By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: नींद की गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > नींद की गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना
हेल्थ

नींद की गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना

"नींद की गोलियों का खतरनाक सच: जानें क्यों तुरंत छोड़ना है जरूरी"

admin
Last updated: 2025/01/03 at 5:53 AM
admin
Share
4 Min Read
नींद की गोलियां
नींद की गोलियां
SHARE
Highlights
  • "नींद की गोलियां: तुरंत छोड़ें, वरना..."
  • "नींद की गोलियों के दुष्प्रभाव"
  • नींद की गोलियों का सेवन: तुरंत छोड़ें, वरना हो सकते हैं गंभीर परिणाम"

नींद की गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना : क्या आपको भी रात-रात नींद नहीं आती है, क्या आप भी नींद की गोलियां खा रहे हैं. अगर हां तो सावधान हो जाइए, वरना आपकी किडनी और लिवर दोनों डैमेज हो सकती हैं. अमेरिकन साइकेट्रिक एसोसिएशन की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के एक तिहाई वयस्क नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं. जिसकी वजह से ज्यादातर लोगों को स्लीपिंग पिल्स  लेने पड़ रहे हैं. इन दवाओं के कई साइड इफेक्ट्स हैं. ऐसे में बिना डॉक्टर्स की सलाह पर इन्हें लेने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं नींद की गोलियों के क्या-क्या खतरे हैं…

Contents
नींद की गोलियां कितनी सेफ ?स्लीपिंग पिल्स के प्रकारनींद की गोलियां लेने के क्या साइड इफेक्ट्स हैंकब जाना चाहिए डॉक्टर के पास

नींद की गोलियां कितनी सेफ ?

स्लीपिंग पिल्स नींद की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए मददगार होती हैं. ये दवाईयां डॉक्टर्स नींद न आने की गंभीर समस्याएं होने पर देते हैं. स्लीपिंग पिल्स दिमाग के केमिकल्स पर अपना प्रभाव डालते हैं. उन केमिकल्स को कंट्रोल कर शांत करनते हैं, जिसके बाद नींद में किसी तरह की दिक्कतें नहीं आती हैं. ज्यादा सीरियस प्रॉब्लम होने पर अगर डॉक्टर एक तय मात्रा में इसकी सलाह देते हैं तो यह सेफ हो सकता है लेकिन अगर इसे नॉर्मल प्रॉब्लम्स में भी ले रहे हैं तो इसका असर हेल्थ पड़ना तय है. इसलिए इसे लेने से बचना चाहिए।

स्लीपिंग पिल्स के प्रकार

1.बेंजोडायजेपाइन- ये गोलियां तुरंत असर दिखाती हैं और जल्दी नींद लाती हैं. लंबे समय तक इनका इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है।
2.नॉन बेंजोडायजेपाइन- ये पिल्स बेंजोडायजेपाइन की तुलना में कम असरदार होती हैं. इसके साइड इफेक्ट्स भी कम हो सकते हैं।
3.हिस्टामाइन-2 रिसेप्टर एंटागोनिस्ट्स- ये पिल्स सीधे नींद नहीं लाती बल्किं नींद लाने में मदद कर सकती हैं. ये पहले की दो पिल्स की तुलना में कम नुकसानदायक हैं।

नींद की गोलियां लेने के क्या साइड इफेक्ट्स हैं

1.स्लीपिंग पिल्स लेने वालों को हो सकता है नॉर्मल नींद ना आए. कई बार रात में अचानक से उठकर चौंक भी सकते हैं. इसे लेने से नींद न आने की समस्याएं भी हो सकती हैं।
2. स्लीपिंग पिल्स बनती ही इसलिए है कि नींद आए लेकिन अगर बिना डॉक्टर की सलाह ली जाए तो ज्यादा नींद लगने की समस्या खड़ी हो सकती है।
3. नींद की गोलियां लंबे समय तक इस्तेमाल करने से दिमाग को नुकसान पहुंच सकता है. इससे चिड़चिड़ापन, गुस्सा आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके मेमोरी से जुड़ी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं।
4. ज्यादा स्लीपिंग पिल्स नींद उड़ा भी सकती हैं और रातभर जगा सकती है।
5.अगर बिना डॉक्टर की सलाह पर नींद की गोलियां ले रहे हैं तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं. इसका लिवर और किडनी पर निगेटिव असर पड़ सकता है. इससे दो अंग फेल या डैमेज हो सकते हैं।

कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास

1. जब रोज-रोज स्लीपिंग पिल्स लेने की आदत पड़ जाए और लगे कि इसके बिना नींद ही नहीं आ रही है।
2. स्लीपिंग पिल्स लेने के बाद अगर उल्टी और चक्कर आए।
3. स्लीपिंग पिल्स लेने के बाद भी अगर नींद न जाए और रातभर जागना पड़े।
4. हार्ट, लिवर या किडनी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह स्लीपिंग पिल्स न खाएं।

You Might Also Like

Overthinking : क्या ज्यादा सोचने से खत्म हो जाती है खुशी ?

UttarakhandHeatwave : उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

HeatStrokePrevention : हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

HealthyAging : 50 की उम्र होते ही छोड़ दें ये फूड्स, वरना …..

Drinkingwateratnight ; सोने से पहले पानी पीना कितना सही है ?

TAGGED: khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 3, 2025 January 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जेनेरिक दवाएं क्या जेनेरिक दवाएं कम असर करती हैं?
Next Article शीतकालीन यात्रा शीतकालीन यात्रा पर  हाई लेवल बैठक

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UPSC2026
UPSC2026 : इस बार Prelims ने बढ़ाई धड़कनें, क्या कम जाएगी Cutoff?
राष्ट्रीय May 25, 2026
Heatwave
Heatwave : रात की गर्मी! नींद और सेहत पर डबल अटैक की चेतावनी
अंतराष्ट्रीय May 25, 2026
BhagatSinghKoshyari
BhagatSinghKoshyari : पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को राष्ट्रपति करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
देहरादून May 25, 2026
SIRExercise
SIRExercise : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली SIR की समीक्षा बैठक
उत्तराखण्ड May 25, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?