By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: श्री दरबार साहिब को टारगेट कर धार्मिक उन्माद फैलाने का षडयंत्र
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > श्री दरबार साहिब को टारगेट कर धार्मिक उन्माद फैलाने का षडयंत्र
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़

श्री दरबार साहिब को टारगेट कर धार्मिक उन्माद फैलाने का षडयंत्र

श्री दरबार साहिब से जुड़ी लाखों करोड़ों संगतों में भारी रोषऐतिहासिक स्थल पर बेअदबी नहीं होगी बर्दाश्त - SGRRमातावाला बाग के बारे में पब्लिक को भड़काया जा रहा.

admin
Last updated: 2025/04/11 at 5:52 AM
admin
Share
5 Min Read
श्री दरबार साहिब
श्री दरबार साहिब
SHARE
Highlights
  • दरबार साहिब पर साजिश.
  • धार्मिक स्थल पर षडयंत्र.
  • श्री दरबार साहिब पर षडयंत्र.

श्री दरबार साहिब को टारगेट कर धार्मिक उन्माद फैलाने का षडयंत्र : देश की एतिहासिक धरोहर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज को टारगेट कर कुछ असामाजितक तत्व धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। श्री दरबार साहिब से जुड़ी संगतों में इस बात को लेकर भारी रोष व्याप्त है। पहले मातावाला बाग की जमीन को कब्जा करने का षडयंत किया गया। कोर्ट से मूंह की खाने के बाद अब अमन श्वेडिया व कुछ असामाजिक तत्व श्री दरबार साहिब को टारगेट कर माहौल को तनावपूर्ण बनाने का कार्य कर रहे हैं। श्री दरबार साहिब प्रांगण में धरना प्रदर्शन नारेबाजी कर अमर श्वेडिया माहौल खराब करने का काम कर चुके हैं। श्री दरबार साहिब प्रबन्धन ने प्रेस क्लब देहरादून में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आगाह किया कि इस प्रकार का गतिरोध पैदा कर भारी तनाव पैदा किया जा रहा है यह उचित नहीं है। श्री दरबार साहिब के मुख्य व्यास्थापक मधुसूदन सेमवाल,  विशेष कार्यधिकारी विनय मोहन थपलियाल. मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी, कोच पवन शर्मा, जनसम्पर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी, विजय गुलाटी व श्री राजेंद्र ध्यानी ने सम्बोधित किया।

इसके पहले अमन स्वेडिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यह जानकारी दी है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ  13 अप्रैल 2025 को जन आक्रोश पैदल मार्च निकालेंगे। जिसमें मातावाला बाग और श्री दरबार साहिब के नाम का भी उल्लेख किया गया है। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार मातावाला बाग की 250 मी० की परिधि में धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित है। श्री दरबार साहिब भी इस परिधि के अन्तर्गत आता है। इसके बावजूद अमन स्वेडिया व अन्य के द्वारा इस प्रकार का प्रदर्शन माननीय न्यायालय के आदेश की खुली अवहेलना है।  श्री दरबार साहिब प्रबन्धन ने जिलाधिकारी देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून व सिटी मैजिस्ट्रेट देहरादून को पत्र लिखकर अवगत करवाया है कि इन असामाजिक तत्वों के द्वारा श्री दरबार साहिब की गरिमा के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। श्री दरबार साहिब से जुड़ी लाखों करोड़ों संगतों के बीच इस बात से भारी रोष व्याप्त है। श्री दरबार साहिब को टारगेट करने से अब भारी तनाव उत्पन हो गया है।

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने कहा कि वरिष्ठ सज्जन नागरिकों के लिए मातावाला बाग में सुबह शाम सैर-भ्रमण करने के लिए कोई रोक नहीं है। लेकिन माननीय कोर्ट के आदेश के अनुसार मातावाला बाग में प्रवेश करने वालों के लिए अनुमति पत्र बनाना अनिवार्य होगा और ऐसे आगन्तुकों का रिकाॅर्ड रखना भी आवश्यक होगा ताकि अच्छे नागरिकों की आड़ में नशेड़ी व ड्रग माफिया मातावाला बाग को अपना अड्डा न बना सकें। पिछले कुछ दिनों से असामाजिक तत्वों द्वारा मातावाला बाग में माहौल खराब करने की शिकायतें आ रही थीं। कोर्ट के आदेशानुसार मातावाला बाग के 250 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति या समूह किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन, नारेबाजी नहीं कर सकेगा, किसी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं कर सकेगा। किसी भी व्यक्ति के मातावाला बाग में प्रवेश पर पूर्णतः रोक रहेगी। मातवाला बाग में जब तक प्रवेश नियमावली नहीं बन जाती है व नए कुश्ती कोच की नियुक्ति नहीं हो जाती है प्रवेश पर रोक प्रभावी रहेगी।

इन्हीं असमाजितक तत्वों द्वारा मातावाला बाग में पेड़ काटने की झूठी अफवाह सोशल मीडिया पर फैलाई गई। श्री दरबार साहिब प्रन्धन ने प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र लिखकर (पत्र की प्रति संलग्न) स्थलीय निरीक्षण की मांग की। श्री दरबार साहिब प्रबन्धन ने प्रभागीय वनाधिकारी से आग्रह किया कि मातावाला बाग में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवम् अन्य विद्यामान पेड़ों की गणना की जाए। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मातावाला बाग का स्थलीय निरीक्षण कर पेड़ों की गणना की गई व गणना को सही पाया। वर्ष 2018 में भी इन्हीं असामाजिक तत्वों ने मातावाला बाग में पेड़ कटान की झूठी अफवाह फैलाई थी। उस समय आधंी तूफान की वजह से पेड़ गिर गए थे। वन विभाग की टीम ने उस समय भी मातावाला बाग का स्थलीय निरीक्षण कर सही जानकारी को सबके सामने रखा था। उस समय आंदोलन करने वाले लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा।

You Might Also Like

DehradunMurderCase : देहरादून में इंसानियत का कत्ल – वजह 600 रूपये

DelhiPolice : पत्रकार लटकाए आईडी कार्ड – पुलिस की नसीहत

DehradunNews : जनता की फ़रियाद पर तत्काल एक्शन जरूरी – केके मिश्रा ADM

RamsharanNautiyal : रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ी , अब जायेंगे कहाँ

SatpalMaharaj : मंत्री महाराज ने शंख को बताया हड्डी , पुरोहित महापंचायत नाराज

TAGGED: #AlertIndia, #BreakingIndia, #ConspiracyUnveiled, #DarbarSahib, #DarbarSahibThreat, #DarbarTargeted, #FaithUnderAttack, #FakeNarrative, #FakePropaganda, #HateAgenda, #IndiaAlert, #IndiaToday, #NationalSecurity, #PeaceUnderThreat, #PoliticalPlot, #PunjabAlert, #ReligiousConspiracy, #ReligiousExtremism, #ReligiousHarmony, #ReligiousRights, #ReligiousRiots, #ReligiousTension, #SecurityBreach, #SikhCommunity, #SikhNews, #SocialDivide, #StopHate, #UnityInDanger, breakingnews, khoji narad, khoji narad breaking news, punjabnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 11, 2025 April 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चुनाव की मतदाता सूची ऑनलाइन पहली बार पंचायत चुनाव की मतदाता सूची ऑनलाइन
Next Article जाट ने गदर काट दी ! जाट ने गदर काट दी !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CrimeUpdate : देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर चोरी का खुलासा, नेपाली मूल का आरोपी गिरफ्तार
देहरादून October 7, 2026
JusticeManojKumarTiwari
JusticeManojKumarTiwari : जस्टिस मनोज कुमार तिवारी बनेंगे उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
उत्तराखण्ड October 7, 2026
NainitalSarasMela
NainitalSarasMela : नैनीताल सरस मेला में दिखेगी देवभूमि की झलक – अरविंद कुमार पांडेय
उत्तराखण्ड October 7, 2026
YouTubeShorts
YouTubeShorts : YouTube की Shorts Series में एंट्री
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ October 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?