By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: 25 दिसंबर को बड़ा दिन क्यों माना जाता है?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > 25 दिसंबर को बड़ा दिन क्यों माना जाता है?
तत्काल प्रभाव

25 दिसंबर को बड़ा दिन क्यों माना जाता है?

"25 दिसंबर: क्रिसमस के पीछे की कहानी और इसका महत्व"

admin
Last updated: 2024/12/24 at 6:33 AM
admin
Share
5 Min Read
क्रिसमस
क्रिसमस
SHARE
Highlights
  • "25 दिसंबर: क्रिसमस का पर्व"
  • "25 दिसंबर की रहस्यमयी रात: क्रिसमस का इतिहास और परंपराएं"
  • "क्रिसमस: 25 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है?"

25 दिसंबर को बड़ा दिन क्यों माना जाता है? :  क्रिसमस ईसाई धर्म के लोगों का सबसे प्रमुख और बड़ा त्योहार होता है. ईसाई धर्म के लोग इस त्योहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं. हर साल की तरह इस बार भी 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन ईसाई लोग केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा करेंगे. साथ ही एक दूसरे को तोहफे देंगे. इस दिन गिरजाघरों में भव्यता देखते ही बनती है. 25 दिसंबर, यानी क्रिसमस, ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है. यह दिन ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. यही कारण है कि इसे बड़ा दिन कहा जाता है।

Contents
25 दिसंबर को ईसा मसीह जन्मे थेदूसरी कथा के अनुसारक्रिसमस का इतिहासक्रिसमस का महत्व

25 दिसंबर को ईसा मसीह जन्मे थे

माना जाता है कि 25 दिंसबर को ईसा मसीह जन्मे थे और इसलिए क्रिसमस मनाया जाता है. ये बात हर कोई जानता है, लेकिन क्या आप जानते हैं क्रिसमस को बड़ा दिन भी माना जाता है. आइए जानते हैं कि क्रिसमस को बड़ा दिन मानने के पीछे का इतिहास क्या है? कई किताबों में 25 दिसंबर को रोम के लोगों द्वारा रोमन फेस्टिवल मनाने का जिक्र मिलता है. माना जाता है कि 25 दिसंबर को रोमन लोग एक दूसरे खूब गिफ्ट दिया करते थे. समय के साथ साथ धीरे-धीरे ये उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाने लगा. रोमन लोगों द्वारा इस उत्सव को बड़ी ही भव्यता के साथ मनाया जाता था. इसकी भव्यता को देखकर ही लोग इसे बड़ा दिन कहने लगे।

दूसरी कथा के अनुसार

वहीं एक दूसरी कथा के अनुसार, ये दिन सदियों पहले हिंदुओं के साल के पहले त्योहार मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता था. मकर संक्रांति पर दान पुण्य खूब किया जाता है. इसलिए भी इस को बड़ा दिन कहा जाने लगा. ईसा मसीह के जन्म के दिन लेकर शुरु से ही मतभेद रहे हैं. एन्नो डोमिनी काल प्रणाली के आधार पर कहा जाता है कि प्रभु यीशु ने 7 से 2 ई.पू. के बीच जन्म लिया था. भारत में इसी दिन को रोमन यामकर संक्रांति से रिश्ते स्थापित करने के आधार पर चुना गया था. माना जाता है इस दिन को बड़ा कहने की एक वजह ये भी है।

क्रिसमस का इतिहास

बाइबल में यीशु मसीह के जन्म की सटीक तारीख का उल्लेख नहीं मिलता है, लेकिन 4वीं शताब्दी में रोम के सम्राट कॉन्सटेंटाइन ने 25 दिसंबर को ही क्रिसमस के रूप में आधिकारिक मान्यता दी. माना जाता है कि इस तारीख को प्राचीन रोमन के सर्दियों के संक्रांति उत्सव से जोड़कर चुना गया था, जो कृषि देवता सैटर्न के सम्मान में मनाया जाता था. समय के साथ, ईसाई धर्म ने रोमन संस्कृति को अपनाया और क्रिसमस को यीशु मसीह के जन्म के साथ जोड़ दिया. आज, क्रिसमस दुनिया भर में मनाया जाता है और यह धर्म से परे एक सांस्कृतिक उत्सव बन गया है. लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं, क्रिसमस ट्री सजाते हैं, और परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं।

क्रिसमस का महत्व

ईसाइयों के लिए, क्रिसमस ईश्वर के पुत्र यीशु मसीह के जन्म का प्रतीक है. वे मानते हैं कि यीशु मसीह दुनिया को पाप से मुक्त करने आए थे. क्रिसमस आशा, प्रेम, और दया का त्योहार है. यह लोगों को एक साथ लाता है और उन्हें एक-दूसरे के प्रति दयालु बनने के लिए प्रेरित करता है. क्रिसमस कई संस्कृतियों में एक महत्वपूर्ण त्योहार बन गया है. यह परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने और एक-दूसरे को उपहार देने का एक अवसर है. असल में 25 दिसंबर को बड़ा दिन इसलिए माना जाता है क्योंकि यह ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. यह ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है और दुनिया भर में आशा, प्रेम, और एकता का प्रतीक है.माना ये भी जाता है कि ईसाई धर्म में बहुत ज्यादा त्योहार नहीं मनाए जाते. क्रिसमस ही ईसाई धर्म के लोगों का सबसे प्रमुख त्योहार है, इसलिए भी इस दिन को बड़ा दिन कहा जाता है।

You Might Also Like

ScienceStudy2026 : आप कितना जिएंगे ? जवाब DNA में छिपा है

NightShiftLife : स्लीप साइकिल बर्बाद कर रही नाइट शिफ्ट जॉब

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

GangaBoatWedding : ये तो गजब है – गंगा में नाव पर विदेशी शादी 

AIImpactSummit2026 : ये हैं सबसे महंगी AI चिप्स

TAGGED: 25 दिसंबर का महत्व, 25 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है?, 25 दिसंबर को बड़ा दिन क्यों माना जाता है?, 25 दिसंबर क्रिसमस का पर्व, 3 hour christmas music playlist, best christmas music playlist, christmas ambience, christmas carols, christmas music playlist 2024, christmas songs playlist 2024, khoji narad, khoji narad breaking news, old christmas playlist, top 100 christmas songs, top 100 christmas songs of all time, top christmas

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 24, 2024 December 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजयोग 2025 में  इन राशियों का होगा राजयोग
Next Article भारत अंतरिक्ष में खेती करेगा भारत!

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandCongress
UttarakhandCongress : औरतों ने बीच सड़क कर दिया गजब !
उत्तराखण्ड March 11, 2026
OdishaMediaUttarakhand
OdishaMediaUttarakhand : उत्तराखंड पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
राष्ट्रीय March 11, 2026
JhandeJiMela
JhandeJiMela : पुष्प वर्षा के साथ नगर परिक्रमा में गूंजे जयकारे
उत्तराखण्ड March 11, 2026
UttarakhandPride
UttarakhandPride : आपके चेहरे की मुस्कान का क्या राज है मुख्यमंत्री जी ?
गैरसैंण March 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?