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी और लोकसभा सांसदों की कुल संख्या 816 हो जाएगी।

नए फॉर्मूले के मुताबिक, हर राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या लगभग डेढ़ गुना बढ़ जाएगी। उत्तर प्रदेश में फिलहाल लोकसभा की 80 सीटें हैं और ये बढ़कर 120 हो सकती हैं। इसी तरह बिहार में जो 40 सीटें हैं वे बढ़कर 120 हो जाएंगी। दक्षिण के राज्यों की चिंता भी खत्म हो सकती है क्योंकि वहां भी सीटों की संख्या इसी अनुपात में बढ़ेगी।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम सहमति पर पहुंचने के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और गैर-कांग्रेसी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं। सूत्रों ने बताया कि यदि आम सहमति बन जाती है तो दोनों विधेयक इसी सप्ताह पेश किए जा सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में शामिल होने वाले विपक्षी नेताओं में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के पी वी मिधुन रेड्डी, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सुप्रिया सुले, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मनोज झा और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM)असदुद्दीन ओवैसी के शामिल थे। अमित शाह आने वाले दिनों में कांग्रेस के साथ भी इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

कहां, कितनी सीटें बढ़ेंगी?

फिलहाल, अनुमान के आधार पर ही सीटों की संख्या बताई गई है लेकिन माना जा रहा है कि यही फॉर्मूला अपनाया जा सकता है। इस फॉर्मूले के तहत हर राज्य में सीटों की संख्या मौजूदा संख्या से डेढ़ गुना ज्यादा हो सकती है। इसी अनुपात में दक्षिण भारत के राज्यों में भी इजाफा हो सकता है।

आंध्र प्रदेश में अभी 25 सीटे हैं जो बढ़कर 38 हो सकती हैं। इसी तरह तेलंगाना में 17 से 26, तमिलनाडु से 39 से 59, केरल में 20 से 30, कर्नाटक में 28 से 42 और ओडिशा में 21 से 32 सीटें हो गई जाएंगी।इसी तरह उत्तर प्रदेश में 80 से बढ़कर 120, बिहार में 40 से बढ़कर 60, पश्चिम बंगाल में 42 से बढ़कर 63 और राजस्थान में 25 से बढ़कर 38 सीटें हो सकती हैं। दिल्ली को छोड़कर सभी केंद्र शासित प्रदेश में सीटें स्थिर रहेंगी। दिल्ली में 7  से बढ़कर 11 लोकसभा सीटें हो सकती हैं।

You Might Also Like

24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज

NiraiMataTemple : यहां महिलाएं नहीं रख सकती कदम !

DelhiDehradunExpressway : PM मोदी करेंगे दिल्ली- दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

EyeColorPersonality : आंखों का रंग और आकार बताता है आपका स्वभाव

NainaDeviTemple : झीलों के शहर में जहां हर लहर में बसती है आस्था

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, AmitShahMeetings, AsaduddinOwaisi, Bihar60Seats, BudgetSession2026, DelimitationBill, DimpleYadav, khojinarad, LoksabhaSeatsIncrease, ManojJha, NDAConsensus, ParliamentBill, PVMidhunReddy, SouthStatesRelief, SupriyaSule, UttarPradesh120Seats, WomensReservation

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 26, 2026 March 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 24KGoldRate 24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज
Next Article DeepThinkingLoss DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DeepThinkingLoss
DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का
हेल्थ March 26, 2026
24KGoldRate
24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज
खोजी नारद कहिंन March 26, 2026
NiraiMataTemple
NiraiMataTemple : यहां महिलाएं नहीं रख सकती कदम !
राज्य March 26, 2026
DelhiDehradunExpressway
DelhiDehradunExpressway : PM मोदी करेंगे दिल्ली- दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
दिल्ली March 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?