By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: LaRinconada : दुनिया की सबसे ऊंची बस्ती ला रिनकोनाडा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > LaRinconada : दुनिया की सबसे ऊंची बस्ती ला रिनकोनाडा
अंतराष्ट्रीय

LaRinconada : दुनिया की सबसे ऊंची बस्ती ला रिनकोनाडा

दुनिया की सबसे ऊंची बस्ती.

admin
Last updated: 2026/11/13 at 10:42 AM
admin
Share
5 Min Read
LaRinconada
LaRinconada : दुनिया की सबसे ऊंची बस्ती ला रिनकोनाडा
SHARE
Highlights
  • सोने की भूख और मुश्किल जीवन.
  • सांस लेना भी चुनौती.
  • पर्यटकों के लिए चेतावनी

LaRinconada :  दुनिया की सबसे ऊंची बस्ती ला रिनकोनाडा :-  क्या आपको घूमने फिरने का शौक है? माचू पिचू, अमेज़ॅन और दुनिया के कोने कोने में जाना पसंद है? अगर हां, तो पेरू में एक ऐसी जगह है जिसके बारे में सुनकर आपके सारे घूमने के प्लान शायद बदल जाएं. हम बात कर रहे हैं ला रिनकोनाडा की, जो धरती पर सबसे ऊंची स्थायी आबादी वाली बस्ती है.यह जगह आसमान के करीब है, समुद्र तल से बहुत ऊपर. लेकिन यहां का जीवन बिल्कुल भी वैसा नहीं है जैसा आपको इंस्टाग्राम पर ‘शानदार’ दिखता है. असल में, यह एक ऐसी जगह है जहां हवा पतली है, बुनियादी सुविधाएं न के बराबर हैं, फिर भी करीब 50,000 लोग यहां रहते हैं. इसकी वजह है सोना।

Contents
दुनिया की सबसे ऊंची बस्तीसोने की भूख और मुश्किल जीवनसांस लेना भी चुनौतीपर्यटकों के लिए चेतावनी

दुनिया की सबसे ऊंची बस्ती

नासा के साइंस मिशन ने 2019 में ला रिनकोनाडा को ‘दुनिया की सबसे ऊंची बस्ती’ बताया था. नासा ने एक तस्वीर भी जारी की थी जो 1 अगस्त, 2019 को ली गई थी. यह बस्ती एंडीज पहाड़ों में समुद्र तल से करीब 5,000 मीटर ऊपर है. यह माउंट अनानिया के किनारे और ला बेला ड्यूर्मिएंटे नाम के एक ग्लेशियर के नीचे बसी है, जिसका मतलब ‘स्लीपिंग ब्यूटी’ है.नासा ने एक बात और बताई जो आपके घूमने के सपने को तोड़ सकती है. नासा ने कहा, “पेरू के इस शहर में नल का पानी, सीवेज सिस्टम या कचरा निपटान की कोई व्यवस्था नहीं है. फिर भी 50,000 लोग यहां पतली हवा के बीच एक कीमती संसाधन: सोने के लिए रहते हैं।

सोने की भूख और मुश्किल जीवन

यह बस्ती चार दशक पहले एक अस्थायी खनन बस्ती के तौर पर शुरू हुई थी. यही वजह है कि यहां कभी स्थायी शहर जैसी सुविधाएं नहीं लगाई गईं. पुरुष खनिकों को कथित तौर पर खदान में एक बार में 30 दिन तक रहने की इजाजत थी, ताकि वे जितना सोना निकाल सकें, निकाल लें।

उन्हें खदान में काम करने की कोई मजदूरी नहीं मिलती थी, लेकिन वे जितना भी सोना निकालते, उस पर कोई रोकटोक नहीं थी. इसी व्यवस्था के कारण एक ऐसी जगह, जिसे कभी शहर नहीं बनना था, वह एक बस्ती बन गई.2000 के दशक में सोने की कीमतें बढ़ीं, तो यहां की आबादी भी तेजी से बढ़ी. नासा के मुताबिक, 2000 से 2009 तक ला रिनकोनाडा की आबादी में 230 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. बिजली भी 2000 के दशक में ही लगाई गई, लेकिन बाकी मूलभूत सुविधाएं आज भी नदारद हैं. यहां के निवासी अपना कचरा शहर की सीमा के बाहर जलाते या दफनाते हैं।

सांस लेना भी चुनौती

यहां की पतली हवा भी एक बड़ी चुनौती है. नासा ने बताया कि समुद्र तल की तुलना में यहां हर सांस में आधी ऑक्सीजन मिलती है. ऑक्सीजन की कमी के कारण क्रोनिक माउंटेन सिकनेस (CMS) हो सकती है, जिसके लक्षणों में चक्कर आना, सिरदर्द, कानों में घंटियां बजना, धड़कन तेज होना और यहां तक कि दिल का दौरा या मौत भी शामिल है.अनुमान है कि ला रिनकोनाडा में हर चार में से एक व्यक्ति सीएमएस से पीड़ित है. इसी वजह से शोधकर्ता यहां पर्यटकों के तौर पर नहीं, बल्कि कम ऑक्सीजन वाली स्थितियों के इंसानों पर पड़ने वाले अल्पकालिक और दीर्घकालिक प्रभावों का अध्ययन करने के लिए आते हैं।

पर्यटकों के लिए चेतावनी

पेरू वैसे तो माचू पिचू जैसे प्राकृतिक और पुरातात्विक चमत्कारों के लिए जाना जाता है, जो हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. लेकिन ला रिनकोनाडा जैसी हर ऊंची जगह घूमने लायक नहीं होती.ट्रिपसाइडेड की 2025 की रिपोर्ट में ला रिनकोनाडा को 5,100 मीटर की ऊंचाई पर बताया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जो कभी एक छोटा पहाड़ी गांव था, वह 2000 के दशक की शुरुआत में सोने की होड़ के बाद 50,000 से अधिक निवासियों वाला “हिंसक, डिस्टोपियन दुःस्वप्न” बन गया है।

You Might Also Like

RamayanaOscarEntry : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ऑस्कर की रेस में शामिल

WinterStomachProblems : पेट में भी होती है सर्दी, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

GoodTouchBadTouch : टीचर ने अनोखे स्टाइल में गुड टच बेड टच सिखाया

HemaDidi : ‘आप पतले क्यों नहीं हो रहे दीदी!’ , मजेदार चैट

RekhaArya : बबली पर संग्राम – मंत्री रेखा ने गिनाये हरदा की बबलियों के नाम

TAGGED: AndesMountains, ExtremeLivingConditions, HighestHumanSettlement, khojinarad, LaRinconada, LifeAt5100Meters, PeruGoldMine, WorldsHighestCity, WorldsMostExtremePlaces

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 13, 2026 November 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandNews UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने ‘कामधेनुलोक’ का किया लोकार्पण
Next Article OnlineMarriage OnlineMarriage : फटाफट मिलेगी दुल्हन , ऑनलाइन कीजिये रिश्ता पक्का !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RamayanaOscarEntry
RamayanaOscarEntry : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ऑस्कर की रेस में शामिल
महाराष्ट्र November 13, 2026
WinterStomachProblems
WinterStomachProblems : पेट में भी होती है सर्दी, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ November 13, 2026
GoodTouchBadTouch
GoodTouchBadTouch : टीचर ने अनोखे स्टाइल में गुड टच बेड टच सिखाया
राज्य November 13, 2026
HemaDidi
HemaDidi : ‘आप पतले क्यों नहीं हो रहे दीदी!’ , मजेदार चैट
खोजी नारद कहिंन November 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?