AlmoraDM : “कितने का है,प्रस्ताव अभी पास करता हूं” – अंशुल सिंह ,डीएम :- धैर्यवान धामी के ऊर्जावान आईएएस और डीएम अल्मोड़ा का जनता के बीच उनका वर्किंग स्टाइल उन्हें लगातार एक लोकप्रिय जनसेवक बना रहा है। दफ्तर के कमरे की आरामदायक कुर्सी की बजाय किसी भी मौसम और हालात में ज्यादातर समय ग्राउंड जीरो पर सीधे जनता के बीच देने वाले डीएम अंशुल खासकर स्कूल , बुजुर्गों की समस्याओं महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटे नज़र आते हैं। यही वजह है की जिलाधिकारी अंशुल सिंह का निर्णय लेने का अंदाज उन्हें जनता के बीच एक रिश्ता सा जोड़ता दिखाई देता है।
अब बात उस खबर की करते है जहाँ दुगालखोला वार्ड के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की व्यवस्थाओं और समस्याओं को लेकर अधिकारियों से डीएम अंशुल सिंह ने बजट को लेकर भी मौके पर ही जानकारी मांगी। उनका कहना था कि “कितने का बजट है, अभी पास करता हूं, क्या करना है अभी करता हूं।” डीएम के इस तेवर से मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश मिले। अपने डीएम का ऑन द स्पॉट फैसला लेने का यही मिजाज पहाड़ में नागरिकों को पसंद आ रहा है।
आपको बता दें कि निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वार्ड की व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेते हुए जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बारिश के मद्देनजर डीएम ने नालियों, जल निकासी व्यवस्था, सड़कों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए और आमजन को राहत पहुंचाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। डीएम के मौके पर ही समस्याओं के समाधान और बजट संबंधी निर्णय लेने के अंदाज की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

