By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद संजय राउत का छलका दर्द, कहा- शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > महाराष्ट्र > उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद संजय राउत का छलका दर्द, कहा- शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई
महाराष्ट्र

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद संजय राउत का छलका दर्द, कहा- शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई

admin
Last updated: 2022/06/30 at 6:48 AM
admin
Share
5 Min Read
शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र की राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया दी
शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र की राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया दी
SHARE

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बीते दिनों उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. यही नहीं उन्होंने सीएम पद के साथ-साथ विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ दी है. अब इस मामले में संजय राउत ने कहा कि शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई है, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुआ है. यह हमेशा से बालासाहेब ठाकरे का मंत्र रहा है. हम काम करेंगे और एक बार फिर अपने दम पर सत्ता में आएंगे. उन्होंने आगे कहा, कल जब उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, तो हम भावुक हो गए. उद्धव ठाकरे पर सभी का भरोसा है. हर जाति और धर्म के लोग उनका समर्थन करते हैं. सोनिया गांधी और शरद पवार को उन पर भरोसा है.

Contents
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने की थी बगावतउद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफाभाजपा की मुंबई में कई बैठकेंबागी विधायकों की सुरक्षा कड़ी

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने की थी बगावत

उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, अब सभी की निगाहें राजभवन पर टिकी हैं. भाजपा की ओर से जल्द ही राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करने की संभावना है. शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र के 55 विधायकों के सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के खिलाफ बगावत करने के बाद राज्य में सरकार बदलने की नौबत आई है. भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात कोश्यारी से मुलाकात की थी और ठाकरे सरकार के बहुमत खोने का दावा करते हुए शक्ति परीक्षण कराने का अनुरोध किया था.

उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

इस पूरे प्रकरण के बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात राजभवन में राज्यपाल कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. उद्धव ठाकरे ने एक संबोधन में कहा था, ”मैं यह खेल नहीं खेलना चाहता. शिवसेना प्रमुख (बाला साहेब ठाकरे) की वजह से राजनीतिक रूप से आगे बढ़े लोगों को अगर इस बात से खुशी मिलती है कि उन्होंने उनके (बाला साहेब) बेटे को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया, तो यह मेरी गलती है कि मैंने उन पर विश्वास किया.”

भाजपा की मुंबई में कई बैठकें

उद्धव ठाकरे के इस कदम की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने तारीफ भी की. ठाकरे ने कहा कि वह खुश हैं कि वह औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने के अपने पिता के सपने को पूरा कर पाए. उद्धव ठाकरे नीत मंत्रिमंडल ने बुधवार को इन दोनों शहरों के नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. उद्धव ठाकरे के इस्तीफे से भाजपा के खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, पार्टी के कई नेताओं ने मिठाइयां भी बांटीं. भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के आज अगली सरकार बनाने का दावा पेश करने, पार्टी की आगे की रणनीति सहित विभिन्न जानकारियां मीडिया के साथ साझा करने की उम्मीद है. 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे फडणवीस के एक बार फिर इस पद पर काबिज होने की उम्मीद है. सूरत और गुवाहाटी के बाद गोवा के एक लग्जरी होटल में ठहरे बागी विधायक एकनाथ शिंदे के भी जल्द ही मुंबई पहुंचने की संभावना है.

बागी विधायकों की सुरक्षा कड़ी

यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि शिंदे का नेतृत्व वाला समूह किसी पार्टी से हाथ मिलाएगा या नहीं. शिंदे ने बुधवार रात एक बार फिर दोहराया था कि वह शिवसैनिक हैं और हमेशा शिवसेना में ही रहेंगे. इस बीच, महाराष्ट्र विधानमंडल के सचिव राजेंद्र भागवत ने एक बयान में कहा कि आज विधानसभा का कोई विशेष सत्र नहीं बुलाया जाएगा, क्योंकि इसे शक्ति परीक्षण की वजह से बुलाया जा रहा था, लेकिन अब उसकी जरूरत नहीं है. एक अधिकारी ने बताया कि शिवसेना के बागी विधायकों के जल्द ही मुंबई लौटने की खबरों के बीच पुलिस ने शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है.

You Might Also Like

 IPL2026 : किसने बनाये 8 लाख 81 हज़ार रुपये में सिर्फ एक रन ?

BadlapurIVFRacket : लाखों रुपये में बेचे जा रहे महिलाओं के अंडे !!!!

Drishyam3 : मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

Cannes2026 : Urvashi Rautela की ड्रेस पर खर्च हुए 1000 करोड़

LuteriDulhan : एक दुल्हन, 9 दूल्हे… कुंवारी बनकर रचाती थी ब्याह

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 30, 2022 June 30, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आज का संताल परगना संताल हूल का प्रतिफल है Hul diwas: 1 माह 24 दिन लागू रहा मॉर्शल लॉ, 30 हजार लोग आंदोलन में थे शामिल, 15000 संतालियों की गयी जान
Next Article मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना Rojgar Mela 2022: UP में आज 27 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगी जॉब, लखनऊ में बड़े स्तर पर लगेगा रोजगार मेला

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

PadmaAwards2026
PadmaAwards2026 : स्टार कपल्स को मिल चुके हैं पद्म अवॉर्ड्स – पढ़िए लिस्ट
महाराष्ट्र May 26, 2026
KaranJohar
KaranJohar : निजी जिंदगी में हमेशा विवादों में रहे करण जौहर
महाराष्ट्र May 26, 2026
IPL2026
 IPL2026 : किसने बनाये 8 लाख 81 हज़ार रुपये में सिर्फ एक रन ?
इंटरव्यू May 26, 2026
LPGNewRules
LPGNewRules : बड़ी राहत  – अब आपको गैस एजेंसी वाले नहीं कर पाएंगे परेशान
उत्तराखण्ड May 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?