By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: kanyakumari : क्यों कहते हैं कन्या कुमारी? जानें पौराणिक कथा 
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > kanyakumari : क्यों कहते हैं कन्या कुमारी? जानें पौराणिक कथा 
Uncategorized

kanyakumari : क्यों कहते हैं कन्या कुमारी? जानें पौराणिक कथा 

क्षिण भारत आखिरी छोर तमिलनाडु में स्थित कन्या कुमारी एक ऐसा पावन शक्तिपीठ है.

admin
Last updated: 2026/03/21 at 11:11 AM
admin
Share
5 Min Read
kanyakumari
kanyakumari : क्यों कहते हैं कन्या कुमारी? जानें पौराणिक कथा 
SHARE
Highlights
  • देवी कन्याकुमारी की पौराणिक कथा.
  • हिंदू मान्यता के अनुसार पौराणिक काल में बाणासुर नाम के राक्षस ने कठिन तपस्या करके देवों के देव महादेव को प्रसन्न कर लिया.
  • इसके बाद सभी देवतागण श्री हरि के पास मदद मांगने के लिए गये.

kanyakumari : क्यों कहते हैं कन्या कुमारी? जानें पौराणिक कथा :-  हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु के चक्र से सती के अंग जहां.जहां पर कट कर गिरे, वे सभी स्थान शक्तिपीठ में स्थापित हो गये. भारत के दक्षिणी छोर पर स्थित कुमारी अम्मन या फिर कहें कन्या कुमारी का मंदिर भी एक ऐसा शक्तिपीठ है, जिसकी महिमा का वर्णन पौराणिक काल से होता चला आ रहा है. देवी कन्या कुमारी के प्राकट्य की कथा और उनकी पूजा का महत्व जानने के लिए पढ़ें ये लेख।

Contents
देवी कन्याकुमारी की पौराणिक कथाकन्या कुमारी का धार्मिक महत्व

दक्षिण भारत आखिरी छोर तमिलनाडु में स्थित कन्या कुमारी एक ऐसा पावन शक्तिपीठ है जो तीन बड़े समुद्र – हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है. माता के इस मंदिर को कन्या तीर्थ के नाम से भी जाना जाता है, जबकि स्थानीय लोग उन्हें कुमारी अम्मन और भगवती अम्मन के रूप में पूजते हैं।

देवी कन्या कुमारी का यह पावन धाम देश के 108 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है. मान्यता है कि कभी इसी पावन स्थान पर सती का पृष्ठभाग गिरा था. बहरहाल, पौराणिक मान्यता के अनुसार कन्या कुमारी का प्राकट्य कब और कैसे हुआ? शक्ति के इस दिव्य धाम का क्या धार्मिक महत्व है, आइए इसे विस्तार से जानते हैं।

देवी कन्याकुमारी की पौराणिक कथा

हिंदू मान्यता के अनुसार पौराणिक काल में बाणासुर नाम के राक्षस ने कठिन तपस्या करके देवों के देव महादेव को प्रसन्न कर लिया. भगवान शिव ने उससे वरदान मांगने को कहा. इसके बाद बाणासुर ने भगवान शिव से अपनी मृत्यु कुंआरी कन्या के अलावा किसी दूसरे से न होने वरदान प्राप्त कर लिया. भगवान शिव के इस वरदान को पाने के बाद बाणासुर ने तीनों लोगों में उत्पात मचा दिया।

इसके बाद सभी देवतागण श्री हरि के पास मदद मांगने के लिए गये. तब भगवान विष्णु ने उन्हें यज्ञ करने को कहा. मान्यता है कि देवताओं द्वारा किए गये यज्ञ की अग्नि से देवी दुर्गा का एक अंश कुंवारी कन्या के रूप में प्रकट हुआ. मान्यता है कि देवी कन्या कुमारी ने भगवान शिव से विवाह की कामना करते हुए कठिन तप किया, जिससे प्रसन्न होकर महादेव ने उन्हें वरण करने के लिए हामी भर दी।

जब यह बात देवताओं को पता चली तो चिंतित हो गए क्योंकि बाणासुर का वध कुमारी कन्या ही कर सकती थी. इसके बाद देवताओं ने अपनी चिंता देवर्षि नारद से कही तो उन्होंने इसकी युक्ति निकालने का आश्वासन दिया।

मान्यता है कि जब महादेव कुवारी कन्या से विवाह के लिए जाने लगे तो देवर्षि नारद ने उन्हें तब तक रोके रखा जब तक उनके विवाह का शुभ मुहूर्त निकल नहीं गया. विवाह का मुहूर्त निकल जाने के बाद विवाह की सारी सामग्री समुद्र में फेंक दी गई. मान्यता यह भी है कि देवी ने क्रोधित होकर सारी भोजन एवं अन्य सामग्री को रेत और सीपियों में बदल जाने का श्राप दे दिया था।

भगवान शिव से विवाह न हो पाने के बाद देवी कन्या कुमारी एक बार फिर अपनी तपस्या में लीन हो गईं. मान्यता है कि देवी के तप और सौंदर्य की प्रसिद्धि जब बाणासुर के कानों तक पहुंची तो वह उनके पास पहुंच गया और उनसे विवाह करने के लिए हठ करने लगा।

जब बाणासुर देवी कन्याकुमारी को हठपूर्वक अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा तो देवी क्रोधित हो गईं. इसके बाद बाणासुर और कन्याकुमारी के बीच भयंकर युद्ध हुआ. जिसके अंत में देवी कन्याकुमारी ने बाणासुर का वध किया. बाणासुर के वध से देवताओं को भले मुक्ति मिल गई लेकिन महादेव के इंतजार करने वाली देवी कन्या कुमारी आजीवन कुंवारी ही रह गईं।

कन्या कुमारी का धार्मिक महत्व

पौराणिक मान्यता के अनुसार देवी कन्याकुमारी की मूर्ति की स्थापना भगवान परशुराम ने की थी. हिंदू मान्यता के अनुसार देवी कलयुग के अंत तक पृथ्वी पर वास करेंगी. देवी दुर्गा का अंश मानी जाने वाली कन्या कुमारी के बारे में मान्यता है कि यहां स्नान करने वाला व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो जाता है और उस पर भगवती अम्मन की हर समय कृपा बनी रहती है।

You Might Also Like

NiraiMataTemple : घना जंगल, पहाड़ी, सुबह का अंधेरा, भक्तों की भीड़

LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी

24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज

NiraiMataTemple : यहां महिलाएं नहीं रख सकती कदम !

DelhiDehradunExpressway : PM मोदी करेंगे दिल्ली- दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

TAGGED: #IndianMythology, #IndiaTourism, #khojinaradbreakingnews, #ReelsIndia, #ShaktiPeeth, #TrendingIndia, #YouTubeShorts, devimata, dharmikvideo, indianviral, kanyakumari, kanyakumaritemple, khojinarad, spiritual_india, templestory, viraldharmik, viralkatha

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 21, 2026 March 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Dhurandhar2BoxOffice Dhurandhar2BoxOffice : रणवीर सिंह बनने जा रहे हैं देश के हीरो नबंर 1
Next Article BurhanpurNavratriGadiMela BurhanpurNavratriGadiMela : अनोखी परंपरा: भगत खींचता है लोगों से भरी गाड़ियां

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NiraiMataTemple
NiraiMataTemple : घना जंगल, पहाड़ी, सुबह का अंधेरा, भक्तों की भीड़
छत्तीसगढ़ March 26, 2026
DeepThinkingLoss
DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का
हेल्थ March 26, 2026
LoksabhaSeatsIncrease
LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी
तत्काल प्रभाव March 26, 2026
24KGoldRate
24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज
खोजी नारद कहिंन March 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?