By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: आर्यन खान की घर वापसी पर फैंस ने मनाया जश्न, कहा-“जन्नत जैसा महसूस हो रहा है”
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > महाराष्ट्र > आर्यन खान की घर वापसी पर फैंस ने मनाया जश्न, कहा-“जन्नत जैसा महसूस हो रहा है”
महाराष्ट्र

आर्यन खान की घर वापसी पर फैंस ने मनाया जश्न, कहा-“जन्नत जैसा महसूस हो रहा है”

admin
Last updated: 2021/10/30 at 9:56 PM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

आर्यन खान की घर वापसी पर फैंस ने मनाया जश्न, कहा-“जन्नत जैसा महसूस हो रहा है”

मुंबई से पार्थो सिल की रिपोर्ट ।

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के घर लौटने पर उनके फैंस ने इसे खास तरीके से मनाया। वह बड़ी संख्या में उनके बंगले के बाहर

Khojinarad
Fans celebrated Aryan Khan’s homecoming, said- “Feeling like paradise”

एकत्रित हुए और नाच-गाकर व पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।

आर्यन खान ड्रग्स केस में आर्थर रोड जेल में 22 दिन रहने के बाद शनिवार को एक विशेष अदालत से जमानत मिलने के बाद आर्यन सुबह करीब 11 बजे जेल से बाहर आए।

इसके बाद सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर शाहरुख खान की गाड़ियों का काफिला उनके बंगले मन्नत पर पहुंचा, वहां उनके सैकड़ों फैंस ने खान परिवार की एक झलक पाने के लिए जुटे थे। उनके समर्थक कार के साथ-साथ चलते हुए कह रहे थे, ”हम शाहरुख को प्यार करते हैं, हम आर्यन को प्यार करते हैं।”

जैसे ही आर्यन बंगले में पहुंचे, प्रशंसकों ने ड्रम की धुनों पर नाचना शुरू कर दिया और पटाखे फोड़े। पुलिस ने भीड़ और मीडिया को काबू में करने के लिए मन्नत के बाहरी इलाकों में अवरोधक लगाए थे। साथ ही पुलिस की तीन गाड़ियां और करीब 30 पुलिसकर्मी वहां पर मौजूद थे। इस महीने आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही बंगले के बाहर डेरा डाले हुए मीडियाकर्मियों ने सुबह पांच बजे ही वहां पहुंचना शुरू कर दिया।

अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास पर सुबह पहुंचे फैंस के एक ग्रुप के एक बैनर में लिखा था, ”आर्यन खान की घर वापसी का स्वागत। मजबूत रहिए प्रिंस आर्यन। सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा।” वहीं एक ने कहा, ” आज हम मन्नत के बाहर खड़े हैं और हम जन्नत जैसा महसूस कर रहे हैं। यह मुश्किल वक्त था। लेकिन शाहरुख और उनका परिवार इससे उभर गया है।

एक कॉरपोरेट कंपनी में नौकरी के लिए साक्षात्कार देने जाने से पहले अपने पसंदीदा अभिनेता का समर्थन करने बांद्रा पहुंची कविता ने कहा कि “इस क्षण को देखना” उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ”यह एक भावुक क्षण है। दोपहर में नौकरी के लिए मेरा साक्षात्कार है लेकिन मैं समय निकालकर यहां आयी हूं ताकि इस क्षण को देख सकूं। हम हमेशा शाहरुख खान के साथ हैं।”

बच्चों, कॉलेज छात्रों से लेकर उम्रदराज दंपतियों को भी आर्यन खान के घर लौटने का जश्न मनाते हुए देखा गया। मन्नत के प्रवेश द्वार तक जाने वाली सड़क लोगों से खचाखच भरी हुई थी। पुलिस और शाहरुख के निजी सुरक्षाकर्मियों को कार को अंदर जाने देने के लिए रास्ता बनाना पड़ा।

अभिनेता के काफिले के बंगले के भीतर जाने के बाद भी उनके कई प्रशंसक इंतजार करते रहे कि शायद शाहरुख एक बार हाथ हिलाकर अपने समर्थकों का अभिवादन करें जैसा कि वह हर साल अपने जन्मदिन पर करते हैं।

इससे पहले शुक्रवार शाम को मन्नत को रोशनी से सजाया गया जो दिखाता है कि आर्यन की रिहाई, दो नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन, चार नवंबर को दिवाली और फिर 13 नवंबर को आर्यन के जन्मदिन के लिए जश्न मनाने की तैयारी है।

You Might Also Like

USSLiberty : USS Liberty मिस्ट्री

RahmanDakait : Dhurandhar 2 में लौटेगा रहमान डकैत !

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

ChathaPachaNetflix : ओटीटी पर धमाका करेगी Roshan Mathew की रेसलिंग ड्रामा

UttarakhandNews : हल्द्वानी मीडिया सेंटर में चिकित्सा शिविर आयोजित

TAGGED: #bollywood, #CMO, #MH police, #NCB, #shahrukh khan, Aryan khan, khoji narad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 30, 2021 October 30, 2021
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कुछ दिनों तक ‘मन्‍नत’ से बाहर नहीं निकलेंगे आर्यन खान! भाई से मिलने मुंबई आ रही हैं सुहाना
Next Article आर्यन खान केस से समीर वानखेड़े की छुट्टी, अब ये धाकड़ अधिकारी करेगा जांच , मुंबई पार्थो सिल ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ChaitraNavratri2026
ChaitraNavratri2026 : हिंदू नव वर्ष (नव संवत्सर): सृष्टि की शुरुआत से नई उम्मीदों तक
राष्ट्रीय March 18, 2026
LPGShortage
LPGShortage : सिलेंडर नहीं मिला तो 10 जुगाड़ आएंगे काम
तत्काल प्रभाव March 18, 2026
ChaitraNavratri2026
ChaitraNavratri2026 : चैत्र नवरात्रि 2026 पूजा विधि सहित पूरी डिटेल
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 18, 2026
JharkhandNews
JharkhandNews : रसगुल्ला खाते ही बन गई आफत, हो गई मौत
तत्काल प्रभाव March 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?