नेपाल में आपात कर्फ्यू | सेना की चेतावनी और Gen Z का जवाब :- नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करेंगे नेपाल में चल रही उस स्थिति की, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है, नेपाली सेना ने देशभर में कर्फ्यू लागू कर दिया है, यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब प्रदर्शनों के बीच हिंसा, आगजनी और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं, सेना की चेतावनी और कर्फ्यू का एलान, बुधवार शाम को नेपाली सेना ने देश को सूचित किया कि शाम पाँच बजे से निषेधाज्ञा लागू रहेगी और उसके बाद गुरुवार सुबह छह बजे तक देशव्यापी कर्फ्यू रहेगा।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा
सेना ने कहा है कि कुछ अराजक तत्वों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में घुसपैठ कर ली है, इनमें तोडफोड, आगजनी, लूट और यहां तक कि यौन उत्पीडन की घटनाएं भी दर्ज हुई हैं, जनता से की गई अपील, सेना ने देशवासियों से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यक सेवाएं जैसे एम्बुलेंस, दमकल, और स्वास्थ्यकर्मी कर्फ्यू के दौरान भी कार्यरत रहेंगे, सेवा प्रदाताओं को सुरक्षा बलों से समन्वय में रहने के लिए कहा गया है।
जेन जी प्रोटेस्टर्स का जवाब, दूसरी ओर, जेन जी प्रोटेस्टर्स ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है, उन्होंने साफ किया कि उनका आंदोलन अब भी शांतिपूर्ण है और वे किसी भी प्रकार की हिंसा से दूरी बनाए हुए हैं, वे अपने स्वयंसेवकों के जरिए सार्वजनिक संपत्तियों और नागरिकों की सुरक्षा में सहयोग कर रहे हैं, हिंसा और राजनीतिक हस्तक्षेप से दूरी, जैन जी समूह ने उन तत्वों की आलोचना की जो आंदोलन को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि उनका नाक्खु जेल में हुई घटनाओं या किसी राजनीतिक दल के नेता की रिहाई से कोई लेना देना नहीं है, उनका एक ही लक्ष्य है, एक योग्य और भ्रष्टाचारमुक्त सरकार, नेपाल इस समय एक संवेदनशील मोड पर खडा है, सेना और नागरिकों, दोनों की जिम्मेदारी है कि वे शांति बनाए रखें, जहां सेना सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही है, वहीं युवा वर्ग जागरूक होकर लोकतांत्रिक तरीकों से अपनी बात रख रहा है, आइए, हम सब मिलकर एक शांत, सुरक्षित और न्यायपूर्ण नेपाल की ओर कदम बढ़ाएं, वीडियो अच्छा लगा हो तो लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें, धन्यवाद।

