पुलिस परिवार में दीपावली करवाचौथ की धूम :- एक शानदार शाम सजी-संवरी पुलिस लाइन देहरादून में…. जहां पुलिस परिवार की महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए दीपावली एवं करवाचौथ कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गीता धामी ने दीप प्रज्वलित कर दीपावली एवं करवाचौथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम के दौरान गौरी सेठ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया ।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
” दीपावली एवं करवाचौथ कार्यक्रम ” के उपलक्ष्य में पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम जैसे स्वागत गीत, गढवाली व कुमाँउनी लोकनृत्य, पारंपरिक गीतो का गायन, रैम्प वॉक व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। मुख्य अतिथि द्वारा मेहंदी लगवाने व अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित हो प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस रंगारंग कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित दीपावली व करवा चौथ के पर्व से संबंधित वस्तुओं की प्रदर्शनी व स्टाल लगाए गए जिसका गीता धामी ने निरीक्षण किया और पुलिस परिवार की महिलाओं का उत्साह वर्धन किया।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गीता धामी ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए पुलिस विभाग की कठिन चुनौतियों के बाद भी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए परिवार की देखभाल किए जाने हेतु पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस कर्मियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की ।
दीपावली एवं करवाचौथ कार्यक्रम में उत्तराखंड महिला पुलिस परिवार की अध्यक्षा गौरी सेठ, पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती, अनु राजीव स्वरूप, दीपाली भरणे, शीबा, श्रीमती रूबी तबस्सुम, कमला नपच्याल, सोनू मीणा, लता रावत, दीपाली अजय सिंह व अन्य पुलिस परिवार की महिला सदस्य मौजूद रही।

