By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandGovernor : युवा अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाएं – राज्यपाल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UttarakhandGovernor : युवा अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाएं – राज्यपाल
उत्तराखण्ड

UttarakhandGovernor : युवा अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाएं – राज्यपाल

राज्यपाल ने अनुसंधान, नवाचार, पेटेंट और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर विशेष बल देते हुए.

admin
Last updated: 2026/08/08 at 10:52 AM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandGovernor
UttarakhandGovernor : युवा अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाएं - राज्यपाल
SHARE
Highlights
  • उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को डेटा सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और उन्नत तकनीकों के क्षेत्र में सक्षम मानव संसाधन तैयार करना होगा.
  • राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों से आग्रह किया कि वे राष्ट्र, प्रदेश, समाज और युवाओं के हित से जुड़े कम-से-कम एक महत्वपूर्ण शोध विषय का चयन करें.
  • बैठक के दौरान कुलपतियों द्वारा विश्वविद्यालयों की उपलब्ध्यिों के अलावा अनुसंधान को बढ़ावा देने, पेटेंट संस्कृति विकसित करने.

UttarakhandGovernor : युवा अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाएं – राज्यपाल :-  राज्यपाल एवं कुलाधिपति  ने उत्तराखण्ड के स्ववित्तपोषित (निजी) विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के प्रथम चरण की बैठक ली, बैठक में 13 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने प्रतिभाग किया।बैठक में राज्यपाल ने कुलपतियों से कहा कि युवाओं को केवल डिग्री देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें रोजगार, उद्योग, समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए पूर्णतः तैयार करना विश्वविद्यालयों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से निकलने वाला प्रत्येक विद्यार्थी एआई सक्षम, उद्योगोन्मुख, कौशलयुक्त तथा सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक होना चाहिए, ताकि वह विकसित भारत-2047, आत्मनिर्भर भारत और भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प में सक्रिय योगदान दे सके।

राज्यपाल ने अनुसंधान, नवाचार, पेटेंट और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर विशेष बल देते हुए कहा कि आज केवल शोध करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शोध को पेटेंट, प्रकाशन और समाजोपयोगी तकनीक में परिवर्तित करना भी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को डेटा सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और उन्नत तकनीकों के क्षेत्र में सक्षम मानव संसाधन तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की श्रेष्ठ उपलब्धियों और नवाचारों को साझा करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जुड़ें तथा अपनी श्रेष्ठ कार्यप्रणालियां, शोध, नवाचार और उपलब्धियां एक-दूसरे के साथ साझा करें, जिससे सभी संस्थानों को प्रेरणा और लाभ मिल सके।

राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों से आग्रह किया कि वे राष्ट्र, प्रदेश, समाज और युवाओं के हित से जुड़े कम-से-कम एक महत्वपूर्ण शोध विषय का चयन करें तथा उस पर दीर्घकालिक एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों के भीतर शोध, नवाचार, प्रयोग, हॉबी और मिशन आधारित कार्य संस्कृति विकसित करनी होगी, ताकि युवा अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाएं और समाज के लिए उपयोगी कार्यों में योगदान दें। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों द्वारा एआई, क्वांटम तकनीक तथा अन्य अत्याधुनिक क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड इन क्षेत्रों में उत्कृष्टता का केंद्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय व्यवसाय और आर्थिक लाभ से आगे बढ़कर समाज, राष्ट्र और मानवता के हित में कार्य करें।

बैठक के दौरान कुलपतियों द्वारा विश्वविद्यालयों की उपलब्ध्यिों के अलावा अनुसंधान को बढ़ावा देने, पेटेंट संस्कृति विकसित करने, उद्योग-अकादमिक सहयोग, राष्ट्रीय स्तर पर साझा शोध व्यवस्था तथा विश्वविद्यालयों के बीच समन्वय से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी राज्यपाल कौशल किशोर शुक्ल, सचिव उच्च शिक्षा डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार, यूपीईएस विश्वविद्यालय देहरादून, इक्फाई विश्वविद्यालय देहरादून, आई.एम.एस. यूनिसन विश्वविद्यालय देहरादून, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय देहरादून, डी.आई.टी. विश्वविद्यालय देहरादून, उत्तरांचल विश्वविद्यालय देहरादून, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून, क्वांटम विश्वविद्यालय रुड़की, रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय देहरादून, सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय देहरादून, कोर विश्वविद्यालय रुड़की तथा डी.बी.एस. ग्लोबल विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपतिगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

1September2026RuleChanges : 1 सितंबर से बदलेंगे ये 5 बड़े नियम

SugarPriceHikeIndia : आसमान छू रही हैं चीनी की कीमतें

NepalFlood2026BankLoss : नेपाल बाढ़ में बह गईं बैंक की तिजोरियां

September2026BollywoodReleases : सितम्बर 2026 में रिलीज होंगी धुआंधार फ़िल्में

ManishaKoiralaNepalFloodAppeal : ‘नेपाल को आपकी जरूरत… मनीषा कोइराला की अपील

TAGGED: #AITraining, #CyberSecurityEducation, #GurmitSingh, #HigherEducationUttarakhand, #khojinaradbreakingnews, #PatentsCulture, #PrivateUniversitiesUttarakhand, #ResearchAndInnovation, #SelfFinancedUniversities, #UttarakhandEducation, #UttarakhandGovernor, #YouthEnergy, dehradunnews, khojinarad, uttarakhandnews, ViksitBharat2047, YouthEmpowerment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 8, 2026 August 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article StudentsProtest : राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान में छात्रों का चौथे दिन भी प्रदर्शन
Next Article CelluliteCauses CelluliteCauses : टीनएजर्स में सेल्युलाइट होने के कारण

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

1September2026RuleChanges
1September2026RuleChanges : 1 सितंबर से बदलेंगे ये 5 बड़े नियम
खोजी नारद कहिंन August 31, 2026
SugarPriceHikeIndia
SugarPriceHikeIndia : आसमान छू रही हैं चीनी की कीमतें
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ August 31, 2026
NepalFlood2026BankLoss
NepalFlood2026BankLoss : नेपाल बाढ़ में बह गईं बैंक की तिजोरियां
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ August 31, 2026
September2026BollywoodReleases
September2026BollywoodReleases : सितम्बर 2026 में रिलीज होंगी धुआंधार फ़िल्में
मुंबई August 31, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?