By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: भयानक थी भगवान शिव की बारात  
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > भयानक थी भगवान शिव की बारात  
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़

भयानक थी भगवान शिव की बारात  

देवताओं ने भी महसूस किया भय!

admin
Last updated: 2025/03/10 at 6:07 AM
admin
Share
3 Min Read
भयानक थी भगवान शिव की बारात  
भयानक थी भगवान शिव की बारात  
SHARE
Highlights
  • भयानक थी भगवान शिव की बारात!
  • शिव विवाह का अनसुना रहस्य!
  • नाग, भूत और अघोरी – ऐसी थी शिव बारात!

भयानक थी भगवान शिव की बारात  : आज हम आपको भगवान शिव की बारात के बारे में बताएंगे जो किसी आम देव विवाह जैसी नहीं थी. रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास ने शिव विवाह का ऐसा वर्णन किया है, जो किसी को भी अचंभित कर सकता है. भूत-प्रेत, नाग, योगी, सिद्ध और गंधर्वों से सजी ये बारात अनोखी और अलौकिक थी. माता पार्वती के पिता हिमवान और वहां उपस्थित सभी देवता इस बारात को देखकर चकित रह गए थे. कैसी थी शिव जी की अनूठी बारात? आइए जानते हैं रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों के अनुसार इसका रोचक वर्णन।

भगवान विष्णु की चुटकी – जब शिवजी की बारात निकली तो भगवान विष्णु ने मजाक में कहा कि ये बारात वर के योग्य नहीं लग रही. कहीं ऐसा न हो कि पराए नगर जाकर लोग इसे देखकर हंसने लगें. उनके इस कथन पर देवता मुस्कुराए और अपनी-अपनी सेना सहित अलग हो गए।

विचित्र वेष में शिवगण – शिवजी के आदेश पर सभी गण बारात में शामिल हुए और वे शिवजी के चरणों में सिर नवाकर चल पड़े. इन गणों का रूप अत्यंत विचित्र था, कोई अलग तरह की सवारी पर था, तो कोई अजीब वेष में दिख रहा था. शिवजी ने जब अपनी इस अनोखी बारात को देखा तो वे स्वयं भी मुस्कुरा उठे।

भयानक थी भगवान शिव की बारात  

अजीबोगरीब आकृति वाले बाराती – शिवगणों में कोई बिना मुख का था, तो किसी के कई-कई मुख थे. किसी के कई हाथ-पैर थे, तो कोई बिना हाथ-पैर का था. कुछ के शरीर बहुत मोटे-ताजे थे, तो कुछ इतने पतले कि हड्डियों का ढांचा मात्र लग रहे थे।

भयानक और डरावने गण – बारात में शामिल कई गणों ने अजीबोगरीब और डरावने गहने पहन रखे थे. वे अपने हाथों में खोपड़ियां लिए हुए थे और उनके शरीर पर ताजा खून लगा हुआ था, जिससे वे और भी भयंकर लग रहे थे।

भूत-प्रेतों की विशाल टोलियां – इस अनोखी बारात में केवल गण ही नहीं, बल्कि असंख्य भूत, पिशाच, राक्षस और योगिनियां भी शामिल थीं. कुछ के चेहरे गधे, कुत्ते, सूअर और सियार जैसे थे. उनके अनगिनत रूपों का वर्णन कर पाना भी कठिन था।

दूल्हे के अनुरूप अनोखी बारात – जैसा दूल्हा था, वैसी ही बारात भी थी. रास्ते में यह विचित्र बारात लोगों के लिए कौतूहल और मनोरंजन का कारण बन रही थी. दूसरी ओर, हिमालय (पार्वती जी के पिता) ने शिवजी के लिए ऐसा भव्य मंडप बनवाया था कि उसका वर्णन कर पाना भी कठिन था।

मनचाहा रूप बदलने वाले बाराती – जैसे ही बारात हिमालय के घर पहुंची, शिवगणों ने अपनी इच्छानुसार सुंदर और आकर्षक रूप धारण कर लिया. वे अपनी स्त्रियों और समाज के साथ मंगल गीत गाते हुए पार्वती जी के घर पहुंचे, जहां सबने प्रेमपूर्वक उनका स्वागत किया।

You Might Also Like

NagPanchami : नाग पंचमी का राहु-केतु से क्या है संबंध ?

LordKrishna : श्रीकृष्ण के मुकुट में मोर पंख क्यों ? जानिए रहस्य

SawanSpecial : सावन में सुहागन क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां ?

Sawan2026 : सावन में अहंकार, इच्छाएं और तनाव कैसे भस्म होते हैं ?

MissingChild : नौकरी की तलाश में घर छोड़कर पहुंचा मसूरी, दून पुलिस ने बचाया और घर पहुंचाया

TAGGED: #AncientHinduStories, #BhaktiAndFaith, #DivineMarriage, #HinduMythology, #HinduTradition, #LordShiva, #Mahadev, #MahadevKiBaraat, #MysticalIndia, #ShivaDevotee, #ShivaLegends, #ShivaLovers, #ShivaMystery, #ShivaParvatiWedding, #ShivBaraat, #ShivBhakt, #ShivParvatiKatha, #ShivShakti, #ShivVivah, #SpiritualStory, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 10, 2025 March 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दुर्योधन ने मरते समय कृष्ण दुर्योधन ने मरते समय कृष्ण को क्यों दिखाईं 3 उंगलियां ?
Next Article 9 महीने में बच्चा पैदा करो वरना 9 महीने में बच्चा पैदा करो वरना …?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

haldwanicontroversy : शुद्धिकरण विवाद ने पकड़ा तूल, FIR दर्ज
देहरादून September 1, 2026
LalitSharmaNews : Lalit Sharma के विवादित बयान पर भड़का आक्रोश
देहरादून September 1, 2026
KhatimaGoliKand
KhatimaGoliKand : खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि – धामी
उत्तराखण्ड September 1, 2026
ShuddhikaranControversy
ShuddhikaranControversy ; ‘शुद्धिकरण’ विवाद कांग्रेस के सचिवालय कूच, कई हिरासत में
उत्तराखण्ड September 1, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?