JubinNautiyalWedding : जुबिन नौटियाल ने गांव में गुपचुप रचा ली शादी ! :- बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर्स में से एक जुबिन नौटियाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जुबिन ने अपने पैतृक गांव में गुपचुप शादी रचा ली है. जुबिन ने खूबसूरत वादियों में एक बहुत ही प्राइवेट और ट्रेडिशनल तरीके से बचपन की दोस्त संग घर बसा लिया है. इस शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. जुबिन की शादी के फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल की गिनती उन सिंगर्स में होती है, जिनकी आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. लेकिन जुबिन अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखना पसंद करते हैं. इसलिए उन्होंने किसी को भी शादी की खबर नहीं लगने दी. हाल ही में आई बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जुबिन ने उत्तराखंड के अपने पैतृक स्थान पर अपनी बचपन की दोस्त से शादी कर ली है. यह एक बेहद निजी समारोह था।
रिपोर्ट्स में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया कि सिंगर की शादी में सिर्फ करीबी परिवार के लोग शामिल थे. जुबिन ने डेस्टिनेशन या लविश वेडिंग की बजाय साधारण और पारंपरिक अंदाज में शादी करने का फैसला किया. सेलिब्रिटी लाइफ होने के बावजूद उन्होंने अपनी लाइफ को प्राइवेट रखने का फैसला किया. कपल को बड़ी शादी नहीं चाहिए थी, इसलिए वे अपने खास दिन को सिर्फ अपनों के साथ मनाकर खुश हैं।
अभी तक जुबिन ने शादी किससे की है, इसको लेकर फैंस को कोई अपडेट नहीं दिया है. ना ही अभी तक जुबिन की पार्टनर का नाम पता चला है. इसके अलावा जुबिन ने अभी तक शादी को लेकर भी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है. हालांकि, वायरल हो रही तस्वीर में जुबिन और उनकी पार्टनर एक-दूसरे को हग करते नजर आ रहे हैं. फोटो में दोनों ने ऑफ-व्हाइट कलर के आउटफिट्स पहने हुए हैं. फोटो देखकर लग रहा है जैसे जुबिन उस मोमेंट पर अपने पार्टनर के लिए गाना गा रहे हैं।
वैलेंटाइन पर शेयर की थी गर्लफ्रेंड की फोटो
बता दें कि जुबिन नौटियाल ने अपने सोशल मीडिया पर वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर शेयर की थी, लेकिन उसमें उन्होंने अपने पार्टनर का पूरा चेहरा नहीं दिखाया था. जुबिन और एक्ट्रेस निकिता दत्ता के अफेयर की खबरें भी थीं, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई बात नहीं की है।

