By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उत्तराखंड की चमत्कारी भस्म का रहस्य  
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखंड की चमत्कारी भस्म का रहस्य  
टिहरी गढ़वाल

उत्तराखंड की चमत्कारी भस्म का रहस्य  

"चमत्कारी भस्म का अद्भुत रहस्य: उत्तराखंड की पौराणिक चिकित्सा विधि"

admin
Last updated: 2024/10/15 at 7:56 AM
admin
Share
4 Min Read
उत्तराखंड की चमत्कारी भस्म का रहस्य
उत्तराखंड की चमत्कारी भस्म का रहस्य
SHARE
Highlights
  • भस्म का रहस्य और इसके चमत्कारी लाभ.
  • उत्तराखंड की चमत्कारी भस्म से मिल रही है नई ज़िंदगी.
  • उत्तराखंड की भस्म से हो रहे चमत्कारी इलाज! जानिए इस रहस्यमय चिकित्सा का सच.

उत्तराखंड की चमत्कारी भस्म का रहस्य : उत्तराखंड देवी देवताओं की वो पावन भूमि है जहां मान्यताओं और आस्था का अद्भुत उदाहरण आपको पहाड़ों में अनगिनत मिलेंगे। यहां के हर गांव की , हर धाम की अपनी महत्ता है उत्तराखंड इसीलिए करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां माता पार्वती और धारी देवी के सिद्धपीठ भी हैं और शिव के शिवालय और मां गंगा का मायका भी। अद्भुत और चमत्कारों से भरे पहाड़ में बसे चमोली जिले में एक ऐसा तीर्थस्थल हैं, जहां माता का मंदिर और भोलेनाथ की धुनी एक साथ मौजूद हैं। आपको देश मे अनेक ऐसे मंदिर देखने पढ़ने सुनने को मिल जाएंगे जहां पौराणिक मान्यताओं की रहस्यमयी कथाएं आपको श्रद्धा से नमन करने को विवश कर देंगी। लेकिन इस मंदिर में जलने वाली धुनी की भस्म को लोग चमत्कारी मानते हैं। बुजुर्गों का मानना है कि सच्ची आस्था से इस भस्म को माथे पर लगाने से छल टोना टोटका और बुरी शक्तियों का भय दूर हो जाता है।

इस राख को लेने के लिए न सिर्फ चमोली जिले से बल्कि सात समंदर पार रहने वाले NRI उत्तराखंडी भी online बुकिंग कराते हैं और इस शक्तिपीठ की अदभुत भस्म को मंगाते हैं। चमोली जिले के चोपता गांव में सिद्धपीठ राजराजेश्वरी गिरिजा भवानी का भव्य मंदिर है। इसी मंदिर के बगल में गुरु गोरखनाथ की धुनी है। इसे भगवान शिव का स्थान माना जाता है। माता का मंदिर और शिव की धुनी एक साथ होने के कारण इस तीर्थस्थल की अपनी महत्ता है। इस स्थान को लेकर ऐसी मान्यता है कि चार धाम की स्थापना के बाद मां दुर्गा वृद्ध माता के रूप में धरती पर आईं। उन्होंने चारधाम की यात्रा शुरू की। जिस स्थान पर माता का मंदिर है, वहां माता अंतर्ध्यान हो गईं। जबकि उनके साथ आए सेवक का मुछयाला यानि जलती मशाल यहीं आकर टूट गई।

चमत्कारी भस्म का रहस्य

कहते हैं कि जहां मशाल टूटी वहीं पर गुरु गोरखनाथ जी की धुनी है। तीन साल में एक बार यहां पारंपरिक रूप से एक बड़ा मेला लगता है। नौ दिन तक देवी-देवताओं के पेशवाओं का नृत्य होता है। दूर-दूर से श्रद्धालुओं का जमघट लगता है।ऐसी भी परंपरा है कि धुनी में जलने वाली लकड़ियां साफ सुथरी होनी चाहिए जो लकड़ी सड़ी हो या उसपर कीड़ा लगा हो तो उसे धुनी में नहीं जलाया जाता है। धुनी में लकड़ी जलाने से पहले उसका बाकायदा शुद्धिकरण होता है।इतना ही नहीं केवल व्रत रखा व्यक्ति ही मंदिर के अंदर प्रवेश कर सकता है। हां केवल श्रद्धालुओं को अंदर जाने की अनुमति नहीं होती। पर्यटक हो या भक्त सबको बाहर से ही दर्शन कर भभूती प्राप्त करनी होती है। देवी धाम की महत्ता इतनी है कि विदेशों में रहने वाले उत्तराखंडी प्रवासी भी पोस्ट और ऑनलाइन डिमांड भेजते हैं जिसे मंदिर प्रबंधन विदेशों में भेज देते हैं।

अगर मान्यताओं की ही बात करें तो इसी मंदिर से जुड़ी दूसरी मान्यता के अनुसार जब दक्ष प्रजापति के यज्ञ में अपमानित होकर माता सती हवन कुंड में भस्म हो गईं थी तो भगवान शिव उनकी जली हुई देह को लेकर आकाश मार्ग से कैलाश की ओर जाने लगे। मान्यता है कि इस स्थान पर माता की जलती हुई देह का एक हिस्सा गिरा होगा, जिस कारण यहां माता के मंदिर के साथ-साथ धुनी बनी। मान्यताएं जो भी हों, लेकिन आज भी यह मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है।

You Might Also Like

UJVNBoardMeeting : यूजेवीएन की बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

TehriLake : टिहरी झील को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

WinterTourismUttarakhand : नीति वैली में टिम्मरसैंण महादेव पर्यटन की पहचान

PushkarSinghDhami : 11 करोड़ में रोकेंगे मानव-वन्य जीव संघर्ष !

UttarakhandMalta : उत्तराखण्ड का माल्टा बनेगा ग्लोबल – बोले शिवराज  

TAGGED: #temple, badhangadi temple, badhangarhi temple chamoli uttarakhand, best temple places chamoli, chamoli, chamoli all temple, chamoli tour, chandika mata temple simli, gopeshwar chamoli, gopinath temple, gopinath temple chamoli, gopinath temple gopeshwar chamoli, hanumanji temple, khoji narad, khoji narad news, lord shiva temple, top 10 famous temple to visit in chamoli

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 15, 2024 October 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारनाथ उपचुनाव की घोषणा जल्द चंद घंटे में घोषित हो सकता है केदारनाथ उपचुनाव!
Next Article मोबाइल और महिलाओं पर चौकाने वाला सर्वे मोबाइल और महिलाओं पर चौकाने वाला सर्वे

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NandaDeviYatra2027
NandaDeviYatra2027 : अब 2027 में निकलेगी नंदा देवी राजजात यात्रा
उत्तराखण्ड January 21, 2026
GreenCessVehicles
GreenCessVehicles : उत्तराखंड  सरकार अलर्ट – ई-डिटेक्शन प्रणाली शुरू
देहरादून January 21, 2026
UttarakhandPolicy
UttarakhandPolicy : उत्तराखंड को लीद नहीं, नीति चाहिए – यशपाल आर्य
उत्तराखण्ड January 21, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : इंदिरा कैंटीन बंद करने पर पूर्व सीएम नाराज
Uncategorized January 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?