जबकि इस बीच आईडीपीएल से बेघर होने वाले लोग अपने प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधकारी सोनिका से मिलकर मद्दत की गुहार लगा रहे हैं।
डीएम द्वारा उनकी मांगों को सिरे से खारिज़ करते हुए जल्द से जल्द जगह खाली करने की हिदायत दी गई है।
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही प्रशासन पुलिस की मदद से आईडीपीएल को खाली कराने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर सकता है!
हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं हैं।
कब्जेदार स्वयं खाली करें,वही ज्यादा अच्छा रहेगा: डीएम
देहरादून जिलाधिकारी सोनिका का साफ तौर पर कहना है कि यह जमीन पहले आईडीपीएल के अधीन थी,लेकिन अब ये भूमि उनसे कानूनी तौर पर हट रही हैं।
ऐसे में इसको लेकर आईडीपीएल कॉलोनी में अवैध रूप से काबिज लोगों को आईडीपीएल द्वारा भवन खाली करने का नोटिस पहले ही दे दिया जा चुका है।
इतना ही नहीं इस विषय पर बार-बार कब्जेदारों को प्रशासन की टीम द्वारा भी हिदायत दी जा रही है कि वे स्वयं इन भवनों को खाली कर ले,वही अच्छा होगा।
वरना कानूनी तौर आईडीपीएल ने प्रशासन और पुलिस से कार्रवाई की मांग की हैं,जिसे जल्द ही योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई के लिए सुनिश्चित किया जाएगा।
डीएम के अनुसार आईडीपीएल के संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल उनके पास सोमवार भी वार्ता के लिए आया था,इस दौरान उनको यह बात विधिक रूप में समझा दिया हैं कि आईडीपीएल वाली भूमि को वे लोग खुद ही खाली कर दे वही ज्यादा अच्छा रहेगा।
अपितू कानूनी तौर पर उक्त भूमि को जल्द से जल्द खाली कराया जाएगा।
डीएम-एसएसपी ने अग्रिम कार्रवाई को लेकर की बैठक:
आईडीपीएल को कानूनी तौर पर खाली कराने के लिए अभी तक प्रशासन और पुलिस के बीच सामंजस्य में कुछ कमी की खबरें भी सामने आ रही थी।
ऐसे में जिलाधकारी सोनिका ने सोमवार को देहरादून डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के साथ कैंप ऑफिस में आईडीपीएल को खाली कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा कर बैठक की।
इस दौरान प्रशासन और पुलिस के सामंजस्य को बेहतर करते हुए आईडीपीएल को खाली कराने की कार्यवाही पर मंथन किया गया।

