By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Sawan2026 : सावन में अहंकार, इच्छाएं और तनाव कैसे भस्म होते हैं ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > Sawan2026 : सावन में अहंकार, इच्छाएं और तनाव कैसे भस्म होते हैं ?
धार्मिक

Sawan2026 : सावन में अहंकार, इच्छाएं और तनाव कैसे भस्म होते हैं ?

 सावन प्रदोष व्रत तिथि – अगस्‍त 10- सोम प्रदोष, अगस्‍त 25 भौम प्रदोष.

admin
Last updated: 2026/07/28 at 12:07 PM
admin
Share
5 Min Read
Sawan2026
Sawan2026 : सावन में अहंकार, इच्छाएं और तनाव कैसे भस्म होते हैं ?
SHARE
Highlights
  •  सावन सोमवार व्रत तिथि- अगस्‍त 3, 10, 17, 24
  • सावन शिवरात्रि व्रत तिथि – अगस्‍त 11
  • मंगला गौरी व्रत तिथि- अगस्‍त 4, 11, 18, 25.

Sawan2026 : सावन में अहंकार, इच्छाएं और तनाव कैसे भस्म होते हैं ? :- सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस माह में कई तीज-त्योहार आते हैं, मगर कुछ दिन बेहद विशेष होते हैं। शिव पुराण और पद्मपुराण में इन दिनों में व्रत रखने और विधि से पूजा करने का महत्व बताया गया है। वैसे तो सावन में कई लोग सोमवार व्रत रखते हैं और कई लोग 16 सोमवार के व्रत भी सावन से शुरू करते हैं। मगर इन पांच व्रतों को रखने से व्यक्ति के अंदर का अहंकार, इच्छाएं और तनाव सभी अनुशासन की आग में जलकर भस्म हो जाते हैं।

Contents
 सावन सोमवार व्रत तिथि- अगस्‍त 3, 10, 17, 24 सावन प्रदोष व्रत तिथि – अगस्‍त 10- सोम प्रदोष, अगस्‍त 25 भौम प्रदोषसावन शिवरात्रि व्रत तिथि – अगस्‍त 11मंगला गौरी व्रत तिथि- अगस्‍त 4, 11, 18, 25नागपंचमी व्रत तिथि- 17 अगस्त

इनके अलावा भी सावन के महीने में कई ऐसे महत्‍वपूर्ण दिन होते हैं, जिन पर व्रत रखकर न केवल आत्‍मशुद्धि होती है बल्कि भक्‍त को जीवन में सुख और समृद्धि भी मिलती है। चलिए आज हम आपको सावन की महीने में आने वाले उन त्‍योहारों के बारे में बताते हैं, जो जिन पर व्रत रखक कर आप अपने जीवन को और बेहतर बना सकते हैं।

 सावन सोमवार व्रत तिथि- अगस्‍त 3, 10, 17, 24

सावन के सभी सोमवारों पर व्रत रखना बहुत ही शुभ माना गया है। मान्‍यता है कि सावन में पड़ने वाले सभी सोमवारों को व्रत रखने से आपकी अंतरात्मा और मन दोनों को ही मजबूती मिलती है। आप अपने लक्ष्‍यों पर अधिक ध्‍यान दे पाते हैं और अपनी इच्‍छाओं को नियंत्रण में रख पाते हैं।

 सावन प्रदोष व्रत तिथि – अगस्‍त 10- सोम प्रदोष, अगस्‍त 25 भौम प्रदोष

साल भर में 24 प्रदोष व्रत पड़ते हैं। यदि आप किसी भी प्रदोष का व्रत नहीं रखते हैं, लेकिन सावन के प्रदोष का व्रत रखते हैं, तो इन्‍हें एक साथ साल भर के प्रदोष व्रत रखने के बराबर माना जाता है। इस बार भी सावन में दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं। एक सोम प्रदोष और दूसरा भौम प्रदोष, इन दोनों व्रतों को रखने से आप अपने पुराने कर्मों के कारण बनी रुकावटों, दुख और नकारात्मक ऊर्जाओं से मुक्ति पा सकते हैं।प्रदोष का व्रत आपको आपके द्वारा किए गए बुरे कर्मों के पाप को धोने का मौका देता है, ताकि जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा आ सके और आत्मा के ऊपर से पाप का बोझ हल्का हो सके। इस व्रत के माध्यम से आप जप, तप, दान, तीर्थ, प्रायश्चित और क्षमा सभी कुछ कर सकते हैं।

सावन शिवरात्रि व्रत तिथि – अगस्‍त 11

सावन की शिवरात्रि का भी बहुत अधिक महत्‍व है। इसी दिन कांवड़ यात्रा करने वाले शिव जी पर अपनी कांवड़ से जल अर्पित करते हैं। सावन में यह दिन एक पर्व की तरह मनाया जाता है। शिवभक्त इस दिन भी भगवान शिव और पार्वती का व्रत रखते हैं। इसे बहुत ही पवित्र रात्रि माना गया है, जब शिव ऊर्जा सबसे अधिक सक्रिय होती है। इस दिन व्रत, रुद्राभिषेक, जप और ध्यान करने से आत्मा शुद्ध होती है।

मंगला गौरी व्रत तिथि- अगस्‍त 4, 11, 18, 25

सावन में केवल सोमवार के दिन का महत्व नहीं है। सावन के मंगल भी खास होते हैं और इस माह के सभी मंगलवारों को मंगला गौरी के व्रत रखने का महत्व बताया गया है। इस बार सावन में चार मंगल पड़ेंगे। यह व्रत खासतौर पर महिलाओं के लिए होते हैं, अखंड सौभाग्य पाने के लिए इन व्रतों को नियम से करना बहुत ही जरूरी होता है। मंगला गौरी व्रत में उपवास रखने और विधि से देवी पार्वती की पूजा करने का विधान बताया गया है।

नागपंचमी व्रत तिथि- 17 अगस्त

सावन के सभी जरूरी व्रतों में से एक नागपंचमी का व्रत, भक्‍त को पितृ दोष से मुक्ति दिलाता है। नाग भगवान शिव का आभूषण हैं, इस दिन इनकी पूजा करने से भय, रोग और नकारात्‍मक ऊर्जा नष्‍ट होती है।
अतः शरीर में क्षमता है तो सावन के इन पांच व्रतों को अवश्य विधि के साथ रखें।

You Might Also Like

DehradunNews : भारी बारिश से प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल क्षतिग्रस्त, आवाजाही प्रभावित

DehradunRain : रात्रि से हो रही है भारी वर्षा के दृष्टिगत, जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान सुबह से ही फील्ड में

HarGharTiranga : हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति की अलख जगाएगी भाजपा

NandaKiChowki : नंदा की चौकी में पुलिया टूटने की खबर अफवाह – प्रशासन

HaridwarBypass : राजाजी टाइगर रिजर्व से गुजरेगा हरिद्वार बाईपास -2

TAGGED: #InnerPeace, #khojinaradbreakingnews, #LordShiva, #ManglaGauriVrat, #MindfulnessInSawan, #SawanPradosh, #SawanShivratri, #SawanSignificance, #SawanSomwar, #SawanVratRules, #SelfPurification, #ShivBhakti, #SpiritualHealing, HinduFestivals2026, khojinarad, NagPanchami, Sawan2026

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 28, 2026 July 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article HaridwarBypass HaridwarBypass : राजाजी टाइगर रिजर्व से गुजरेगा हरिद्वार बाईपास -2
Next Article NandaKiChowki : नंदा की चौकी में पुलिया टूटने की खबर अफवाह – प्रशासन

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DehradunNews : भारी बारिश से प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल क्षतिग्रस्त, आवाजाही प्रभावित
देहरादून July 28, 2026
DehradunRain : रात्रि से हो रही है भारी वर्षा के दृष्टिगत, जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान सुबह से ही फील्ड में
देहरादून July 28, 2026
HarGharTiranga
HarGharTiranga : हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति की अलख जगाएगी भाजपा
देहरादून July 28, 2026
NandaKiChowki : नंदा की चौकी में पुलिया टूटने की खबर अफवाह – प्रशासन
उत्तराखण्ड July 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?