By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बढ रहा,,बुलंदी की ओर : मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बढ रहा,,बुलंदी की ओर : मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बढ रहा,,बुलंदी की ओर : मुख्यमंत्री

admin
Last updated: 2024/04/03 at 5:25 AM
admin
Share
5 Min Read
SHARE

उत्तराखंड : दस वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास के जो नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जो ’न भूतो न भविष्यती’ है।

उत्तराखंड के लिए बीते 10 वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत की गई 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं।

प्रधानमंत्री जी के अबकी बार 400 पार का नारा नए भारत के भविष्य की चाबी है, और इस चाबी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी । 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में आयोजित *विजय शंखनाद रैली* में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से *प्रदेश की कृषि एवं औद्योगिक नगरी ’रुद्रपुर’* पधारने पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि इस बार प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया *“400 पार“* का लक्ष्य हम सबके सामने है।

मुख्यमंत्री ने कहा जनता के आशीर्वाद से नैनीताल- ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट सहित देवभूमि की पांचों सीटें इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगी।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में देश आज बुलंदी की ओर बढ़ रहा है। दस वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास के जो नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वो ’न भूतो न भविष्यती’ हैं।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने अपना हर पल हर समय जनता को समर्पित किया है।

हम सब इसके साक्षी हैं कि हमारा देश आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, वर्तमान समय में हमारे देश की ओर कोई भी दुश्मन आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह *मोदी जी की गारंटी है कि आज का नया भारत पुनः विश्व गुरू के साथ ही “विश्व शक्ति“ बनने के मार्ग पर आगे बढ़ चुका है।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार ने वर्ष 2014 के बाद कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। सीएए कानून, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 का खात्मा, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति, सर्जिकल स्ट्राइक ऐसे फैसलें हैं, जिन्हें सदियों तक याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, ऐसे ऐतिहासिक फैसले यदि कोई ले सकता है तो वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही हैं। प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है।

उत्तराखंड के लिए बीते 10 वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई, जिनमें से अनेकों योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दिशा-निर्देशन में राज्य सरकार, उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है।

राज्य सरकार ने ऐसे निर्णय लिए जिन्हें पूर्व की सरकारों ने अपने स्वार्थ और तुष्टिकरण की सोच के कारण ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों, विशेष रूप से कांग्रेस ने जनता को वर्षों तक केवल लूटने का काम किया है।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचकर इतिहास रच चुका है, वहीं कांग्रेस अपने राजकुमार को बार-बार लॉन्च करने की असफल कोशिश करते रहती है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी भ्रष्टाचार मिटाओ कहते हैं, तो कांग्रेस कहती है मोदी को मिटाओ और गांधी परिवार बचाओ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा अबकी बार 400 पार का नारा दिया गया है, वो नए भारत के भविष्य की चाबी है, और इस चाबी को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है, क्योंकि यही समय है, सही समय है।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं भाजपा के नैनीताल सीट से प्रत्याशी अजय भट्ट, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से प्रत्याशी अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, श्री सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोड़ा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You Might Also Like

JimCorbettNationalPark : उत्तराखंड में शुरू हुआ हाथियों का रोमांटिक सीजन

UttarakhandHeatwave : उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

UttarakhandPolitics : बीजेपी में टिकट बचाने की- कांग्रेस में टिकट पाने की होड़

MussoorieAssembly : पहाड़ों की रानी मसूरी का कौन बनेगा राजा ?

SurkandaDeviMiracle : उत्तराखंड में मां सुरकंडा देवी का चमत्कार

TAGGED: Lok Sabha Elections 2024, uttarakahnd

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 3, 2024 April 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी अपडेट,,अभिनेता ने कह दी बड़ी बात,,,,इस भीड़ के साथ की उम्मीद मत रखना….
Next Article मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का दांव इन्हें पड़ा उल्टा : भोजपुरी सिंगर

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

FuelPriceHikeIndia
FuelPriceHikeIndia : महंगाई की तीसरी मार! फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम
राष्ट्रीय May 23, 2026
GoldPrice
GoldPrice : मंदिरों में चढ़ावे और महिलाओं की तिजोरी तक, कितना सोना है ?
राष्ट्रीय May 23, 2026
HeatwaveIndia
HeatwaveIndia : टेंपरेचर जानकर घूम जायेगा दिमाग , 50°C पर हुआ तापमान
उत्तर प्रदेश May 23, 2026
JimCorbettNationalPark
JimCorbettNationalPark : उत्तराखंड में शुरू हुआ हाथियों का रोमांटिक सीजन
राज्य May 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?