By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandFamilyDatabase : अब “देवभूमि परिवार” में दर्ज होगा आपका परिवार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > UttarakhandFamilyDatabase : अब “देवभूमि परिवार” में दर्ज होगा आपका परिवार
उत्तराखण्ड

UttarakhandFamilyDatabase : अब “देवभूमि परिवार” में दर्ज होगा आपका परिवार

सुशासन की दिशा में मील का पत्थर - धामी

admin
Last updated: 2026/03/11 at 11:00 AM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandFamilyDatabase
UttarakhandFamilyDatabase : अब “देवभूमि परिवार” में दर्ज होगा आपका परिवार
SHARE
Highlights
  • वर्तमान में राज्य के अलग-अलग विभाग अपनी-अपनी योजनाओं के लिए अलग लाभार्थी डेटाबेस का उपयोग करते हैं.
  • सत्यापन की जटिल प्रक्रियाएँ और विभागों के बीच समन्वय की कमी जैसी समस्याएँ सामने आती हैं.
  • अब इस विधेयक के माध्यम से राज्य में एक एकीकृत परिवार-स्तरीय डेटा भंडार स्थापित किया जाएगा.

UttarakhandFamilyDatabase ; अब “देवभूमि परिवार” में दर्ज होगा आपका परिवार ;-  कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पारदर्शी तरीके से सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने “देवभूमि परिवार विधेयक- 2026” को सदन पटल पर रख दिया है। इस विधेयक के कानून बन जाने पर प्रदेश में  एकीकृत और सत्यापित परिवार-आधारित डेटाबेस “देवभूमि परिवार” की स्थापना हो सकेगी। विधेयक का उद्देश्य विभिन्न विभागों में बिखरे लाभार्थी डेटा को एक मंच पर लाकर योजनाओं के संचालन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समन्वित बनाना है। देवभूमि परिवार आईडी में मुखिया के तौर पर परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की वरिष्ठतम महिला सदस्य का नाम दर्ज होगा।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

सुशासन की दिशा में मील का पत्थर – धामी

वर्तमान में राज्य के अलग-अलग विभाग अपनी-अपनी योजनाओं के लिए अलग लाभार्थी डेटाबेस का उपयोग करते हैं। इसके कारण कई बार लाभार्थी आंकड़ों का दोहराव, पुनः सत्यापन की जटिल प्रक्रियाएँ और विभागों के बीच समन्वय की कमी जैसी समस्याएँ सामने आती हैं। इससे न केवल प्रशासनिक संसाधनों पर अतिरिक्त भार पड़ता है, बल्कि योजनाओं के आकलन और प्रभावी क्रियान्वयन में भी बाधाएँ उत्पन्न होती हैं।

अब इस विधेयक के माध्यम से राज्य में एक एकीकृत परिवार-स्तरीय डेटा भंडार स्थापित किया जाएगा, जो विभिन्न विभागों और एजेंसियों के लिए लाभार्थी संबंधी सूचनाओं का एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में कार्य करेगा। इससे योजनाओं का बेहतर लक्ष्योन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा और जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी सहायता अधिक प्रभावी ढंग से पहुँच सकेगी।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

इसके साथ ही, इस डेटा प्रणाली के प्रभावी प्रबंधन, संरक्षण और संरचनात्मक सुधारों के लिए एक उपयुक्त संस्थागत तंत्र का भी गठन किया जाएगा। प्रस्तावित व्यवस्था के अंतर्गत विभागों के बीच सुरक्षित और विनियमित डेटा आदान-प्रदान की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी, जिससे योजनाओं के बेहतर लक्षित वितरण और समन्वय को मजबूती मिलेगी।

यह पूरी व्यवस्था डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम 2023 (DPDP Act 2023) के प्रावधानों के अनुरूप संचालित की जाएगी, ताकि नागरिकों के डेटा का उपयोग सहमति, पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि देवभूमि परिवार विधेयक- 2026 सुशासन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी, संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और उत्तराखंड के नागरिकों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से पहुँच सकेगा।

You Might Also Like

UttarakhandCongress : औरतों ने बीच सड़क कर दिया गजब !

OdishaMediaUttarakhand : उत्तराखंड पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल

JhandeJiMela : पुष्प वर्षा के साथ नगर परिक्रमा में गूंजे जयकारे

UttarakhandPride : आपके चेहरे की मुस्कान का क्या राज है मुख्यमंत्री जी ?

UttarakhandNews : 4 साल में  819 पंचायत भवनों का पुनर्निर्माण – महाराज

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #pushkarsinghdhami, BeneficiaryDataIntegration, DevbhoomiParivarBill2026, DigitalDataProtection, DPDPActCompliant, FamilyIDSystem, IntegratedFamilyData, khojinarad, PushkarDhamiBill, SingleBeneficiaryDatabase, SushasanMilestone, TransparentAidDelivery, UttarakhandFamilyDatabase, UttarakhandLegislation2026, WelfareSchemesReform, WomenHeadedFamilyID

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 11, 2026 March 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article InternationalYogaFestival InternationalYogaFestival :ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव
Next Article UttarakhandNews UttarakhandNews : 4 साल में  819 पंचायत भवनों का पुनर्निर्माण – महाराज

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandCongress
UttarakhandCongress : औरतों ने बीच सड़क कर दिया गजब !
उत्तराखण्ड March 11, 2026
OdishaMediaUttarakhand
OdishaMediaUttarakhand : उत्तराखंड पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
राष्ट्रीय March 11, 2026
JhandeJiMela
JhandeJiMela : पुष्प वर्षा के साथ नगर परिक्रमा में गूंजे जयकारे
उत्तराखण्ड March 11, 2026
UttarakhandPride
UttarakhandPride : आपके चेहरे की मुस्कान का क्या राज है मुख्यमंत्री जी ?
गैरसैंण March 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?