By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: अजब-गजब हैं होली के रंग, इस शुभ अवसर पर पढ़ें कथा:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > तत्काल प्रभाव > अजब-गजब हैं होली के रंग, इस शुभ अवसर पर पढ़ें कथा:
तत्काल प्रभाव

अजब-गजब हैं होली के रंग, इस शुभ अवसर पर पढ़ें कथा:

admin
Last updated: 2023/03/06 at 8:20 AM
admin
Share
3 Min Read
holi 2023
holi 2023
SHARE

भारत में मनाए जाने वाले सभी त्यौहार समाज में मानवीय गुणों को स्थापित करके लोगों में प्रेम, एकता एवं सद्भावना को बढ़ाते हैं।

Contents
होली के विभिन्न रूप:कथा होलिका की:आधुनिक होने लगी होली:होली का असली उद्देश्य:

यही कारण है कि भारत में मनाए जाने वाले त्यौहारों एवं उत्सवों को सभी धर्मों के लोग आदर के साथ मिल जुल कर मनाते हैं।

होली के विभिन्न रूप:

होली को लेकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न मान्यताएं हैं और शायद यही विविधता हमें सांस्कृतिक एकता के बंधन में बांधती है।

ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता एवं दुश्मनी भूल कर एक-दूसरे के गले मिलकर फिर से दोस्त बन जाते हैं।

कथा होलिका की:

होलिका दहन समाज की समस्त बुराइयों के अंत का प्रतीक है।

प्राचीन काल में हिरण्यकशिपु नामक एक अत्यंत बलशाली एवं घमंडी राक्षस खुद को ही ईश्वर मानने लगा था।

उसने अपने राज्य में ईश्वर का नाम लेने पर पाबंदी लगा दी थी।

उसका पुत्र प्रह्लाद ईश्वर का परम भक्त था।

प्रह्लाद की ईश्वर भक्ति से क्रुद्ध होकर हिरण्यकशिपु ने उसे अनेक कठोर दंड दिए परंतु भक्त प्रह्लाद ने ईश्वर की भक्ति का मार्ग न छोड़ा।

हिरण्यकशिपु की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती।

हिरण्यकशिपु के आदेश पर होलिका प्रह्लाद को मारने के उद्देश्य से उसे अपनी गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई, किन्तु आग में बैठने पर होलिका तो जल गई परंतु ईश्वर भक्त प्रह्लाद बच गए।

तब से ही होलिका दहन का प्रचलन शुरू हुआ और होली का त्यौहार मनाया जाने लगा।

आधुनिक होने लगी होली:

अन्य त्यौहारों की तरह होली का त्यौहार भी आधुनिक होने लगा है।

रंगों का त्यौहार होने के कारण अब प्राकृतिक रंगों की जगह रासायनिक रंगों का प्रचलन बढ़ गया है।

भांग-ठंडाई और दूसरे नशे प्रयोग किए जाने लगे हैं और लोक संगीत की जगह अश्लिल औण दोहरे अर्थों वाले फिल्मी गानों का प्रचलन दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है।

होली का असली उद्देश्य:

होली केवल मस्ती और हुड़दंग से भरपूर त्यौहार ही नहीं है, बल्कि इस त्यौहार के पीछे अनेक धार्मिक मान्यताएं, परंपराएं और ऐतिहासिक घटनाएं छुपी हैं।

लोक संगीत, नृत्य, नाट्य, लोक कथाओं, किस्से-कहानियों और यहां तक कि मुहावरों में भी होली के पीछे खूबसूरत संस्कार एवं पहलू देखने को मिलते हैं।

होली को आपसी प्रेम एवं एकता का प्रतीक माना जाता है।

यह सभी मतभेदों को भुला कर एक-दूसरे को गले लगाने की प्रेरणा देती है।

इस त्यौहार पर हमें ईर्ष्या, द्वेष एवं कलह आदि बुराइयों को दूर भगाना होगा तभी होली का त्यौहार मनाना सार्थक होगा।

 

You Might Also Like

ScienceStudy2026 : आप कितना जिएंगे ? जवाब DNA में छिपा है

NightShiftLife : स्लीप साइकिल बर्बाद कर रही नाइट शिफ्ट जॉब

GangaBoatWedding : ये तो गजब है – गंगा में नाव पर विदेशी शादी 

AIImpactSummit2026 : ये हैं सबसे महंगी AI चिप्स

CongressProtest : कांग्रेसी प्रदर्शन, खोदा पहाड़ निकली चुहिया- दीप्ति रावत भारद्वाज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 6, 2023 March 6, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article popularity of bajra उत्तराखंड में बाजरा की लोकप्रियता:
Next Article Best No First Deposit Casinos Bonuses 202

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandFestival
UttarakhandFestival : फूलदेई: उत्तराखंड की एक अनोखी लोकपरंपरा
उत्तराखण्ड March 14, 2026
CyberBlackmail
CyberBlackmail : क्या आपकी निजी फोटो-वीडियो से कोई ब्लैकमेल कर रहा है ?
Uncategorized March 14, 2026
InductionRoti
InductionRoti : इंडक्शन चूल्हे पर कैसे बनाएं रोटी ?
तत्काल प्रभाव March 14, 2026
TrumpEconomy
TrumpEconomy : क्या आप जानते हैं कितने कर्जदार हैं अमेरिकी नागरिक ?
Uncategorized March 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?