By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: HarrawalaRailwayStation : हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > HarrawalaRailwayStation : हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित
देहरादून

HarrawalaRailwayStation : हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित

पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार.

admin
Last updated: 2026/07/18 at 11:16 AM
admin
Share
3 Min Read
HarrawalaRailwayStation
HarrawalaRailwayStation : हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित
SHARE
Highlights
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास राज्य के लिए गौरव का विषय है.
  • स्टेशन परिसर में पारंपरिक ऐपण कला को स्थान देकर आधुनिकता और संस्कृति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया गया है.
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना भी तेजी से साकार हो रहा.

HarrawalaRailwayStation : हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में देहरादून स्थित पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किया गया।इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का उत्तराखण्ड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना हो रहा साकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह स्टेशन दून घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करता है।

स्टेशन परिसर में पारंपरिक ऐपण कला को स्थान देकर आधुनिकता और संस्कृति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया गया है ।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। रेलवे नेटवर्क के आधुनिकीकरण, सुरक्षा, गति और तकनीकी दक्षता में निरंतर वृद्धि हुई है तथा वंदे भारत और नमो भारत जैसी आधुनिक, स्वदेशी ट्रेनें आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान बनकर उभरी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों तक रेल संपर्क का सपना भी तेजी से साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 75 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है।

यह परियोजना राज्य के सामाजिक, आर्थिक और पर्यटन विकास को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को मिली दो वंदे भारत ट्रेनों से प्रदेश आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को विशेष सुविधा मिल रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष उत्तराखण्ड को रेलवे अवसंरचना विकास के लिए रिकॉर्ड 4,769 करोड़ रुपये का रेल बजट प्रदान किया गया है तथा प्रदेश में लगभग 39,491 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा तथा विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित उत्तराखण्ड के “विकल्प रहित संकल्प” को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), जनप्रतिनिधिगण, भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य सरकार के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

RahulGandhiSpeech : अमर सिंह मेहता के घर शोक के बीच कांग्रेस पार्षद मुकीम अहमद की फोटो पर उठे सवाल

RahulGandhiSpeech : 5 साल की मेहनत पर पानी! BJP सरकार में 150 पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद?

RahulGandhi : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर शैलजा का बड़ा बयान

RahulGandhiYouthSamvad : राहुल गांधी का संवाद या जैस्मीन का शो युवाओं ने किसे चुना

RahulGandhi : तमाम कोशिशों के बावजूद राहुल के कार्यक्रम में जाने से छात्रों को नहीं रोक पाई बीजेपी  

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #pushkarsinghdhami, AmritBharatStations, AppanArtUttarakhand, AshwiniVaishnawRailways, DehradunRailwayUpdate, DevelopedUttarakhand, HarrawalaRailwayStation, HarrawalaStationNewLook, HimalayanRailConnectivity, IndianRailwaysModernization, khojinarad, NamoBharatTrain, PMModiInauguration, RishikeshKarnaprayagRail, UttarakhandRailwayBudget, VandeBharatUttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 18, 2026 July 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DhamiVsCongress DhamiVsCongress : बिना खर्ची के 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां – धामी
Next Article KanwarYatra2026 KanwarYatra2026 : दिल्ली दून एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ यात्रा पर रोक !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RahulGandhiSpeech : अमर सिंह मेहता के घर शोक के बीच कांग्रेस पार्षद मुकीम अहमद की फोटो पर उठे सवाल
देहरादून July 18, 2026
RahulGandhiSpeech : 5 साल की मेहनत पर पानी! BJP सरकार में 150 पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद?
देहरादून July 18, 2026
RahulGandhi : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर शैलजा का बड़ा बयान
देहरादून July 18, 2026
RahulGandhiYouthSamvad
RahulGandhiYouthSamvad : राहुल गांधी का संवाद या जैस्मीन का शो युवाओं ने किसे चुना
देहरादून July 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?