By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: जादुई 3Hs फॉर्मूला, अपनों को दें इमोशनल सपोर्ट
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > भांडा फोड़ > जादुई 3Hs फॉर्मूला, अपनों को दें इमोशनल सपोर्ट
बकैती

जादुई 3Hs फॉर्मूला, अपनों को दें इमोशनल सपोर्ट

अगर आप अपनों का दर्द समझना चाहते हैं तो अपनाएं 3Hs मंत्र.

admin
Last updated: 2025/04/11 at 6:29 AM
admin
Share
3 Min Read
जादुई 3Hs फॉर्मूला
जादुई 3Hs फॉर्मूला
SHARE
Highlights
  • रिश्तों को बचाने और मजबूत करने के लिए सिर्फ तीन चीजों की जरूरत – 3Hs!
  • 3Hs का जादू.
  • अपनों का सहारा.

जादुई 3Hs फॉर्मूला, अपनों को दें इमोशनल सपोर्ट : जब कोई अपना दुखी या परेशान होता है तो हम अक्सर समझ नहीं पाते कि उसे क्या चाहिए सलाह, सहानुभूति या बस चुपचाप साथ। इस उलझन को सुलझाने के लिए साइकोलॉजिस्ट और रिलेशनशिप कोच डेल्ना राजेश ने एक आसान और असरदार तरीका बताया है जो है ‘3Hs मैथड’ यानी Help (मदद), Heard (सुना जाना), और Hugged (गले लगाना)। यह तरीका न सिर्फ रिश्तों को मजबूत करता है, बल्कि दुखी व्यक्ति को सही इमोशनल सपोर्ट भी देता है।

Contents
Help, जब कोई समाधान चाहता हैHeard, जब कोई सिर्फ अपनी बात कहना चाहता हैHugged, जब किसी को सिर्फ सुकून चाहिए होता हैक्यों जरूरी है सही प्रतिक्रिया

Help, जब कोई समाधान चाहता है

कभी-कभी लोग सिर्फ रोना नहीं चाहते, उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता चाहिए होता है। वे पूछते हैं जैसे “अब क्या करूं?”, “आगे कैसे बढ़ूं?” ऐसे समय में उन्हें सहानुभूति नहीं, बल्कि दिशा और समाधान की जरूरत होती है। डेल्ना कहती हैं कि “ऐसे लोगों को सुझाव, ताकत और एक्शन प्लान देने से वे खुद को मजबूत महसूस करते हैं।” उदाहरण की बात करें तो अगर कोई व्यक्ति जहरीले रिश्ते में है तो उसे इमोशनल सपोर्ट नहीं, बल्कि उस रिश्ते से बाहर निकलने का तरीका चाहिए।

Heard, जब कोई सिर्फ अपनी बात कहना चाहता है

हर परेशानी का हल जरूरी नहीं। कई बार लोग सिर्फ यह महसूस करना चाहते हैं कि कोई उन्हें बिना टोके, बिना जज किए सुन रहा है। ऐसे समय में लोग कहते हैं कि “मैं बस बात करना चाहता/चाहती हूं”, “कोई सलाह मत दो, बस सुनो।” इस समय चुपचाप और दिल से सुनना ही सबसे बड़ा सहारा होता है। उदाहरण के लिए जैसे अगर कोई दोस्त किसी प्रिय को खोने का दुख झेल रहा है, तो उसे ‘मजबूत बनो’ जैसी बातें नहीं चाहिए होती, बस कोई चाहिए जो कहे कि “मैं सुन रहा हूं।”

Hugged, जब किसी को सिर्फ सुकून चाहिए होता है

कभी-कभी शब्द भी कम पड़ जाते हैं। ऐसे वक्त में किसी का पास होना, हल्की मुस्कान या एक गले लगाना बहुत मायने रखता है। ऐसे में लोग चाहते हैं कि “कुछ मत कहो, बस पास बैठो”, “क्या तुम मुझे गले लगा सकते हो?”जैसे एक डरा हुआ बच्चा सिर्फ यह नहीं सुनना चाहता कि ‘डरने की जरूरत नहीं’, वह चाहता है कि कोई उसे गले लगाए और सुरक्षित महसूस कराए।

क्यों जरूरी है सही प्रतिक्रिया

डेल्ना बताती हैं कि अगर हम किसी को ‘हेल्प’ दें जब वह सिर्फ ‘सुना जाना’ चाहता है, या उसे ‘गले लगाएं’ जब वह ‘सलाह’ चाहता है तो यह इमोशनल डिस्टेंस पैदा कर सकता है। इसलिए हमें समझने की जरूरत है कि सामने वाले को अभी किस चीज की जरूरत है।

You Might Also Like

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

Criminals : क्रिमिनल्स क्यों रखते हैं कबूतर , पिस्टल, बम ,कट्टा ,चवन्नी जैसे अनोखे नाम ?

HeartDiseaseMen : औरत या मर्द ? किसका दिल कमजोर ?

Blockbuster Movies : 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्में!

Bollywood : बाजीगर के अनकहे सच!

TAGGED: #BeThere, #CareWithCompassion, #CompassionMatters, #EmotionalConnections, #EmotionalHealing, #EmotionalIntelligence, #EmotionalRescue, #EmotionalStrength, #EmotionalSupport, #EmpathyTips, #FamilySupport, #HealingJourney, #HealingWithLove, #HealthyMinds, #HeartHealing, #HindiWellness, #KindnessMatters, #LoveAndCare, #LoveHeals, #MentalHealthAwareness, #MentalHealthMatters, #MentalPeace, #Mindfulness, #PositiveVibesOnly, #RelationshipGoals, #SelfCareTips, #StressReliefTips, #SupportSystem, #WellnessInHindi, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 11, 2025 April 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जाट ने गदर काट दी ! जाट ने गदर काट दी !
Next Article करोड़ों का टैक्स नोटिस आपको भी आ सकता है करोड़ों का टैक्स नोटिस – पढ़िए क्यों

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HoliCelebration
HoliCelebration : रंगों की मस्ती में मुख्यमंत्री आवास में दिखा अनोखा अंदाज़
उत्तराखण्ड March 2, 2026
IranIsraelWar
IranIsraelWar : Iran vs Israel कभी दोस्त रहे ये दो देश आखिर कैसे बन गए कट्टर दुश्मन?
अंतराष्ट्रीय March 2, 2026
UttarakhandCongress
UttarakhandCongress : ‘वसूली अभियान मोर्चा’ के फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस का हल्ला बोल!
देहरादून March 2, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि
उत्तराखण्ड March 2, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?