By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttrakhandCongress : सबूत मिटाने वाली सरकार सबूत मांग रही है –गणेश गोदियाल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UttrakhandCongress : सबूत मिटाने वाली सरकार सबूत मांग रही है –गणेश गोदियाल
उत्तराखण्ड

UttrakhandCongress : सबूत मिटाने वाली सरकार सबूत मांग रही है –गणेश गोदियाल

जब सरकार खुद पाक-साफ है तो CBI से डर क्यों?

admin
Last updated: 2026/01/07 at 3:51 PM
admin
Share
4 Min Read
UttrakhandCongress
UttrakhandCongress सबूत मिटाने वाली सरकार सबूत मांग रही है –गणेश गोदियाल
SHARE
Highlights
  • यह सत्ता का दोहरा चरित्र है?
  • गोदियाल जी ने यह भी याद दिलाया कि सत्र न्यायालय ने स्वयं माना है कि हत्या का मोटिव वह वीआईपी था.
  • इन्हीं सवालों और जनता की आवाज़ को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेशभर में “अंकिता भंडारी को न्याय दो” पदयात्रा कर रहे हैं

UttrakhandCongress : सबूत मिटाने वाली सरकार सबूत मांग रही है :-  उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पिछले एक हफ्ते से उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के श्रीनगर, गौचर, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली, नंदप्रयाग, चमोली और गोपेश्वर में “अंकिता भंडारी को न्याय दो”पदयात्रा पर निकले हुए हैं।जनता का स्वतःस्फूर्त समर्थन इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड की आत्मा जाग चुकी है।

Contents
यह सत्ता का दोहरा चरित्र है?जब सरकार खुद पाक-साफ है तो CBI से डर क्यों?

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

पदयात्रा के दौरान गोदियाल ने कहा कि आज उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के सामने यह सच्चाई रखना जरूरी है कि राज्य में सत्ता न केवल निरंकुश हो चुकी है, बल्कि अब वह अपराध के सबूत मिटाकर खुद को बचाने की राजनीति पर उतर आई है।

इस सत्ता को आइना दिखाना कांग्रेस का राजनीतिक दायित्व है और जनता का सामाजिक कर्तव्य।

गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जो हुआ, वह न्याय नहीं बल्कि साक्ष्य विनाश का संगठित अपराध था।
सबूत नष्ट करने के लिए रिसोर्ट में बुलडोजर चलाया गया। दो-दो बार पुलिस कस्टडी में उसी रिसोर्ट में आगजनी हुई और आज वही धामी सरकार, उसके मंत्री और सांसद जनता और विपक्ष से “साक्ष्य” मांग रहे हैं।

यह सत्ता का दोहरा चरित्र है?

जिन लोगों ने सबूत मिटाए, वही आज सबूतों की दुहाई दे रहे है। धामी सरकार और भाजपा संगठन के पास कांग्रेस के सवालों का कोई तार्किक जवाब नहीं है।इसीलिए अब मनगढ़ंत नॉरेटिव गढ़ने के लिए नेताओं को लाइन से प्रेस वार्ता करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। गोदियाल ने स्पष्ट मांग करते। हुए कहा उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर की टेलिफोनिक बातचीत की सत्यता की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

जब सरकार खुद पाक-साफ है तो CBI से डर क्यों?

गोदियाल जी ने यह भी याद दिलाया कि सत्र न्यायालय ने स्वयं माना है कि हत्या का मोटिव वह वीआईपी था जिसको स्पेशल सर्विस देने के लिए अंकिता भंडारी पर दबाव डाला जा रहा था।फिर सवाल उठता है
उस वी आई पी को अब तक बचाया क्यों जा रहा है? गोदियाल ने कहा कि आज भाजपा सरकार और संगठन इस हद तक घबराए हुए हैं कि उनके पास प्रवक्ताओं का भी टोटा पड़ गया है।

अब पुलिस अधिकारियों को प्रेस में उतारकर सरकार अपना बचाव करा रही है, वह भी बिना किसी प्रोटोकॉल के।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
जब राज्य का कैबिनेट मंत्री या ADG प्रेस वार्ता कर चुका हो, तो उसके बाद एडिशनल एसपी से प्रेस वार्ता कराने का क्या औचित्य है? यह साफ दर्शाता है कि अंकिता भंडारी के मुद्दे पर सरकार बिखरी हुई है,
जांच दिशाहीन है, और सत्ता सच्चाई से डर रही है।

इन्हीं सवालों और जनता की आवाज़ को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेशभर में “अंकिता भंडारी को न्याय दो” पदयात्रा कर रहे हैं।

यह पदयात्रा राजनीतिक नहीं, बल्कि न्याय की जनआंदोलन है। कांग्रेस की मांग एकदम स्पष्ट है अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच CBI से हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो, और सभी संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराया जाए।
जबतक वी आई पी बेनकाब नहीं होता, सबूत मिटाने वालों पर कार्रवाई नहीं होती, और अंकिता को पूर्ण न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष सड़क से अदालत तक जारी रहेगा।

अंकिता सिर्फ एक पीड़िता नहीं, अंकिता उत्तराखंड की बेटी है, और बेटी के न्याय पर कोई समझौता नहीं होगा।

You Might Also Like

UttarakhandTrekking : ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला

ChardhamYatra2026 : इस बार चारधाम यात्रा बदलेंगी कई व्यवस्थाएं

BadDreamsVitamin : किस विटामिन की कमी से आते हैं बुरे सपने ?

HeavyRainAlert : सावधान ! आंधी और बारिश का अलर्ट !

BhoothBangla : क्या आप चोमू पैलेस में एक रात गुजारेंगे ?

TAGGED: #AnkitaBhandariCase, #AnkitaBhandariMurder, #JusticeForAnkita, #khojinaradbreakingnews, #pushkarsinghdhami, #UttrakhandNews, AnkitaBhandariJustice, AnkitaBhandariProtest, AnkitaBhandariUpdate, CBIForAnkita', CBIInvestigationUttarakhand, dehradun, GaneshGodiyaal, JusticeYatra, khojinarad, SaveEvidenceTruth, uttarakhand, UttrakhandCongress, UttrakhandPolitics

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 7, 2026 January 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandPolitics  UttarakhandPolitics : उप नेता प्रतिपक्ष भवन कापड़ी ने राज्यपाल को अंकिता भंडारी प्रकरण पर प्रेषित किया ज्ञापन
Next Article JanJanKiSarkar JanJanKiSarkar : जनता को तत्काल समाधान दे रहा जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandTrekking
UttarakhandTrekking : ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 21, 2026
ChardhamYatra2026
ChardhamYatra2026 : इस बार चारधाम यात्रा बदलेंगी कई व्यवस्थाएं
उत्तराखण्ड April 21, 2026
BadDreamsVitamin
BadDreamsVitamin : किस विटामिन की कमी से आते हैं बुरे सपने ?
हेल्थ April 21, 2026
HeavyRainAlert
HeavyRainAlert : सावधान ! आंधी और बारिश का अलर्ट !
उत्तराखण्ड April 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?