By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: आखिर भारत को जब सबने कर दिया था अकेला तब फ्रांस ने दिया साथ:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > आखिर भारत को जब सबने कर दिया था अकेला तब फ्रांस ने दिया साथ:
राष्ट्रीय

आखिर भारत को जब सबने कर दिया था अकेला तब फ्रांस ने दिया साथ:

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
4 Min Read
then france supported it
then france supported it
SHARE

फ्रांस, यूरोप का वह देश है जिसका अपना एक इतिहास है और जो इस वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

Contents
दोनों देशों की हैं स्‍वतंत्र विदेश नीति:भारत के लिए एक ही रुख:सुरक्षा परिषद में सच्‍चा साथी:

13 और 14 जुलाई को जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी राजधानी पेरिस में होंगे तो वह उस विरासत को आगे बढ़ाएंगे जो रणनीतिक साझीदारी से जुड़ी है।

फ्रांस, भारत का वह साझीदार है जो पिछले 25 सालों से मजबूती से देश के साथ खड़ा है।

यह वह देश है जिसने कभी दूसरे देश के साथ मिलकर भारत का विरोध नहीं किया।

भारतीय सेनाओं को मजबूत करने की बात हो या फिर परमाणु हमले का दौर, फ्रांस हर स्थिति में भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है।क्‍या हुआ था।

1998 में फ्रांस में भारत के राजदूत रहे मोहन कुमार ने स्‍ट्रैटन्‍यूज के साथ बातचीत में बताया है कि भारत और फ्रांस का रिश्‍ता क्‍यों इतना खास है।

उन्‍होंने बताया कि फ्रांस ने ऐसे समय में भारत के साथ रिश्‍तों को चुना जब वह एक अप्रत्‍याशित विजेता के तौर पर उभर रहा था और कोई भी देश उसकी मौजूदगी को मानने के लिए तैयार नहीं था।

उन्‍होंने बताया कि यह दौर साल 1998 का था जब भारत ने परमाणु परीक्षण किया और उस पर प्रतिबंध लग गए।

उस समय कोई भी पश्चिमी देश भारत के साथ रिश्‍ते नहीं शुरू करना चाहता था।

यहां तक कि किसी भी भारतीय राजदूत से भी बात करने का इच्छुक नहीं था।

ऐसे समय में तत्‍कालीन फ्रांसीसी राष्‍ट्रपति जैक शिराक ने भारत का साथ देने का मन बनाया।

जैक शिराक ने उस समय कहा था कि हमें एशिया की उभरती हुई महाशक्तियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

उनकी वजह से आज यह रणनीतिक साझेदारी इतनी मजबूत हुई है।

दोनों देशों की हैं स्‍वतंत्र विदेश नीति:

उन्‍होंने बताया कि भारत के 30 देशों के साथ रणनीतिक रिश्‍ते हैं लेकिन कुछ ही ऐसे देश हैं जिनके साथ रिश्‍ते पूरी तरह से रणनीतिक साझीदारी पर आधारित हैं।

भारत और फ्रांस की विदेश नीति लगभग एक सी है। दोनों ही देश एक स्‍वतंत्र विदेश नीति का पालन करते हैं। दोनों ही देश स्‍वतंत्र रणनीतिक स्‍वायत्‍ता में यकीन करते हैं।

भारत के लिए एक ही रुख:

इसके अलावा फ्रांस का रुख कभी भी भारत के लिए नहीं बदला है। साथ ही वह भारत की चिंताओं को समझते हैं।

दुनिया में ऐसी कोई महाशक्ति नहीं है जो इस तरह से चिंताओं को समझकर भारत के लिए आगे आए।

इस रणनीतिक साझीदारी का कई मौकों पर टेस्‍ट भी हुआ है और हर बार उसने परीक्षा पास की है।

पूर्व में फ्रांस की पाकिस्‍तान की मदद भी की है लेकिन उससे भारत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा है। ऐसे में उनका रिकॉर्ड काफी बेहतर है।

सुरक्षा परिषद में सच्‍चा साथी:

इस बात को मानने से इनकार कर दिया कि फ्रांस यूरोप में भारत की सफलता की पहली सीढ़ी है।

लेकिन यूरोपियन यूनियन से यूके के जाने के बाद फ्रांस यूरोप का अकेला देश है जो सुरक्षा परिषद का सदस्‍य है और परमाणु शक्ति से लैस है।

ऐसे में यह परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत और फ्रांस के आपसी सहयोग की संभावना काफी बढ़ जाती है।

सुरक्षा परिषद का स्‍थायी सदस्‍य होने की वजह से फ्रांस काउंटर टेररिज्‍म, आतंकियों को बैन करना, मिसाइल कंट्रोल रिजाइम में भारत का साथ देना और ऐसे कई मसलों में फ्रांस ही भारत का सबसे बड़ा मददगार साबित हुआ है।

You Might Also Like

IASIPSShadi : IPS या IAS आपस में शादी कर लें तो

JapanCycleUmbrellaBan : साइकिल चलाते समय नहीं पकड़ सकते छाता

IndiaGovtEvacuationDrive : खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंडियों को वापस लाने की कवायत

DiwaliMughalSecret : दिवाली पर सब्ज़ियाँ क्यों छीलते थे मुग़ल ?

8thPayCommission : ध्यान दें! बदल सकते हैं आपकी सैलरी और भत्ते!

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 July 12, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article two days of rain राजधानी में दो दिन की बारिश ने तोडा कई साल पहले का रिकॉर्ड:
Next Article america behind by 2075 भारत 2075 तक अमेरिका को भी छोड़ देगा पीछे:

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

PoliceSuspension
PoliceSuspension : मुख्यमंत्री के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्ड March 13, 2026
PoliceParade
PoliceParade : वर्दी में दृढता तथा व्यवहार में अनुशासन हो – SSP
उत्तराखण्ड March 13, 2026
IASIPSShadi
IASIPSShadi : IPS या IAS आपस में शादी कर लें तो
खोजी नारद कहिंन March 13, 2026
JapanCycleUmbrellaBan
JapanCycleUmbrellaBan : साइकिल चलाते समय नहीं पकड़ सकते छाता
अंतराष्ट्रीय March 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?