iPhone 17 की लॉन्चिंग आज! Apple Event 2025 से क्या-क्या होगा अनवील? :- नमस्कार, टेक की दुनिया से एक बडी खबर सामने आ रही है, आज यानी 9 सितंबर 2025 को होने जा रहा है साल का सबसे चर्चित टेक इवेंट, एप्पल इवेंट 2025 , जहां दुनिया को मिलेगा आईफोन का अगला धमाका, आई फ़ोन सेवेनटीन सीरीज, भारत में इवेंट कब और कहां, इस ग्रैंड इवेंट का आयोजन अमेरिका के कैलिफोर्निया, क्यूपर्टिनो में किया जा रहा है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- राजेश खन्ना की वो बोल्ड फिल्म, जो सिर्फ 9 सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी
भारतीय समय के अनुसार, एप्पल इवेंट की शुरुआत आज रात 10:30 बजे होगी, इवेंट की कमान संभालेंगे खुद एप्पल के CEO टीम कुक, लाइव कैसे देखें, आप इस इवेंट को बिल्कुल मुफ्त देख सकते हैं, लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी, एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट पर, एप्पल टीवी ऐप पर, एप्पल के यूट्यूब चैनल पर, और उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर, बस अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर जाएं और इस मेगा लॉन्च का हिस्सा बनें।
आईफोन सेवेनटीन सीरीज में क्या मिलेगा, इस बार कंपनी आई फ़ोन सेवेनटीन सीरीज़ के चार नए मॉडल लॉन्च करने जा रही है, आईफोन सेवेनटीन, आईफोन सेवेनटीन एयर, आईफोन सेवेनटीन प्रो और आईफोन सेवेनटीन प्रो मैक्स, खास बात ये है कि एयर मॉडल पहली बार लाया जा रहा है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा
जो पहले के प्लस मॉडल की जगह लेगा, यह मॉडल होगा बेहद स्लिम और स्टाइलिश, लेकिन दमदार परफॉर्मेंस के साथ, एप्पल वाच और ऐरपोडस का अपडेट, सिर्फ आईफोन ही नहीं, इस इवेंट में एप्पल वाच अल्ट्रा थ्री और ऐरपोडस प्रो थ्री के भी लॉन्च होने की उम्मीद है।
हालांकि, कंपनी ने अब तक इन प्रोडक्ट्स पर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो ये डिवाइसेज़ भी आज रात देखने को मिल सकते हैं, तो अगर आप हैं एप्पल के फैन, तो आज की रात होने वाली है खास, नज़रें रखिए एप्पल इवेंट 2025 पर और जानिए टेक्नोलॉजी का अगला कदम क्या होगा।

