By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उत्तरखंड जोशीमठ में बचाओ संघर्ष समिति ने अपना आंदोलन किया स्थगित:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > उत्तरखंड जोशीमठ में बचाओ संघर्ष समिति ने अपना आंदोलन किया स्थगित:
उत्तराखण्ड

उत्तरखंड जोशीमठ में बचाओ संघर्ष समिति ने अपना आंदोलन किया स्थगित:

admin
Last updated: 2023/04/22 at 9:54 AM
admin
Share
3 Min Read
movement in joshimath
movement in joshimath
SHARE

जोशीमठ को बदरीनाथ यात्रा का प्रवेशद्वार कहा जाता है।

चमोली जिला प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद ‘जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति’ ने गुरुवार को अपना 107 दिन पुराना आंदोलन स्थगित कर दिया।

संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने बताया कि जोशीमठ की उपजिलाधिकारी के माध्यम से संघर्ष समिति द्वारा मुख्यमंत्री को दी गयी ग्यारह सूत्री मांगों पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही का लिखित आश्वासन दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद समिति ने अपना आंदोलन अगले बीस दिनों के लिए स्थगित कर दिया है।

सती ने कहा कि अगले महीने की 11 तारीख को संघर्ष समिति प्रशासन की कार्रवाई की समीक्षा करेगी जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

उपजिलाधिकारी ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि संघर्ष समिति की ग्यारह सूत्री मांगों के निराकरण के लिए प्रशासन अग्रसर है।

समिति द्वारा आठ अप्रैल को मुख्यमंत्री के सामने रखी मांगों में सम्पूर्ण जोशीमठ को आपदा प्रभावित घोषित करते हुए।

प्रभावित वर्गों जैसे व्यवसाइयों, दिहाड़ी मजदूरों, पर्यटन पर निर्भर लोगों तथा कृषकों को हुए नुकसान की भरपाई करने, जोशीमठ भूधंसाव के संदर्भ में देश की शीर्ष आठ संस्थाओं द्वारा किए गए।

अध्ययन की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने, सरकार द्वारा घोषित मुआवजा नीति में होम-स्टे को व्यावसायिक श्रेणी से हटाने, बेघर हुए प्रभावितों के लिए स्थाई पुनर्वास की व्यवस्था होने तक वैकल्पिक व्यवस्था कम से कम साल भर तक चलाने और तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की निर्माण एजेंसी एनटीपीसी कंपनी के साथ हुए।

2010 के समझौते को लागू करना आदि शामिल हैं.इसके अलावा, जोशीमठ के स्थाईकरण और नव निर्माण के कार्यों की निगरानी के लिए समिति बनाने तथा उसमें जोशीमठ बचाओ संघर्ष समि​ति को शामिल करने व सरकार द्वारा दिए जा रहे भवनों के मुआवजा की प्रक्रिया को आसान बनाने की मांग भी शामिल है।

समिति ने राज्य सरकार को चेतावनी दी थी कि उनकी मांगों के समाधान की दिशा में कार्यवाही नहीं किए जाने पर बदरीनाथ यात्रा के दौरान जोशीमठ में चक्काजाम किया जाएगा।

जोशीमठ को बदरीनाथ यात्रा का प्रवेशद्वार कहा जाता है. बदरीनाथ यात्रा 27 अप्रैल को शुरू हो रही है।

You Might Also Like

SIRAbhiyan : 20 लाख नोटिस मतदाताओं तक पहुंच गए

DrugFreeDevbhoomi : ड्रग्स सप्लाई चैन तोड़ने के उठाए ठोस कदम – सीएस

NavitalyaWellness : देहरादून को मिला अपना वेलनेस घर, नवितल्या

LakhpatiDidi : कूड़ा कलेक्शन से लखपति बनीं दून की दीदियां

UttarakhandNews : बिना विलंब राहत एवं बचाव कार्य हो – मुख्यमंत्री

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 22, 2023 April 22, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article chardham yatra begins from today उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आज से चारधाम यात्रा की शुरुआत, कैसी है सरकार की तैयारी:
Next Article chances of rain again in many districts उत्तराखंड के कई जिलों में आज फिर बारिश के आसार:

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AnandBardhan
AnandBardhan : जनजीवन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता 
Uncategorized August 7, 2026
SIRAbhiyan
SIRAbhiyan : 20 लाख नोटिस मतदाताओं तक पहुंच गए
उत्तराखण्ड August 7, 2026
DrugFreeDevbhoomi
DrugFreeDevbhoomi : ड्रग्स सप्लाई चैन तोड़ने के उठाए ठोस कदम – सीएस
देहरादून August 7, 2026
UPICharges2027
UPICharges2027 : UPI पर 2000 रुपये से ज्यादा पेमेंट पर लगेगा चार्ज ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ August 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?