By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: AntibioticOveruse : ज्यादा एंटीबायोटिक  है जानलेवा? समझिए कैसे
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > AntibioticOveruse : ज्यादा एंटीबायोटिक  है जानलेवा? समझिए कैसे
Uncategorizedहेल्थ

AntibioticOveruse : ज्यादा एंटीबायोटिक  है जानलेवा? समझिए कैसे

 एंटीबायोटिक लेना कितना नुकसानदायक हो सकता है?

admin
Last updated: 2026/09/12 at 11:47 AM
admin
Share
4 Min Read
AntibioticOveruse
AntibioticOveruse : ज्यादा एंटीबायोटिक  है जानलेवा? समझिए कैसे
SHARE
Highlights
  • क्या एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस कुछ मामलों में जानलेवा हो सकता है?
  • कोई भी दवा लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
  • हाल ही में ICMR की स्टडी के मुताबिक जो बैक्टीरिया सामान्य दवाओं या एंटीबायोटिक्स से नहीं मरते उनसे मरीज की जान को ज्यादा खतरा रहता है.

AntibioticOveruse : ज्यादा एंटीबायोटिक  है जानलेवा? समझिए कैसे :-  हम में से ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि हल्का सा बुखार या जुकाम होने पर तुरंत एंटीबायोटिक ले लेते हैं। इसके लिए हम डॉक्टर से पूछते भी नहीं हैं। उस समय शरीर को आराम मिल जाता है। क्या आप जानते हैं कि हर छोटी छोटी बीमारी पर एंटीबायोटिक लेने की आदत जानलेवा हो सकती है। इसकी वजह से शरीर में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ सकता है। आइये इस बार में माइक्रोबायोलॉजिस्ट से जाने कि एंटीबायोटिक लेना कितना खतरनाक हो सकता है?

Contents
 एंटीबायोटिक लेना कितना नुकसानदायक हो सकता है?क्या एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस कुछ मामलों में जानलेवा हो सकता है?कोई भी दवा लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

 एंटीबायोटिक लेना कितना नुकसानदायक हो सकता है?

एंटीबायोटिक हर तरह के बुखार या संक्रमण का इलाज नहीं है। ज्यादातर हल्के वायरल संक्रमण, जैसे सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं होती। बिना जरूरत एंटीबायोटिक लेने से शरीर में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है और एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस बढ़ सकता है। इससे भविष्य में होने वाले संक्रमण का इलाज मुश्किल हो सकता है। इसलिए एंटीबायोटिक केवल डॉक्टर की सलाह पर, सही मात्रा और बताई गई अवधि तक ही लेनी चाहिए।

क्या एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस कुछ मामलों में जानलेवा हो सकता है?

हां, कुछ मामलों में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस जानलेवा हो सकता है। ऐसा तब होता है जब बैक्टीरिया उन दवाओं पर असर करना बंद कर देते हैं, जो आमतौर पर संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। ऐसी स्थिति में संक्रमण लंबे समय तक बना रह सकता है, गंभीर हो सकता है और खून में फैलकर सेप्सिस जैसी गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। खासकर कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों में इलाज के विकल्प सीमित हो सकते हैं। समय पर जांच, डॉक्टर की सलाह के अनुसार एंटीबायोटिक का सही इस्तेमाल और दवा का पूरा कोर्स करना एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस को रोकने और इलाज के बेहतर परिणाम के लिए जरूरी है।

हाल ही में ICMR की स्टडी के मुताबिक जो बैक्टीरिया सामान्य दवाओं या एंटीबायोटिक्स से नहीं मरते उनसे मरीज की जान को ज्यादा खतरा रहता है।  इस रिपोर्ट में 2022 से 2025 के बीच अस्पताल में भर्ती हुए 1.6 लाख मरीजों के आंकड़ों का विशलेषण किया गया। इनमें से 26, 213 लोग ई कोलाई जैसे चार ग्राम नेगेटिव बैक्टीरिया से संक्रिमत थे।

इससे भी चिंता की बात यह है कि इनमें से 61.1% इन्फेक्शन कार्बापेनम रेजिस्टेंट थे। कार्बापेनम उन एंटीबायोटिक को कहा जाता है जिन्हें गंभीर संक्रमण के इलाज का आखिरी विकल्प माना जाता था। अब इनका इस्तेमाल इतना बढ़ गया है कि बैक्टीरिया इनके खिलाफ रेजिस्टेंट हो गए हैं जिसकी वजह से दवाएं काम नहीं कर रही हैं। इन लोगों में मृत्यु दर भी ज्यादा था।

कोई भी दवा लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

कोई भी दवा लेने से पहले यह समझना जरूरी है कि वह किस समस्या के लिए है, उसकी सही मात्रा कितनी है, कितने समय तक लेनी है और उसके संभावित साइड इफेक्ट क्या हो सकते हैं।खुद से दवा लेने से बचना चाहिए, खासकर एंटीबायोटिक, स्टेरॉयड या डॉक्टर की पर्ची पर मिलने वाली दवाएं।

अगर आप पहले से कोई दवा या सप्लीमेंट ले रहे हैं, तो उनके साथ होने वाले संभावित रिएक्शन के बारे में डॉक्टर को बताएं। अपनी किसी एलर्जी या पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्या के बारे में भी डॉक्टर को जरूर जानकारी दें।अगर लक्षण बने रहते हैं या ज्यादा गंभीर हो जाते हैं, तो खुद से दवा की मात्रा बढ़ाने या इलाज बदलने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

You Might Also Like

NeemKaroliBaba : पूर्णिमा कैसे बनीं नीम करौली बाबा की पत्नी ?

NeemKaroliBaba : योगी सरकार बनाएगी नीम करौरी बाबा आध्यात्मिक सर्किट

HarishRawatNews : फिर सुर्ख़ियों में हरदा ! अचानक क्यों लिया ऐसा फैसला ?

RentAgreement : किराए पर घर लेने से पहले जानें ये नियम

UttarakhandNews : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ख़ास बनाएगी धामी सरकार

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #MedicalNews, #MedicineSafety, AMR, AntibioticAwareness, AntibioticMisuse, AntibioticOveruse, AntibioticResistance, Antibiotics, BacterialInfection, CarbapenemResistance, DrugResistance, HealthCare, healthnews, ICMRStudy, InfectionTreatment, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 12, 2026 September 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article RentAgreement RentAgreement : किराए पर घर लेने से पहले जानें ये नियम
Next Article HarishRawatNews HarishRawatNews : फिर सुर्ख़ियों में हरदा ! अचानक क्यों लिया ऐसा फैसला ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NeemKaroliBaba
NeemKaroliBaba : पूर्णिमा कैसे बनीं नीम करौली बाबा की पत्नी ?
उत्तराखण्ड September 12, 2026
NeemKaroliBaba
NeemKaroliBaba : योगी सरकार बनाएगी नीम करौरी बाबा आध्यात्मिक सर्किट
राज्य September 12, 2026
HarishRawatNews
HarishRawatNews : फिर सुर्ख़ियों में हरदा ! अचानक क्यों लिया ऐसा फैसला ?
देहरादून September 12, 2026
RentAgreement
RentAgreement : किराए पर घर लेने से पहले जानें ये नियम
तत्काल प्रभाव September 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?