By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: पहली बार जून हुआ इतना ठंडा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Weather News > पहली बार जून हुआ इतना ठंडा
उत्तराखण्ड

पहली बार जून हुआ इतना ठंडा

उत्तराखंड में जून की ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड.

admin
Last updated: 2025/06/06 at 6:47 AM
admin
Share
3 Min Read
पहली बार जून हुआ इतना ठंडा
पहली बार जून हुआ इतना ठंडा
SHARE
Highlights
  • दून का 10 साल में इतना रहा न्यूनतम तापमान.
  • 10 सालों में पहली बार जून इतना ठंडा!
  • 10 वर्ष में पहली बार जून का पहला सप्ताह हुआ इतना ठंडा.

पहली बार जून हुआ इतना ठंडा :  उत्तराखंड में इस साल प्री-मानसून की बारिश ने मई के साथ अब जून की गर्मी से भी राहत दिलाई है। साथ ही बीते 10 सालों में यह पहली बार है कि जून के पहले सप्ताह में मौसम इतना ठंडा हुआ है। पर्वतीय इलाकों में जहां एक बार गर्म कपड़े बाहर निकल गए तो मैदानी इलाकों में एसी बंद हो गए। अकेले दून की बात करें तो जून में दूसरी बार अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इससे पहले भी बीते मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री गिरावट के साथ 27.6 डिग्री रहा था। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान 10 सालों का सबसे कम 17.3 डिग्री रहा।

यह ख़बर भी पढ़ें : – चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

इस हफ्ते हुई बारिश से दून का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री गिरावट के साथ 27.7 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। इससे पहले बीती 25 मई को भी दून के अधिकतम तापमान में सामान्य से आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई थी।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ा है। इसके चलते मैदानी इलाकों में रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा। जबकि, प्री-मानसून की बारिश में भी इस बार इजाफा हुआ है। इसके अलावा मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन की वजह से इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं। आज के मौसम की बात करें तो दून के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं और गर्जन के भी आसार हैं। जबकि, दिन का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने के आसार हैं।

यह ख़बर भी पढ़ें : – पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान

दून का 10 साल में इतना रहा न्यूनतम तापमान

  • साल न्यूनतम तापमान तिथि
  • 2015 19.4 26, 29 जून
  • 2016 20.1 6 जून
  • 2017 19.5 1, 10 जून
  • 2018 18.4 2 जून
  • 2019 19.0 18 जून
  • 2020 19.1 1 जून
  • 2021 19.0 12 जून
  • 2022 19.0 19 जून
  • 2023 18.2 1 जून
  • 2024 21.2 2 जून

You Might Also Like

EkPedMaaKeNaam : माँ के पेड़ों से महकेगी भीमताल झील !

UPCLElectricityBill : तैयार रहिये , लगेगा बिजली बिल में मंहगाई का झटका

DehradunMunicipalCorporation : डेंगू पर होगा वार, देहरादून नगर निगम तैयार

UttarakhandElections : 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

DehradunCrime : बहु को बाथरूम में किया 10 महीने कैद – दून में हैवानियत

TAGGED: #BizarreWeather, #ChillInTheAir, #ChillyJune, #ClimateAnomaly, #ColdestJuneEver, #ColdFront, #ColdInSummer, #ColdJune, #ColdSpell, #ColdSummerDays, #ColdWaveInJune, #ColdWindsInJune, #CoolBreeze, #CoolerJune, #ExtremeWeather, #GlobalCooling, #JuneChill, #JuneStorm, #JuneTemperatureDrop, #JuneUnusuallyCold, #JuneWeather2025, #JuneWeatherShock, #JuneWeatherUpdate, #LowTemperatureJune, #MonsoonDelay, #NatureShock, #NatureSurprise, #NatureUnpredictable, #RainyAndCold, #RareWeatherEvent, #RecordBreakingCold, #RecordLowJune, #StormyJune, #SuddenCold, #SummerFreeze, #SummerTurnedWinter, #SummerWeatherChange, #UnexpectedClimate, #UnexpectedCold, #UnexpectedDrop, #UnseasonalWeather, #UnusualWeather, #Weather2025, #WeatherShift, #WeatherSurprise, #WeatherTwist, #WinterInJune, ClimateChange, dehradun, khoji narad, khoji narad breaking news, uttarakhand, weather news, WEATHER UPDATE, weatherAlert

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 6, 2025 June 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मासूम लड़की का खुलासा “ये सब तो करना पड़ेगा” – मासूम लड़की का खुलासा
Next Article AI करेगा टिकट बुकिंग अब AI करेगा आपकी तत्काल टिकट बुकिंग

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Mahabharat
Mahabharat : जब युधिष्ठिर ने पूरी स्त्री जाति को दिया श्राप! क्या है इसके पीछे का सच?
धार्मिक June 6, 2026
MahabharataMysteries
MahabharataMysteries : देश भर की महिलाएं आज भी क्यों परेशान हैं ?
तत्काल प्रभाव June 6, 2026
WaterCrisis2060
WaterCrisis2060 : क्या 2060 तक सूख जाएंगे दुनिया के बड़े बांध ?
राष्ट्रीय June 6, 2026
EkPedMaaKeNaam
EkPedMaaKeNaam : माँ के पेड़ों से महकेगी भीमताल झील !
उत्तराखण्ड June 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?