By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: “अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए बनेगी ‘टेंट सिटीज’, सरयू तट पर शानदार होगी व्यवस्था”
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > “अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए बनेगी ‘टेंट सिटीज’, सरयू तट पर शानदार होगी व्यवस्था”
खोजी नारद कहिंनतत्काल प्रभाव

“अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए बनेगी ‘टेंट सिटीज’, सरयू तट पर शानदार होगी व्यवस्था”

admin
Last updated: 2023/12/29 at 9:48 AM
admin
Share
5 Min Read
SHARE

अयोध्या : ‘राम राज्य’ की परिकल्पना को साकार होते देखने वाले इस शहर ने कई सदियों तक पराभव का दंश झेला, मगर अब दिन बहुरे तो एक बार फिर अयोध्या का वैभव नए प्रारूपों में लौट कर आ रहा है!

विकास के पथ पर अग्रसर अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भव्य जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व ही पूरी दुनिया के श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा है।

ऐसे में, उनकी आवभगत के लिए अयोध्या में कई प्रकार की सुविधाओं का विकास हो रहा है। इन्हीं में से एक है यहां की आधुनिक टेंट सिटी जिसे अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा डेवलप किया जा रहा है।

एडीए की ये टेंट सिटीज डबल ऑक्यूपेंसी वाली लग्जरी व सेमी लग्जरी केटेगरी सुइट बेस्ड हैं। यहां ठहरने वाले श्रद्धालुओं को प्रकृति की छांव में पौराणिक व आधुनिक अयोध्या के समावेश की अनुभूति होगी।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर बनाए जा रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय धीरे-धीरे निकट आ रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों लोगों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से विभिन्न स्थानों पर टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है।

माझा गुप्तार घाट में 20 एकड़ भूमि में टेंट सिटी स्थापित किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था की जा रही है।

ब्रह्मकुंड के पास भी टेंट सिटी स्थापित की जा रही है, जिसमें 35 टेंट लग रहे हैं। वहीं, रामकथा पार्क में भी 30 टेंट्स की सिटी स्थापित की जा रही है।

इसी प्रकार तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से बाग बिजेसी में 25 एकड़ भूमि में टेंट सिटी स्थापित की जा रही है, जिसमें हजारों लोगों के रुकने की व्यवस्था हो सकेगी।

इसके अतिरिक्त कारसेवकपुरम व मणिराम दास की छावनी में भी श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सिटी को स्थापित किया जा रहा है।

‘हेरिटेज कॉटेज स्टे’ का आभास देने वाले इन टेंट सिटीज में वैसे तो देश-दुनिया के तमाम जायकों का स्वाद श्रद्धालुओं को मिल सकेगा, मगर इसमें सबसे विशिष्ट अवधी व बनारसी जायके होंगे।

ब्रह्म कुंड व राम कथा पार्क में स्थापित टेंट सिटी का विकास एडीए द्वारा प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए किया गया है।

ब्रह्न कुंड की टेंट सिटी 1 दिसंबर से संचालित हो रही है। यहां ठहरने वाले श्रद्धालुओं को मिलेट्स व मोटे अनाज के बने पकवान, मक्के की रोटी-सरसों का साग समेत सीजनल साग-सब्जियों की तमाम वेराइटी पेश की जाएगी।

इसके अलावा, बाजरे की रोटी व अन्य रेसिपीज, मटर का निमोना, बाटी-चोखा और मूंग खिचड़ी समेत कई प्रकार के स्थानीय पकवान भी परोसे जाएंगे।

हेल्थ कॉन्शियस लोगों को यहां डिटॉक्स वॉटर की भी सुविधा मिलेगी, साथ ही पर्सनलाइज्ड कुजीन प्रेफरेंसेस को भी तरजीह दी जाएगी।

वुडन डेक बेस्ड इन टेंट्स में रहने वाले लोगों को शानदार इंटीरियर्स के साथ आराम कुर्सी, सोफे, डाइनिंग लाउंज, पर्सनल वोल्ट, रूम हीटर, एसी व हाई स्पीड इंटरनेट समेत तमाम सहूलियतें मिलेंगी।

यहां बोनफायर, कल्चरल इवेंट्स के लिए ओपन एयर थिएटर और सोविनियर शॉप की भी सहूलियत लोगों को मिलेगी।

ये टेंट्स लॉन्ग ड्यूरेबिलिटी बेस्ड हैं और एक बार स्थापित किए जाने के बाद 10 वर्षों तक इनका संचालन किया जा सकता है।

प्रभु श्रीराम उत्तर प्रदेश समेत देश-दुनिया की आस्था का केंद्र तो है ही, मगर जिस पावन नगरी में खुद श्रीहरि नारायण ”मर्यादा पुरुषोत्तम” के रूप में साकार हुए हों उसका वैभव भला शब्दों में कैसे बयां हो सकता है।

यही कारण है कि जिस प्रकार राम नाम की महिमा का बखान करते भक्त नहीं थकते उसी प्रकार अयोध्या भी केवल नगर नहीं बल्कि ”वैराग्य के वैभव” का जीवित प्रतिमान है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You Might Also Like

GangaBoatWedding : ये तो गजब है – गंगा में नाव पर विदेशी शादी 

AIImpactSummit2026 : ये हैं सबसे महंगी AI चिप्स

CongressProtest : कांग्रेसी प्रदर्शन, खोदा पहाड़ निकली चुहिया- दीप्ति रावत भारद्वाज

SamudrikShastra : होंठ, ठुड्डी और भौहें…महिलाओं का स्वभाव

sanatandharma : क्या आप जानते हैं सनातन धर्म के पांच देवों की अहमियत ?

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 29, 2023 December 29, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article “पीएम मोदी अबू धाबी में करेंगे अक्षरधाम मंदिर का उद्घाटन”
Next Article “उत्तराखंड में बढ़ रही सर्दी, नए साल पर मौसम का बदलता मिजाज”

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
ModelAyushState
ModelAyushState : मॉडल आयुष चिकित्सा विकसित करेगा उत्तराखंड
देहरादून February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?