जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर आया! अक्षय vs अरशद :- नमस्कार दोस्तों, जॉली एलएलबी सीरीज की तीसरी फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, और इस बार कहानी सिर्फ कोर्ट रूम ड्रामा नहीं, बल्कि एक गहरी सामाजिक समस्या के इर्द गिर्द घूमती है, तो चलिए, बिना वक्त गंवाए, जानते हैं ट्रेलर में क्या खास है, कहानी की झलक, इस बार कहानी एक अहम मुद्दे पर आधारित है, किसानों की जमीन और उनके अधिकार, एक तरफ हैं छोटे किसान, जिनकी जमीन पर एक ताकतवर आदमी कब्जा करना चाहता है, और दूसरी तरफ है कोर्ट, जहां दोनों पक्षों की लडाई एक नई दिशा लेती है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा
दोनों जॉली आमने सामने, इस फिल्म की सबसे बडी खासियत ये है कि पहली बार दोनों जॉली, यानी अक्षय कुमार और अरशद वारसी, आमने सामने होंगे, अरशद वारसी किसानों के पक्ष में वकील बने हैं, और अक्षय कुमार उस अमीर आदमी की तरफ से केस लड रहे हैं, यानि ट्रेलर से साफ है, ये सिर्फ कोर्ट का मामला नहीं, बल्कि दिल से जुडी लडाई है।
कॉमेडी और इमोशन का मेल, ट्रेलर में जहां तगडी कॉमेडी देखने को मिलती है, वहीं कई ऐसे सीन हैं जो इमोशनल भी कर देते हैं, सौरभ शुक्ला का जज वाला रोल, हुमा कुरैशी और अमृता राव का सपोर्टिव किरदार, सभी अपने अपने अंदाज में दमदार हैं, रिलीज डेट और उम्मीदें, फिल्म उन्नीस सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म ना सिर्फ एंटरटेन करेगी, बल्कि एक सोशल मैसेज भी देगी।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- Akshay Kumar का 58वां Birthday | Fans का प्यार, Actor का इमोशनल Thanks
सुभाष कपूर की डायरेक्शन में बनी ये फिल्म शायद सीरीज की सबसे दमदार किस्त बन सकती है, तो दोस्तों, आपको ट्रेलर कैसा लगा, क्या आप भी जॉली एलएलबी थ्री को लेकर उतने ही एक्साइटेड हैं जितना हम, कॉमेंट में अपनी राय जरूर बताइए और ऐसे ही वीडियो के लिए चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, धन्यवाद।

