By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Dhurandhar2BoxOffice : फिल्मी गलियारों में स्पाई फिल्मों पर भारी धुरंधर 
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > इंटरव्यू > Dhurandhar2BoxOffice : फिल्मी गलियारों में स्पाई फिल्मों पर भारी धुरंधर 
मुंबई

Dhurandhar2BoxOffice : फिल्मी गलियारों में स्पाई फिल्मों पर भारी धुरंधर 

धुरंधर और धुरंधर 2 का टोटल कलेक्शन.

admin
Last updated: 2026/04/17 at 11:24 AM
admin
Share
3 Min Read
Dhurandhar2BoxOffice
Dhurandhar2BoxOffice : फिल्मी गलियारों में स्पाई फिल्मों पर भारी धुरंधर 
SHARE
Highlights
  • यश राज की स्पाई फिल्मों का कलेक्शन.
  • तोड़ेगी YRF का रिकॉर्ड.
  • अभी तक तो धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर YRF का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है.

Dhurandhar2BoxOffice : फिल्मी गलियारों में स्पाई फिल्मों पर भारी धुरंधर  :- फिल्मी गलियारों में पिछले चार महीने से सिर्फ एक ही फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है और वह है धुरंधर (Dhurandhar)। मात्र चार महीने के गैप में धुरंधर का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ और इसने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई से आंधी-तूफान और सुनामी सब ला दी। रणवीर सिंह की धुरंधर ने अकेले मात्र चार महीने के अंदर ही यश राज की स्पाई यूनिवर्स (YRF Spy Univers Movies) के 13 साल के सिंहासन को तबाह कर दिया है और खुद सबसे ज्यादा कमाई वाली स्पाई फिल्म बन गई है। हवा में कोई एक्शन सीन्स नहीं, खूबसूरत विदेशी लोकेशन नहीं और ना ही कोई ग्लैमर… फिर भी धुरंधर का जादू YRF की स्पाई फिल्मों की तुलना में ज्यादा देखने को मिला।

Contents
धुरंधर और धुरंधर 2 का टोटल कलेक्शनयश राज की स्पाई फिल्मों का कलेक्शनतोड़ेगी YRF का रिकॉर्ड

मात्र 4 महीने में ही धुरंधर ने YRF की 6 बड़ी स्पाई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म ने 3000 करोड़ क्लब में जगह बना ली है।बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 895 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि विदेशी कारोबार को मिलाकर वर्ल्डवाइड धुरंधर ने 1350.83 करोड़ रुपये का लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन किया था।

धुरंधर और धुरंधर 2 का टोटल कलेक्शन

बात करें धुरंधर 2 की तो 19 मार्च को सिनेमाघरों में आई धुरंधर: द रिवेंज ने तीन हफ्तों में ही भारत में 1053.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बिजनेस 1747.3 करोड़ रुपये है। यह आंकड़ा 27 दिनों का है। अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये छाप रही है। धुरंधर और धुरंधर 2 की कमाई को मिलाया जाए तो अभी तक इस फिल्म ने 3098 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इन दो फिल्मों की कमाई YRF की 6 स्पाई फिल्मों से ज्यादा है।

यश राज की स्पाई फिल्मों का कलेक्शन

यश राज फिल्म्स ने अपना स्पाई यूनिवर्स साल 2012 में सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर से शुरू की थी। इसके बाद पांच और स्पाई फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें वॉर, टाइगर 3, टाइगर जिंदा है और पठान भी शामिल। यहां जानिए इन फिल्मों ने दुनियाभर में कितना लाइफटाइम कलेक्शन किया…

एक था टाइगर- 334.39 करोड़
टाइगर जिंदा है- 564.2 करोड़
वॉर- 475.62 करोड़
पठान- 1050.3 करोड़
टाइगर 3- 466.63 करोड़
वॉर 2- 303.22 करोड़

टोटल- 3,194.36 करोड़ (YRF की स्पाई यूनिवर्स का कलेक्शन)

तोड़ेगी YRF का रिकॉर्ड

अभी तक तो धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर YRF का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है लेकिन धुरंधर: द रिवेंज की कमाई का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। फिल्म करोड़ों में कमा रही है और इस हफ्ते उम्मीद है कि यह फिल्म YRF का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी।

You Might Also Like

JubinNautiyalWedding : जुबिन नौटियाल ने गांव में गुपचुप रचा ली शादी !

AadhaarUpdate : 14 जून तक फ्री में अपडेट करें आधार ……. वर्ना पड़ेगा भारी

AI : खतरे की पहचान करेगा “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस”

CigaretteShrinkingBrain : सिगरेट पीने से दिमाग हो रहा छोटा ! स्टडी में खुलासा

CharDhamYatra : चारधाम यात्रा का महत्व , कब शुरू हुई परम्परा

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, AdityaDharFilm, BMSLongestTrending, Bollywood3000Crore, BollywoodSpyFilms, DhurandarRevenge, Dhurandhar2BoxOffice, DhuranDharCollection, DhurandharFranchise, EkThaTigerRecord, khojinarad, PathaanVsDhurandhar, RanveerBlockbuster, RanveerSinghHit, TigerZindaHai, WAR2Collection, YRFSpyUniverse

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 17, 2026 April 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article AI AI : खतरे की पहचान करेगा “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस”
Next Article AadhaarUpdate AadhaarUpdate : 14 जून तक फ्री में अपडेट करें आधार ……. वर्ना पड़ेगा भारी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

JubinNautiyalWedding
JubinNautiyalWedding : जुबिन नौटियाल ने गांव में गुपचुप रचा ली शादी !
Uncategorized April 17, 2026
AadhaarUpdate
AadhaarUpdate : 14 जून तक फ्री में अपडेट करें आधार ……. वर्ना पड़ेगा भारी
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 17, 2026
AI
AI : खतरे की पहचान करेगा “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस”
तत्काल प्रभाव April 17, 2026
CigaretteShrinkingBrain
CigaretteShrinkingBrain : सिगरेट पीने से दिमाग हो रहा छोटा ! स्टडी में खुलासा
भांडा फोड़ April 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?