By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: SwineFluUttarakhand : स्वाइन फ्लू के साथ कोरोना की खतरनाक दस्तक
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > SwineFluUttarakhand : स्वाइन फ्लू के साथ कोरोना की खतरनाक दस्तक
उत्तराखण्डहेल्थ

SwineFluUttarakhand : स्वाइन फ्लू के साथ कोरोना की खतरनाक दस्तक

बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक स्वाइन फ्लू से पीड़ित 149 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.

admin
Last updated: 2026/09/05 at 10:46 AM
admin
Share
3 Min Read
SwineFluUttarakhand
SwineFluUttarakhand : स्वाइन फ्लू के साथ कोरोना की खतरनाक दस्तक
SHARE
Highlights
  • 120 का इलाज जारी है और 2 मरीजों की मौत हो चुकी है.
  • कुल 271 मामलों में 1 से 10 साल तक के 45 बच्चे और 61 से 90 वर्ष के 86 बुजुर्ग शामिल हैं.
  • संक्रमितों में 11 से 20 वर्ष के 15, 21 से 30 वर्ष के 30, 31 से 40 वर्ष के 19, 41 से 50 वर्ष के 27 और 51 से 60 वर्ष के 49 मरीज हैं.

SwineFluUttarakhand ; स्वाइन फ्लू के साथ कोरोना की खतरनाक दस्तक :-  उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान स्वाइन फ्लू के 58 नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 271 हो गई है. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़कर 39 तक पहुंच गए हैं, जिससे स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ गई है.आपको बता दें की प्रदेश  में मौसमी बीमारियों के प्रकोप के बीच सीजनल इन्फ्लुएंजा का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में स्वाइन फ्लू के 58 नए मरीज दर्ज किए गए हैं, जिनमें से अकेले देहरादून में 38 और बाकी जिलों में 20 मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में स्वाइन फ्लू से संक्रमितों का कुल आंकड़ा 271 पहुंच गया है, जबकि कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़कर 39 हो चुकी है।

बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक स्वाइन फ्लू से पीड़ित 149 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 120 का इलाज जारी है और 2 मरीजों की मौत हो चुकी है. इस बीमारी की चपेट में सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग आ रहे हैं. कुल 271 मामलों में 1 से 10 साल तक के 45 बच्चे और 61 से 90 वर्ष के 86 बुजुर्ग शामिल हैं. इसके अलावा महिलाओं के मुकाबले पुरुष मरीज अधिक पाए गए हैं, जिनमें 143 पुरुष और 128 महिलाएं शामिल हैं।

संक्रमितों में 11 से 20 वर्ष के 15, 21 से 30 वर्ष के 30, 31 से 40 वर्ष के 19, 41 से 50 वर्ष के 27 और 51 से 60 वर्ष के 49 मरीज हैं. इसके अलावा 61 से 70 साल के 50, 71 से 80 साल के 23 और 81 से 90 साल के 13 मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है. बहराल सर्दी, जुकाम और बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा संदिग्ध मरीजों की गहन जांच कर रहा है।

अब तक जांच के लिए भेजे गए 521 सैंपलों में से 182 देहरादून और 89 अन्य जिलों में पॉजिटिव निकले हैं. इसी तरह कोरोना जांच के लिए लिए गए 303 सैंपलों में से 39 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें देहरादून के 16 और अन्य जिलों के 23 मरीज हैं. दूसरी ओर, राज्य में डेंगू के 24,844 सैंपलों में से 129 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जिनमें से 112 मरीज ठीक हो चुके हैं और 17 का उपचार अस्पतालों में चल रहा है।

You Might Also Like

NitinNabin : इलेक्शन का बटन दबाने आ रहे नितिन नवीन

SmartphoneExpiryDate : स्मार्टफोन की भी होती है एक्सपायरी डेट!

uttarakhandcongress : कांग्रेस नेता याकूब सिद्दीकी का सरकार पर करारा वार

DehradunMurderCase : 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा!

BiggBoss20 : किसी एडवेंचर से कम नहीं है ‘बिग बॉस 20’ का घर

TAGGED: #BreakingNewsUttarakhand, #CoronaUpdateUttarakhand, #Covid19Updates, #DehradunHealthAlert, #DengueCasesUttarakhand, #DevbhoomiHealth, #HealthAlert, #khojinaradbreakingnews, #PublicHealthAlert, #SeasonalInfluenza, #SwineFluSymptoms, #SwineFluUttarakhand, dehradunnews, khojinarad, UttarakhandHealthDepartment, uttarakhandnews, UttarakhandUpdates

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 5, 2026 September 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article uttarakhandcongress : कांग्रेस नेता याकूब सिद्दीकी का सरकार पर करारा वार
Next Article SmartphoneExpiryDate SmartphoneExpiryDate : स्मार्टफोन की भी होती है एक्सपायरी डेट!

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NitinNabin
NitinNabin : इलेक्शन का बटन दबाने आ रहे नितिन नवीन
उत्तराखण्ड September 5, 2026
SmartphoneExpiryDate
SmartphoneExpiryDate : स्मार्टफोन की भी होती है एक्सपायरी डेट!
खोजी नारद कहिंन September 5, 2026
uttarakhandcongress : कांग्रेस नेता याकूब सिद्दीकी का सरकार पर करारा वार
देहरादून September 4, 2026
DehradunMurderCase : 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा!
देहरादून September 4, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?