WinterStomachProblems : पेट में भी होती है सर्दी, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स : – अकसर लोगों को सर्दी का सीजन पसंद होता है। क्योंकि, इसमें मौसम काफी खुशगवार होता है, जो लोगों में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। हालांकि, इसके साथ ही ये मौसम कई तरह की तकलीफों को भी अपने साथ लाता है। इस मौसम में जरा सी लापरवाही इंसान को शीत की चपेट में ले सकती है। चिकित्सक कहते हैं कि लगातार ठंडी हवा के संपर्क में आने से हमारी छाती ही नहीं बल्कि पेट में शीत बैठ जाती है।
सीने में ठंड बैठने से फैफड़ों में कफ जमा हो जाता है, जो काफी पीड़ा का कारण बनता है। वहीं, अगर पेट में ठंड बैठ जाए तो, इसके कारण पेट दर्द महसूस होने लगता है। इसका सबसे पहला लक्षण ये ही कि, भले ही हमने कुछ खाया ना हो, लेकिन खाली पेट भी उल्टियां होने लगती है। अगर आप खुद या आपकी जान पहचान में कोई भी ऐसी ही किसी समस्या से ग्रस्त हो जाए, तो इससे निपटने के लिए आयुर्वेद में बढ़िया उपचार है। आयुर्वेद चिकित्सक दिलीप सेठी के मुताबिक, सर्दियों में होने वाली पेट से संबंधित बीमारियों के इलाज आयुर्वेद समेत कुछ घरेलू नुस्खों से भी किया जा सकता है। खासबात ये है कि, इस तरह के उपचार के कोई साइडइफेक्ट भी नहीं है।
-सामान्य उबकाई में पेपरमिंट का सेवन हितकर होता है। इसे पान में रखकर सेवन करने से भी लाभ मिलता है।
खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती,जानिए साइंस !
खाना खाने के बाद अक्सर लोगों को नींद आने लगती है. कुछ लोगों का काम करने का मन नहीं करता तो कुछ का ध्यान बार-बार भटकने लगता है और शरीर कुछ देर रेस्ट मोड में जाना चाहता है. खासकर दोपहर का खाना खाने के बाद यह परेशानी ज्यादा महसूस होती है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पेट भरकर खाना खाने के बाद शरीर सुस्त क्यों पड़ने लगता है? आइए समझते हैं कि खाने के बाद सुस्ती क्यों आती है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।
ज्यादा खाना खाने से बढ़ सकती है सुस्ती
जब हम जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं तो पेट को उसे पचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. भारी भोजन करने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता है और शरीर में आलस बढ़ता है. खासकर ज्यादा तेल, घी और कार्बोहाइड्रेट वाले भोजन के बाद कुछ लोगों को सुस्ती ज्यादा महसूस होती है. ऐसे में एक बार में बहुत ज्यादा खाने के बजाय संतुलित मात्रा में भोजन करना बेहतर रहता है. खाने में दाल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन वाली चीजें शामिल करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
शरीर की बॉडी क्लॉक भी है इसकी वजह
खाने के बाद सुस्ती आने का संबंध केवल भोजन से नहीं होता, बल्कि शरीर की बॉडी क्लॉक से भी जुड़ा होता है. हमारा शरीर दिनभर एक तय लय में काम करता है. इसी वजह से दोपहर के समय कई लोगों को स्वाभाविक रूप से नींद महसूस होती है. अगर रात में पर्याप्त नींद नहीं ली गई है तो खाने के बाद यह सुस्ती और ज्यादा बढ़ती है. इसलिए रोजाना पर्याप्त नींद लेना और सोने-जागने का समय नियमित रखना जरूरी है।
ब्लड शुगर और हार्मोन का भी होता है असर
खाना खाने के बाद शरीर भोजन को पचाकर उससे ऊर्जा प्राप्त करता है. इस दौरान ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर में बदलाव होता है. भोजन में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा मीठा या रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट खाने से कुछ लोगों को बाद में थकान महसूस होती है. इसके अलावा, भोजन के बाद शरीर में कुछ ऐसे बदलाव होते हैं जो नींद और आराम से जुड़े संकेतों को प्रभावित करते हैं।
सुस्ती से बचने के लिए क्या करें?
खाने के बाद सुस्ती कम करने के लिए भोजन की मात्रा संतुलित रखें और बहुत ज्यादा तला-भुना या मीठा खाने से बचें. खाने के बाद 10 से 15 मिनट की हल्की वॉक करें. भोजन के तुरंत बाद लेटने के बजाय कुछ देर नॉर्मल एक्टिविटी करें. साथ ही, रात में अच्छी नींद लें और दिनभर पर्याप्त पानी पिएं. अगर हर बार खाना खाने के बाद बहुत ज्यादा नींद आती है, थकान बनी रहती है या चक्कर जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूरी लें।

