By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: साकार हो रही ‘ग्रीन दून, क्लीन दून’ की सोच
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > साकार हो रही ‘ग्रीन दून, क्लीन दून’ की सोच
देहरादून

साकार हो रही ‘ग्रीन दून, क्लीन दून’ की सोच

राजधानी बनने के बाद पेड़ कटे, कंक्रीट बढ़ा और दून की पहचान खोने लगी। अब सड़कों के किनारे, डिवाइडरों और कालोनियों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण हो रहा.

admin
Last updated: 2025/10/09 at 5:35 AM
admin
Share
4 Min Read
The vision of 'Green Doon, Clean Doon' is coming true
साकार हो रही ‘ग्रीन दून, क्लीन दून’ की सोच
SHARE
Highlights
  • हरियाली की हुई वापसी - अवैध निर्माण पर सख़्त कार्यवाही जारी.
  • अपनी नर्सरी – अपना विज़न - किफायती आवास और स्वरोजगार.
  • एमडीडीए अब खुद की नर्सरी तैयार कर रहा है, जिससे पौधरोपण के लिए बाहरी निर्भरता कम होगी.

साकार हो रही ‘ग्रीन दून, क्लीन दून’ की सोच :-  मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी देहरादून शहर को हरा-भरा, स्वच्छ और सुंदर बनाने में बेहतरीन कामयाबी हासिल कर रहे हैं। उनकी सोच सिर्फ योजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि उन्हें ज़मीन पर उतारने का दृढ़ संकल्प भी है। कभी वादियों, ठंडी बयार और घनी हरियाली के लिए पहचाना जाने वाला शहर – पिछले दशक में अनियोजित विकास और बढ़ती आबादी के बोझ से दबने लगा था।

कंक्रीट के जंगलों और जाम ने शहर की सांसें रोक दी थीं। लेकिन अब यह तस्वीर बदल रही है। एमडीडीए देहरादून को आधुनिकता व परंपरा के संतुलन के साथ विकसित कर रहा है। ‘ग्रीन दून, क्लीन दून’ इस विज़न की नींव है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस विश्वास के साथ बंशीधर तिवारी को यह जिम्मेदारी दी, वह अब शहर के बदलते स्वरूप में झलकने लगी है।

राजधानी बनने के बाद पेड़ कटे, कंक्रीट बढ़ा और दून की पहचान खोने लगी। अब सड़कों के किनारे, डिवाइडरों और कालोनियों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण हो रहा है। गंगोत्री विहार के पास नया पार्क और सहस्त्रधारा रोड पर सिटी फॉरेस्ट पार्क जैसे प्रोजेक्ट शहर को नया जीवन दे रहे हैं।

प्रदूषण घटाने और प्राकृतिक संतुलन बनाने के लिए औषधीय और छायादार पौधों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।आढ़त बाजार को ब्राह्मणवाला में शिफ्ट किया जा रहा है। 10 हेक्टेयर में बनने वाला यह नया मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग और पिंक टॉयलेट जैसी सुविधाओं से लैस होगा। इससे शहर का बॉटलनेक खुलेगा और ट्रक-जाम से फैलने वाला प्रदूषण घटेगा।

बंशीधर तिवारी ने एमडीडीए की कार्यप्रणाली में तेजी और पारदर्शिता जोड़ी है। अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। बेसमेंट पार्किंग और मानकों के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी है। आईएसबीटी परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और पहाड़ी शैली में फेसाड तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सहस्त्रधारा रोड पर तैयार हुआ सिटी फॉरेस्ट पार्क अब शहर के लिए हरे फेफड़ों जैसा है। साइकिल ट्रैक, जॉगर्स पार्क, योगा क्लास, भूल-भुलैया और बच्चों के लिए एक्टिविटीज़ इसे हर उम्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रही हैं। यहां रोजाना करीब दो हजार लोग पहुंच रहे हैं।धौलास क्षेत्र में पीएम आवास योजना के तहत 240 ईडब्ल्यूएस मकान तेजी से बन रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने के लिए राज्यस्तरीय कार्यशाला की तैयारी है। इसका मकसद रोजगार सृजन और ग्रुप हाउसिंग को सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनाना है।

एमडीडीए अब खुद की नर्सरी तैयार कर रहा है, जिससे पौधरोपण के लिए बाहरी निर्भरता कम होगी। एक लाख पौधों के लक्ष्य का 80 प्रतिशत पूरा भी हो चुका है। फलदार और छायादार पेड़ों पर विशेष जोर है। नेहरू कॉलोनी में एमडीडीए का नया ऑफिस बनेगा। ईको रिसॉर्ट, गेस्ट हाउस और लैंड पुलिंग जैसी योजनाओं को भी बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी है। यह सब मिलकर प्राधिकरण के कामकाज में नई गति ला रहे हैं। 15 साल बाद एमडीडीए ने खुद की जेसीबी खरीदी है। अब अवैध प्लॉटिंग या ध्वस्तीकरण कार्यों के लिए किराये पर निर्भरता नहीं रहेगी। यह आत्मनिर्भरता प्राधिकरण की सख्ती और प्रतिबद्धता का संकेत है।

You Might Also Like

UTUPaperLeak : देहरादून में UTU पेपर लीक के प्रदर्शन के दौरान बवाल, गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में

MissingChild : नौकरी की तलाश में घर छोड़कर पहुंचा मसूरी, दून पुलिस ने बचाया और घर पहुंचाया

DehradunNews : मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुलिसकर्मी को दी श्रद्धांजलि. कार में हार्ट अटैक – LIU इंस्पेक्टर मनोज मनराल की मौत

FakeMedicineRacket : नकली दवाओं पर एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह की असली सर्जिकल स्ट्राइक

IndianPolitics : राहुल प्रियंका का धरना प्रदर्शन राजनैतिक नौटंकी : भट्ट

TAGGED: #Banshidhar Tiwari, #CleanAndGreen, #CleanAndSafe, #CleanCityMission, #CleanDoon, #CleanEarth, #CleanEnvironment, #CleanUpCampaign, #ClimateAction, #DehradunDevelopment, #EcoFriendlyDehradun, #EcoFriendlyProjects, #EcoResponsibility, #EcoRevolution, #EcoWarriors, #EnvironmentalCare, #EnvironmentalProtection, #EnvironmentAwareness, #FutureIsGreen, #GoGreen, #GreenAwareness, #GreenCulture, #GreenDoon, #GreenFuture, #GreenIndia, #GreenMission, #GreenSpaces, #HealthyEnvironment, #PlantMoreTrees, #PollutionFreeCity, #SaveNature, #SaveOurEarth, #SaveThePlanet, #SmartCityDehradun, #SustainabilityGoals, #SustainableCity, #SustainableDehradun, #SustainableLiving, #SwachhDehradun, #UrbanForest, #UrbanSustainability, #WasteManagement, #ZeroWasteCity, dehradun, ecochange, EcoDrive, EcoFriendlyIndia, goeco, GreenInitiative, greenmovement, khoji narad, khoji narad breaking news, mdda, naturefirst, NatureLovers, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 9, 2025 October 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Celebration of Diwali and Karva Chauth in police families पुलिस परिवार में दीपावली करवाचौथ की धूम
Next Article Three scientists awarded the Nobel Prize in Chemistry केमिस्ट्री के लिए तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AIImageGenerator
AIImageGenerator : बिना बताए आपका चेहरा होगा AI से क्लोन
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ July 27, 2026
PujaRules
PujaRules : पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा क्यों बिछाते हैं ?
खोजी नारद कहिंन July 27, 2026
GuatemalaGraveRent
GuatemalaGraveRent : मरने के बाद लाश को देना पड़ता है ‘किराया’
इंटरव्यू July 27, 2026
JagannathPuriSecrets
JagannathPuriSecrets : जगन्नाथ मंदिर के ये 10 अनोखे चमत्कार
खोजी नारद कहिंन July 27, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?