By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: JanJanKiSarkar : जनता को तत्काल समाधान दे रहा जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > JanJanKiSarkar : जनता को तत्काल समाधान दे रहा जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”
उत्तराखण्ड

JanJanKiSarkar : जनता को तत्काल समाधान दे रहा जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”

प्रशासन गांव की ओरः न्याय पंचायत श्यामपुर में एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, 60 में से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण.

admin
Last updated: 2026/01/07 at 4:01 PM
admin
Share
4 Min Read
JanJanKiSarkar
JanJanKiSarkar जनता को तत्काल समाधान दे रहा जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”
SHARE
Highlights
  • श्यामपुर बहुउद्देशीय शिविरः 1292 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ.
  • मुख्यमंत्री का संकल्पः प्रदेश के दूरस्थ गांवों की प्रत्येक समस्या का मौके पर समाधान.
  • शिविर में न्याय पंचायत श्यामपुर सहित ऋषिकेश, गढ़ी मेहचक, गुमानीवाला, विस्थापित, रायवाला एवं भटोवाला क्षेत्र के ग्रामीणों ने भूमि, सड़क, पेयजल, समाज कल्याण एवं विद्युत से संबंधित समस्याएँ प्रस्तुत कीं.

JanJanKiSarkar : जनता को तत्काल समाधान दे रहा जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” :-  “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम पंचायत खदरीखड़कमाफ में उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, दर्जाधारी राज्यमंत्री मधु भट्ट, दर्जाधारी मंत्री सुरेंद्र मोगा एवं उप जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा 10 लाभार्थियों को बेबी किट वितरित की गई। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में न्याय पंचायत श्यामपुर सहित ऋषिकेश, गढ़ी मेहचक, गुमानीवाला, विस्थापित, रायवाला एवं भटोवाला क्षेत्र के ग्रामीणों ने भूमि, सड़क, पेयजल, समाज कल्याण एवं विद्युत से संबंधित समस्याएँ प्रस्तुत कीं। इनमें ग्राम्य विकास विभाग की 2, राजस्व विभाग की 15, विद्युत विभाग की 6, बैंकिंग विभाग की 1, लोक निर्माण विभाग की 1, पेयजल विभाग की 2, सिंचाई विभाग की 7, कृषि विभाग की 1, शिक्षा विभाग की 2, समाज कल्याण विभाग की 1, परिवहन विभाग की 3, वन विभाग की 6, बाल विकास विभाग की 1, पंचायती राज विभाग की 2, राष्ट्रीय राजमार्ग की 2, जिला पंचायत की 2, पशुपालन विभाग की 2, गृह विभाग की 2, श्रम विभाग की 1 तथा पर्यावरण विभाग की 1 शिकायत शामिल थीं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

बहुउद्देशीय शिविर में कुल 1292 लोगों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 170, होम्योपैथिक विभाग द्वारा 82 तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा 26 लोगों की स्वास्थ्य जाँच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। पशुपालन विभाग ने 259 कृषकों को पशु औषधियां उपलब्ध कराईं।

राजस्व विभाग द्वारा आय, हैसियत, चरित्र प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री किसान योजना से संबंधित कुल 36 प्रमाण पत्र जारी किए गए। कृषि विभाग द्वारा 45 तथा उद्यान विभाग द्वारा 18 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं पीएम किसान निधि का लाभ प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 60 पात्र लाभार्थियों को वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन स्वीकृत की गई। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 11 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी कराई गई। इसके अतिरिक्त एनआरएलएम के अंतर्गत 107, डेयरी विभाग के 45, सहकारिता विभाग के 50, विद्युत विभाग के 43 तथा रीप परियोजना के अंतर्गत 93 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, दर्जाधारी राज्यमंत्री मधु भट्ट, दर्जाधारी मंत्री सुरेंद्र मोगा, कनिष्ठ प्रमुख डोईवाला बीना चौहान, जिला पंचायत सदस्य विनीता रतूड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीषा पडियार, रुकमा व्यास, किशोर पैन्यूली, ग्राम प्रधान आशीष रांगड़, संगीता थपलियाल, विजय लक्ष्मी पंवार, शकुंतला बिष्ट, सुषमा बिष्ट, मीना रतूड़ी, संगीता राणा सहित उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

You Might Also Like

UttarakhandTrekking : ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला

ChardhamYatra2026 : इस बार चारधाम यात्रा बदलेंगी कई व्यवस्थाएं

BadDreamsVitamin : किस विटामिन की कमी से आते हैं बुरे सपने ?

HeavyRainAlert : सावधान ! आंधी और बारिश का अलर्ट !

BhoothBangla : क्या आप चोमू पैलेस में एक रात गुजारेंगे ?

TAGGED: #CMYojana, #JanJanKeDwar, #khojinaradbreakingnews, #UttarakhandAdministration, #WomenEmpowermentIndia, BeneficiaryDistribution, dehradun, GovtSchemesIndia, JanJanKiSarkar, khojinarad, MultiPurposeCamp, PublicGrievanceRedressal, PublicWelfarePrograms, rishikeshnews, RuralDevelopment, SDMYogeshMehra, ShyampurCamp, uttarakhand, VillageDevelopmentDrive

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 7, 2026 January 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttrakhandCongress UttrakhandCongress : सबूत मिटाने वाली सरकार सबूत मांग रही है –गणेश गोदियाल
Next Article DehradunPolice DehradunPolice : स्कूली छात्राओं के बीच पुलिस की जागरूकता पाठशाला

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandTrekking
UttarakhandTrekking : ट्रेकिंग सीजन शुरू, पिंडारी ग्लेशियर खुला
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 21, 2026
ChardhamYatra2026
ChardhamYatra2026 : इस बार चारधाम यात्रा बदलेंगी कई व्यवस्थाएं
उत्तराखण्ड April 21, 2026
BadDreamsVitamin
BadDreamsVitamin : किस विटामिन की कमी से आते हैं बुरे सपने ?
हेल्थ April 21, 2026
HeavyRainAlert
HeavyRainAlert : सावधान ! आंधी और बारिश का अलर्ट !
उत्तराखण्ड April 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?