By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: KumbhMela2027 : कुंभ मेला-2027 की तेज हुई तैयारियां
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > KumbhMela2027 : कुंभ मेला-2027 की तेज हुई तैयारियां
हरिद्वार

KumbhMela2027 : कुंभ मेला-2027 की तेज हुई तैयारियां

मेलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाते समय स्थानीय लोगों के सुझावों.

admin
Last updated: 2026/09/10 at 10:48 AM
admin
Share
3 Min Read
KumbhMela2027
KumbhMela2027 : कुंभ मेला-2027 की तेज हुई तैयारियां
SHARE
Highlights
  • मेलाधिकारी सोनिका ने शंकर आश्रम चौक, अवधूत मंडल मार्ग, भगत सिंह चौक, ज्वालापुर रेलवे स्टेशन तथा जटवाड़ा.
  • शंकर आश्रम चौक एवं अवधूत मंडल मार्ग पर चल रहे सड़क सुधार और फुटपाथ निर्माण कार्यों का निरीक्षण.
  • उन्होंने कहा कि हरिद्वार नगर में प्रमुख मंदिरों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक सुगम पैदल आवागमन सुनिश्चित करने के लिए फुटपाथ निर्माण.

KumbhMela2027 : कुंभ मेला-2027 की तेज हुई तैयारियां :-  कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में अवस्थापना विकास से जुड़े कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने के साथ ही मेला प्रशासन ने स्थानीय लोगों के सुझावों और फीडबैक के अनुरूप योजनाओं को अंतिम रूप देने की पहल तेज कर दी है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, साधु-संतों, व्यापारियों, प्रबुद्धजनों एवं आम नागरिकों से निरंतर संवाद किया जा रहा है, ताकि कुंभ मेला क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य स्थानीय आवश्यकताओं और जनसुविधाओं के अनुरूप हों।

मेलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाते समय स्थानीय लोगों के सुझावों को प्राथमिकता से सुना जाए। उन्होंने कहा कि मेला प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी क्षेत्र में जाकर लोगों से संवाद करें और उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों के अनुरूप कार्यों को बेहतर स्वरूप दें।

मेलाधिकारी सोनिका ने शंकर आश्रम चौक, अवधूत मंडल मार्ग, भगत सिंह चौक, ज्वालापुर रेलवे स्टेशन तथा जटवाड़ा पुल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ ही प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शंकर आश्रम चौक एवं अवधूत मंडल मार्ग पर चल रहे सड़क सुधार और फुटपाथ निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए मेलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से भी कार्यों के संबंध में सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि यातायात के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए स्थानीय लोगों की मांग पर इस क्षेत्र में सड़क के मध्य डिवाइडर की चौड़ाई नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार नगर में प्रमुख मंदिरों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक सुगम पैदल आवागमन सुनिश्चित करने के लिए फुटपाथ निर्माण की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इससे स्थानीय नागरिकों के साथ ही कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।

ज्वालापुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने सड़क सुधार, सौंदर्यीकरण एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरे किए जाएं तथा कार्यों के दौरान स्थानीय नागरिकों की सुविधा और उनके सुझावों का पूरा ध्यान रखा जाए।

इस दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष कुमार सिंह, सीओ यूके मलिक, पीआईयू के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

DigitalArrest : 1 करोड 20 लाख की डिजिटल अरेस्ट का शातिर पश्चिम बंगाल से अरेस्ट

GreenBuildingStandards : सरकारी परिसंपत्तियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाएं – डॉ. आर. राजेश कुमार

WasteManagement2026 : उत्तराखंड में रोजाना 1,930 मीट्रिक टन ठोस कचरा – प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

UttarakhandPolitics : मैं राहुल मियां से कहता हूं… बोले नितिन नवीन

UttarakhandWeather : उत्तराखंड – हिमाचल झूमकर बरसेगा बादल

TAGGED: #HaridwarKumbh, #khojinaradbreakingnews, #Kumbh2027, #KumbhMela, #KumbhMela2027, #ReligiousTourism, #RoadDevelopment, FootpathConstruction, haridwar, HaridwarDevelopment, haridwarnews, khojinarad, KumbhPreparation, MelaAdministration, Sonika, uttarakhand, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 10, 2026 September 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article AlmoraDM AlmoraDM : “कितने का है,प्रस्ताव अभी पास करता हूं” – अंशुल सिंह ,डीएम
Next Article HanumanAnsh2 HanumanAnsh2 : हनुमान अंश 2 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DigitalArrest
DigitalArrest : 1 करोड 20 लाख की डिजिटल अरेस्ट का शातिर पश्चिम बंगाल से अरेस्ट
राज्य September 10, 2026
GreenBuildingStandards
GreenBuildingStandards : सरकारी परिसंपत्तियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाएं – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड September 10, 2026
WasteManagement2026
WasteManagement2026 : उत्तराखंड में रोजाना 1,930 मीट्रिक टन ठोस कचरा – प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
देहरादून September 10, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : मैं राहुल मियां से कहता हूं… बोले नितिन नवीन
उत्तराखण्ड September 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?