By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: AnkitaBhandariCase : बुलडोजर चलाने की इतनी जल्दबाजी क्यों हुई ? – कांग्रेस
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > AnkitaBhandariCase : बुलडोजर चलाने की इतनी जल्दबाजी क्यों हुई ? – कांग्रेस
उत्तराखण्ड

AnkitaBhandariCase : बुलडोजर चलाने की इतनी जल्दबाजी क्यों हुई ? – कांग्रेस

आगे करन माहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, देहरादून आईएसबीटी में नाबालिग बच्ची से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला भूल गए.

admin
Last updated: 2026/11/02 at 10:37 AM
admin
Share
2 Min Read
AnkitaBhandariCase
AnkitaBhandariCase : बुलडोजर चलाने की इतनी जल्दबाजी क्यों हुई ? - कांग्रेस
SHARE
Highlights
  • करन माहरा ने आगे कहा कि “बेटी बचाओ” का नारा देने भर से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती.
  • आगे करन माहरा ने ये भी कहा कि धामी जी, आज आप मुख्यमंत्री हैं.
  • कल नहीं भी होंगे. लेकिन सत्ता बदलने से न्याय के सवाल खत्म नहीं होते.

AnkitaBhandariCase :  बुलडोजर चलाने की इतनी जल्दबाजी क्यों हुई ? – कांग्रेस :-  उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने अंकिता भंडारी मामले को लेकर सीएम धामी पर निशाना साधते हुए सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी, उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा पर सवालों से आप बच नहीं सकते! हमारी बहन अंकिता भंडारी की हत्या आपकी सरकार के कार्यकाल में हुई. जनता आज भी पूछ रही है कि रिजॉर्ट पर बुलडोज़र चलाने की इतनी जल्दबाज़ी क्यों हुई? साक्ष्य मिटाने के आरोपों पर स्पष्ट जवाब कहां है? जिस कथित ‘वीआईपी’ की भूमिका को लेकर सवाल उठे, उससे जुड़े हर आरोप की निष्पक्ष जांच और पूरी सच्चाई जनता के सामने कब आएगी?

आगे करन माहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, देहरादून आईएसबीटी में नाबालिग बच्ची से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला भूल गए, जिसमें पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी? चंपावत में आपकी पार्टी के पदाधिकारी पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप और मुकदमा दर्ज होने का मामला भूल गए? बेटियों की सुरक्षा पर भाषण देने वाली सरकार बताए कि सार्वजनिक स्थानों तक पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है?

करन माहरा ने आगे कहा कि “बेटी बचाओ” का नारा देने भर से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती. पीड़ित परिवारों को न्याय, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा चाहिए. किसी आरोपी का राजनीतिक रसूख न्याय की राह में बाधा नहीं बनना चाहिए. अपराधी कोई भी हो, उसका संबंध किसी भी दल से हो, कानून सब पर समान रूप से लागू होना चाहिए।

आगे करन माहरा ने ये भी कहा कि धामी जी, आज आप मुख्यमंत्री हैं, कल नहीं भी होंगे. लेकिन सत्ता बदलने से न्याय के सवाल खत्म नहीं होते. हमारा संकल्प है कि सरकार बदलेगी तो अंकिता प्रकरण में कथित ‘वीआईपी’ की भूमिका और साक्ष्य मिटाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराएंगे. जिसकी भी संलिप्तता प्रमाणित होगी, उसे कानून के कठघरे में लाया जाएगा. उत्तराखंड की बेटियों को न्याय दिलाने की आवाज़ न दबेगी, न थमेगी।

You Might Also Like

SanjayGuptaDeathNews : ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन

Diwali2026 : दिवाली से पहले 128 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

Dhanteras2026 : धनतेरस की रात जानें हर दीये का धार्मिक महत्व

PlantSeedInEye : आंख के अंदर उग गया पौधा

RamayanaMovie : एडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ पर बरस रहा पैसा

TAGGED: #AnkitaBhandariCase, #pushkarsinghdhami, #VIPControversy, AnkitaBhandariJustice, BulldozerActionControversy, CongressLeaderKaranMahara, khojinarad, uttarakhandcongress, UttarakhandCrimeNews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 2, 2026 November 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandPolice UttarakhandPolice : मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण
Next Article UttarakhandHelicopterRules UttarakhandHelicopterRules : उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर के लिए नया नियम लागू

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

SanjayGuptaDeathNews
SanjayGuptaDeathNews : ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन
महाराष्ट्र November 2, 2026
Diwali2026
Diwali2026 : दिवाली से पहले 128 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
खोजी नारद कहिंन November 2, 2026
Dhanteras2026
Dhanteras2026 : धनतेरस की रात जानें हर दीये का धार्मिक महत्व
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ November 2, 2026
PlantSeedInEye
PlantSeedInEye : आंख के अंदर उग गया पौधा
Uncategorized November 2, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?