RamayanaMovie : एडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ पर बरस रहा पैसा :- रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल जैसे कई दिग्गज सितारों से सजी ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है. फिल्म 5 नवंबर को बड़े पर्दे पर आएगी. आज के बाद इसकी रिलीज़ में पूरे तीन दिनों का वक्त है. पर अभी से ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ के साढ़े 8 लाख (ब्लॉक सीट के साथ) से ज्यादा टिकटों की बुकिंग हो गई है. इन टिकटों की कीमत 37 करोड़ रुपये से ज्यादा है. यानी रिलीज़ से कई दिनों पहले ही फिल्म ने पहले दो दिनों यानी 5 और 6 नवंबर की बुकिंग से बंपर कलेक्शन कर लिया है।
रामायण‘ की एडवांस बुकिंग मेकर्स ने रिलीज़ से 15 दिनों पहले ही ओपन कर दी थी. इसका फायदा भी अब नज़र आ रहा है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की इस ‘रामायण’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिलता नज़र आ रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले तीन दिनों में इसकी बुकिंग में और भी इजाफा होगा।
सैकनिल्क के मुताबिक 5 नवंबर यानी पहले दिन ही फिल्म के 24.15 करोड़ रुपये के टिकट (ब्लॉक सीट के साथ) और बिना ब्लॉक सीट के 20.32 करोड़ रुपये के टिकट बुक हुए हैं. बुक हुए टिकटों के नंबर की बात करें तो 1 नवंबर रात साढ़े 9 बजे तक 5.51 लाख टिकट (ब्लॉक सीट के साथ) और 4.58 लाख टिकट बिना ब्लॉक सीट के बुक हुए. ये बुकिंग पहले दिन के 13,317 शोज़ के लिए हुई हैं।
दूसरे दिन के लिए फिल्म के अब तक 3.01 लाख (ब्लॉक सीट के साथ) और 2.28 लाख बिना ब्लॉक सीट वाले टिकट बुक हुए हैं. इससे मेकर्स को 12.95 करोड़ रुपये (9.93 करोड़) की कमाई हुई है.अभी तक कुल मिलाकर फिल्म के 8.52 लाख टिकट (बिना ब्लॉक सीट 6.86 लाख) बुक हुए हैं, जिससे मेकर्स की 37.10 करोड़ रुपये (बिना ब्लॉक सीट वाले टिकटों से 30.24 करोड़) की कमाई हो गई है. शोज़ की टोटल संख्या 24,793 है. अभी ऑक्यूपेंसी 16% है।
ओवरसीज में बुकिंग कैसी हो रही?
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ साथ ओवरसीज यानी विदेश में भी इसकी बुकिंग अच्छी चल रही है. 31 अक्टूबर तक नॉर्थ अमेरिका में फिल्म के 1 मिलियन डॉलर (9.49 करोड़ से ज्यादा) से ज्यादा के टिकटों की बिक्री हो गई थी. वहीं अन्य देशों में कुल मिलाकर इसकी प्री सेल 3.5 मिलियन डॉलर (33.22 करोड़ रुपये) तक जा पहुंची है. इसमें सभी डेट्स के शोज शामिल हैं।

