By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: BanshidharTiwari : उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार स्थानीय फिल्मकारों को देगा पहचान – बंशीधर तिवारी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > BanshidharTiwari : उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार स्थानीय फिल्मकारों को देगा पहचान – बंशीधर तिवारी
देहरादून

BanshidharTiwari : उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार स्थानीय फिल्मकारों को देगा पहचान – बंशीधर तिवारी

फिल्मकारों को लुभा रही "उत्तराखंड फिल्म नीति"

admin
Last updated: 2026/09/17 at 11:22 AM
admin
Share
5 Min Read
BanshidharTiwari
BanshidharTiwari : उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार स्थानीय फिल्मकारों को देगा पहचान - बंशीधर तिवारी
SHARE
Highlights
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद् द्वारा प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी प्रयास किये जा रहे.
  • इसके साथ ही उत्कृष्ट कलाकारों, तकनीशियनों एवं फिल्म विधा से जुड़े अन्य रचनात्मक व्यक्तियों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा.
  • फिल्म क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को अभिनय, तकनीकी कार्य, फिल्म निर्माण एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

BanshidharTiwari  : उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार स्थानीय फिल्मकारों को देगा पहचान – बंशीधर तिवारी ;-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद् द्वारा प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं।

स्थानीय कलाकारों एवं तकनीशियनों को प्रोत्साहित करने तथा राज्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के लिए उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद् लगातार कार्य कर रहा है।

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद् द्वारा उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 के तहत पहली बार उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार-2024 एवं 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इन पुरस्कारों के माध्यम से वर्ष 2024 एवं 2025 में उत्तराखंड में निर्मित अथवा फिल्मांकित फिल्मों तथा उत्तराखण्ड की क्षेत्रीय बोलियों, हिंदी एवं संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल अन्य भारतीय भाषाओं में बनी फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही उत्कृष्ट कलाकारों, तकनीशियनों एवं फिल्म विधा से जुड़े अन्य रचनात्मक व्यक्तियों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा। पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे।

उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता, हिमालयी पर्वतीय क्षेत्र, नदियां, झील, जंगल, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-20 से 2025-26 तक राज्य में 1,440 से अधिक फिल्मों की शूटिंग/एनओसी से संबंधित गतिविधियां दर्ज की गई हैं। इससे राज्य में फिल्म निर्माण के साथ होटल, परिवहन, कैटरिंग, स्थानीय सेवाओं और अन्य क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।

राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए पात्र फिल्मों को निर्धारित मानकों के अनुसार अनुदान प्रदान किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक 52 फिल्मों को अनुदान दिया गया है। इनमें हिंदी के साथ गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी एवं अन्य उत्तराखण्डी भाषाओं की फिल्में भी शामिल हैं।

वर्ष 2025-26 में अकेले 25 फिल्मों को अनुदान प्रदान किया गया।नई फिल्म नीति-2024 में फिल्म शूटिंग के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था, विभिन्न प्रोत्साहन एवं अनुदान, फिल्म पुरस्कार, प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति, फिल्म सिटी और पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाओं जैसे प्रावधान किए गए हैं। इसका उद्देश्य उत्तराखण्ड को केवल शूटिंग लोकेशन तक सीमित न रखते हुए फिल्म निर्माण के समग्र केंद्र के रूप में विकसित करना है।

उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म-अनुकूल राज्य के रूप में पहचान मिली है। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में राज्य को Most Film Friendly State  तथा 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में Most Film Friendly State – Special Mention से सम्मानित किया गया। नैनीताल, मसूरी, देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी, चकराता, चोपता, हर्षिल, औली, चारधाम क्षेत्र, जिम कॉर्बेट सहित गढ़वाल एवं कुमाऊं के अनेक क्षेत्र प्रमुख फिल्म शूटिंग स्थलों के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।

फिल्म क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को अभिनय, तकनीकी कार्य, फिल्म निर्माण एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फिल्म विधा के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति तथा क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहन देने जैसी पहल से राज्य की स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार-2024 एवं 2025 का पहला आयोजन स्थानीय फिल्मों, भाषाओं, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को सम्मान एवं पहचान देने की महत्वपूर्ण पहल है।

इसके माध्यम से उत्तराखण्ड की फिल्म संस्कृति को नई दिशा देने के साथ राज्य की प्रतिभाओं और यहां की लोक संस्कृति एवं कथानकों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में बनी फिल्मों को पहचान, प्रतिभाओं को सम्मान और फिल्म संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार-2024 एवं 2025 इसी प्रयास की महत्वपूर्ण कड़ी है।

You Might Also Like

DadasahebPhalkeAward : अनंत नाग को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड

SleepCompetition : अनोखा कॉम्पिटिशन, 90 मिनट सो – जीतो लाखों रुपये

RadhaRani : कृष्ण से पहले राधा का नाम क्यों लेते है?

DhamiBirthday : ब्यूरोक्रेसी ने कहा – हैप्पी बर्थडे सीएम सर !

UttarakhandYouth : मुख्यमंत्री ने युवाओं से मांगा “तीन संकल्पों का गुलदस्ता”

TAGGED: #BanshidharTiwari, #FilmTourism, #khojinaradbreakingnews, #UttarakhandCinema, #UttarakhandFilmPolicy, FilmAwards2024, FilmAwards2025, FilmIndustryUttarakhand, FilmPolicy2024, filmshootingUttarakhand, GarhwaliCinema, khojinarad, KumaoniCinema, LocalFilmmakers, UttarakhandArtists, UttarakhandFilmAwards, UttarakhandFilmDevelopmentCouncil, UttarakhandFilms

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 17, 2026 September 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DhamiBirthday DhamiBirthday : ब्यूरोक्रेसी ने कहा – हैप्पी बर्थडे सीएम सर !
Next Article RadhaRani RadhaRani : कृष्ण से पहले राधा का नाम क्यों लेते है?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DadasahebPhalkeAward
DadasahebPhalkeAward : अनंत नाग को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड
मुंबई September 17, 2026
SleepCompetition
SleepCompetition : अनोखा कॉम्पिटिशन, 90 मिनट सो – जीतो लाखों रुपये
Uncategorized September 17, 2026
RadhaRani
RadhaRani : कृष्ण से पहले राधा का नाम क्यों लेते है?
खोजी नारद कहिंन September 17, 2026
DhamiBirthday
DhamiBirthday : ब्यूरोक्रेसी ने कहा – हैप्पी बर्थडे सीएम सर !
उत्तराखण्ड September 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?