By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: खूबसूरत मैकलोडगंज का इतिहास
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > खूबसूरत मैकलोडगंज का इतिहास
हिमाचल प्रदेश

खूबसूरत मैकलोडगंज का इतिहास

"मैकलोडगंज का इतिहास: ब्रिटिश शासन से दलाई लामा तक की कहानी"

admin
Last updated: 2024/12/25 at 6:34 AM
admin
Share
3 Min Read
मैकलोडगंज
मैकलोडगंज
SHARE
Highlights
  • "मैकलोडगंज: तिब्बती इतिहास की झलक"
  • "मैकलोडगंज का ऐतिहासिक सफर"
  • "मैकलोडगंज: इतिहास और संस्कृति"

खूबसूरत मैकलोडगंज का इतिहास :  हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की बात आने पर मैकलोडगंज (Mcleodganj) का नाम सहज ही जुबां पर आ जाता है। इस अत्यन्त खूबसूरत स्थान पर करने को बहुत कुछ है। आप ट्रैकिंग कर सकते हैं और नदी-जलप्रपात के किनारे बेफिक्र होकर टहल सकते हैं। बोटिंग, हाइकिंग करने के बाद थकान हावी होने लगे तो कैम्पिंग कर सकते हैं। यहां के बाजर में घूमते हुए स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों को स्मृतिचिन्ह के तौर पर खरीद सकते हैं।

मैकलोडगंज कांगड़ा जिले में आता है जिसे महाभारत के युद्ध के बाद राजा सुशर्मा चन्द्र ने बसाया था। कांगड़ा कभी चन्द्र वंश की राजधानी हुआ करता था। तीन हजार साल पहले के कुछ ग्रन्थों के अलावा पुराणों, महाभारत और राजतरंगिणी में भी इसका उल्लेख है। राजा हर्षवर्धन के शासनकाल के दौरान 629 से 644 ईसवी के बीच चीन के शोधार्थी य़ात्री ह्वेन त्सांग ने यहां का दौरा किया था। उसने अपने यात्रा वृत्तांत और पत्रों में इसका उल्लेख किया है। उसके पत्रों के अनुसार, राजा हर्षवर्धन ने नगरकोट (कांगड़ा जिले का पुराना नाम) पर कब्जा कर लिया था।

नगरकोट उस समय त्रिगर्त या जालन्धर राज्य की राजधानी हुआ करती थी। इसके काफी बाद 1009 ईसवी में नगरकोट के धार्मिक खजाने पर महमूद गजनवी की नजर पड़ी और उसने यहां के शासकों को पराजित कर कांगड़ा किले पर कब्जा कर लिया और जमकर लूटपाट की। लूटपाट का यह क्रम 1360 ईसवी तक चलता रहा। 1556 ईसवी में मुगल बादशाह जहांगीर ने कांगड़ा किले पर कब्जा कर लिया। इसके अलावा भी कई राजाओं ने समय-समय पर कांगड़ा पर शासन किया।

ब्रिटिश काल के दौरान 1885 ईसवी में इस स्थान का नाम पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर रहे सर डोनाल्ड फ्रील मैकलियोड के नाम पर रखा गया। दरअसल, 21 मार्च 1862 से 20 नवम्बर 1863 तक लॉर्ड एल्गिन भारत के ब्रिटिश वायसराय थे। इस स्थान की सैर करने पर उन्हें यह जगह स्कॉटलैण्ड में स्थित अपने गृहनगर के जैसी लगी और उन्होंने इसका नाम मैकलोडगंज रखा दिया। लॉर्ड एल्गिन की मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को फोर्सिथगंज में स्थित सेन्ट जॉन्स चर्च में दफनाया गया। 1905 ईसवी में आये भूकम्प ने कांगड़ा के साथ-साथ मैकलोडगंज को भी तबाह कर दिया। दलाई लामा के आगमन के बाद यह शहर धीरे-धीरे फिर बसने लगा। मैकलोडगंज में भले ही तिब्बती सभ्यता-संस्कृति का व्यापक प्रभाव हो पर इसके आसपास के स्थानों पर हिन्दू धर्म का प्रभाव है। 51 शक्तिपीठों में से एक ज्वालादेवी शक्तिपीठ यहां से बमुश्किल 60 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा भी यहां कई प्रसिद्ध मन्दिर हैं।

You Might Also Like

USSLiberty : USS Liberty मिस्ट्री

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

ShirgulMaharaj : नागों के देवता, शिरगुल महाराज की कहानी

Blockbuster Movies : 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्में!

Bollywood : बाजीगर के अनकहे सच!

TAGGED: 84 लाख योनियों से मुक्ति का महाधाम, history channel, history connect, history documentary, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 25, 2024 December 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article महाकुंभ नागा शाही बारात से होगा महाकुंभ का शुभारम्भ
Next Article कॉल बिना हाथ लगाए उठा सकते हैं कॉल

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandFestival
UttarakhandFestival : फूलदेई: उत्तराखंड की एक अनोखी लोकपरंपरा
उत्तराखण्ड March 14, 2026
CyberBlackmail
CyberBlackmail : क्या आपकी निजी फोटो-वीडियो से कोई ब्लैकमेल कर रहा है ?
Uncategorized March 14, 2026
InductionRoti
InductionRoti : इंडक्शन चूल्हे पर कैसे बनाएं रोटी ?
तत्काल प्रभाव March 14, 2026
TrumpEconomy
TrumpEconomy : क्या आप जानते हैं कितने कर्जदार हैं अमेरिकी नागरिक ?
Uncategorized March 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?