By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ABVP National Convention : युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी – मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > ABVP National Convention : युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी – मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड

ABVP National Convention : युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी – मुख्यमंत्री

समर्पित ऊर्जावान युवाओं का महासंगम है ABVP अधिवेशन - धामी

admin
Last updated: 2025/12/01 at 5:32 AM
admin
Share
4 Min Read
ABVP National Convention
ABVP National Convention युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी - मुख्यमंत्री
SHARE
Highlights
  • मुख्यमंत्री ने देशभर से आये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का स्वागत किया.
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वे भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में विद्यार्थियों के बीच सक्रिय रूप से कार्य करते थे.
  • मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस मंच से निकलने वाले विचार और संकल्प राष्ट्र निर्माण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे और देश के विकास और सामाजिक प्रगति को नई दिशा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

ABVP National Convention :  युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami)  ने देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रो. यशवंत राव केलकर युवा पुरुस्कार से गोरखपुर के श्रीकृष्ण पांडेय को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि पांडेय ने ‘बाल भिक्षावृत्ति निर्मूलन, ‘निस्सहाय मनोरोगियों की सेवा’ तथा ‘कारागार बंदियों के पुनर्वास’ की दिशा में कार्य करते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री ने देशभर से आये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वे भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में विद्यार्थियों के बीच सक्रिय रूप से कार्य करते थे। उन अनुभवों ने उन्हें नेतृत्व और संगठन की समझ देने के साथ ही समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया। वे मूल्य और आदर्श उनके जीवन की आधारशिला की तरह हैं, उन्हें प्रतिदिन अनुशासन के साथ सेवा पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह राष्ट्रीय अधिवेशन कोई साधारण आयोजन नहीं है, बल्कि राष्ट्रनिर्माण के पवित्र यज्ञ के प्रति समर्पित ऊर्जावान युवाओं का महासंगम है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस मंच से निकलने वाले विचार और संकल्प राष्ट्र निर्माण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे और देश के विकास और सामाजिक प्रगति को नई दिशा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि 1949 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का निर्माण हुआ, देश एक नए युग की ओर बढ़ रहा था। ऐसे समय में राष्ट्र निर्माण, समाज सुधार और सांस्कृतिक जागरण के लिए एक संगठित, जागरूक, संस्कारित और राष्ट्रवादी छात्रशक्ति की आवश्यकता थी। यह संगठन 77 वर्षों से व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का कार्य करता आ रहा है। विद्यार्थी परिषद राष्ट्र के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और वैचारिक क्षेत्रों में भी व्यापक परिवर्तन लाने वाली अग्रणी शक्ति बनकर उभरा है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की युवा शक्ति हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है, जो अपने परिश्रम, प्रतिभा और संकल्प के बल पर सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने की क्षमता रखती है। इस ऊर्जा को सही दिशा और मार्गदर्शन से देश पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा। इस ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करके ही हम एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति मानकर विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में निरन्तर कार्य किये जा रहा है। आज स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, फिट इंडिया और नई शिक्षा नीति जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से युवाओं को उनकी प्रतिभा और क्षमता के अनुसार अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

You Might Also Like

DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम

ViralUttarakhandNews : एसपी शेखर सुयाल ने खोज निकाला लापता बच्चा ?

PMModiRoadshow : सबसे लम्बा रोड शो करेंगे PM मोदी – देहरादून तैयार

ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन की पूरी तैयारी – केके मिश्रा

CharDhamYatra2026 : अब उड़कर कीजिये बद्री केदार के दर्शन

TAGGED: #narendra modi, 71st ABVP Conference, ABVP 76 Million Members, ABVP Dehradun 2025, ABVP Membership Record, ABVP National Convention, Anti Riot Laws Dhami, Atmanirbhar Bharat Youth, Bal Bhikshavritti Nirmoolan, BJP Student Wing ABVP, Chandrayaan Youth Pride, CM Dhami ABVP Speech, Cultural Ethos ABVP, dehradun, Dehradun ABVP Event, Devbhoomi Youth Summit, Digital India Youth, Fit India Movement, Green Cess Uttarakhand, Haridwar Ardh Kumbh 2027, Karagar Bandi Punarvas, khoji narad, khoji narad breaking news, Kshama Sharma ABVP, Make In India Jobs, Mount Everest Uttarakhand, Nation Building Youth, National Conference Dehradun, New Education Policy, Nishsahay Manorog Seva, PM Modi Youth Schemes, Prof Kelkar Youth Award, pushkar singh dhami, Raghuraj Kishore Tiwari, Rashtriya Nirmaan Yuvak, Recruitment Youth Uttarakhand, Shrikrishna Pandey, Skill India Scheme, Spiritual Economic Zones, SSomanath ISRO Speech, Startup India Youth, Student Union Uttarakhand, uniform civil code uttarakhand, uttarakhand, uttarakhand cm dhami, Uttarakhand News Trending, Uttarakhand Youth Policy, Viksit Bharat Yuvak, Virendra Singh Solanki

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 1, 2025 December 1, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Chaukhutia Health Protest Chaukhutia Health Protest : चौखुटिया आंदोलन मुख्यमंत्री के वीडियो कॉल पर खत्म
Next Article Himalayan Glaciers Melting Himalayan Glaciers Melting : क्या होते हैं आइसटोपी ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

FreeEducation
FreeEducation : “मुफ्त पढ़ाई, शादी के लिए लाखों और घर के लिए जमीन—इस देश में सरकार उठाती है हर बड़ी जिम्मेदारी!”
वीडियो April 11, 2026
500YearsLater
500YearsLater : 500 साल बाद क्या खाएंगे इंसान ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 11, 2026
UAEFreeEducation
UAEFreeEducation : स्कूल-कॉलेज मुफ्त, शादी के लिए लाखों रुपये
राष्ट्रीय April 11, 2026
BrahmaputraRedRiver
BrahmaputraRedRiver : नदी साल में 3 दिन हो जाती है लाल
इंटरव्यू April 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?