By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: WomenNeedMoreSleep : महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा नींद की क्यों जरूरत ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > WomenNeedMoreSleep : महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा नींद की क्यों जरूरत ?
Uncategorized

WomenNeedMoreSleep : महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा नींद की क्यों जरूरत ?

मल्टीटास्किंग और दिमाग की जटिलता.

admin
Last updated: 2026/03/06 at 10:34 AM
admin
Share
4 Min Read
WomenNeedMoreSleep
WomenNeedMoreSleep : महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा नींद की क्यों जरूरत ?
SHARE
Highlights
  • हार्मोनल बदलाव.
  • नींद की खराब गुणवत्ता.
  • मानसिक स्वास्थ्य और तनाव.

महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा नींद की क्यों जरूरत ? :-  अक्सर घरों में देखा जाता है कि दिनभर की भागदौड़ के बाद महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा थकान महसूस करती हैं। यह सच भी है और साइंस इस बात की पुष्टि भी करती है कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा नींद की जरूरत होती है।यह केवल आलस या आराम का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई अहम कारण छिपे हैं। आइए समझते हैं कि क्यों महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा नींद की जरूरत होती है।

Contents
मल्टीटास्किंग और दिमाग की जटिलताहार्मोनल बदलावनींद की खराब गुणवत्तामानसिक स्वास्थ्य और तनावबेहतर नींद के लिए क्या करें?

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

मल्टीटास्किंग और दिमाग की जटिलता

नींद के दौरान सबसे जरूरी फंक्शन दिमाग को रिपेयर करने और रिजुविनेट करने का अवसर देना है। रिसर्च बताते हैं कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में मल्टीटास्किंग ज्यादा करती हैं। वे एक ही समय में घर, बच्चों, ऑफिस और भविष्य की योजनाओं के बारे में सोचती हैं।जब दिमाग का इस्तेमाल ज्यादा जटिल तरीके से और लंबे समय तक किया जाता है, तो उसे रिकवरी के लिए ज्यादा समय की जरूरत होती है। महिलाओं का दिमाग दिन भर में अधिक ऊर्जा खर्च करता है, इसलिए उन्हें गहरी नींद की ज्यादा जरूरत होती है।

हार्मोनल बदलाव

महिलाओं का शरीर जीवन के अलग-अलग स्टेज में बड़े हार्मोनल बदलावों से गुजरता है। पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन्स का स्तर ऊपर-नीचे होता रहता है। इस दौरान शरीर का वजन बढ़ना और शारीरिक बदलाव थकान को बढ़ा देते हैं।

मेनोपॉज- इस अवस्था में हॉट फ्लैशेस और पसीना आने जैसी समस्याओं के कारण नींद बार-बार टूटती है, जिससे शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता है।

नींद की खराब गुणवत्ता

महिलाओं की नींद पुरुषों की तुलना में ज्यादा कच्ची होती है। वे घर की आहटों, बच्चों के रोने या किसी भी छोटी हलचल पर जल्दी जाग जाती हैं। इसके अलावा, महिलाएं इनसोम्निया और रेस्टलेस लेग सिंड्रोम जैसी समस्याओं से ज्यादा प्रभावित होती हैं। बार-बार नींद टूटने के कारण उन्हें उस डीप स्लीप का फायदा नहीं मिल पाता, जो शरीर की मरम्मत के लिए जरूरी है। इसीलिए, वे सुबह उठकर भी थकान महसूस करती हैं और उन्हें ज्यादा समय तक सोने की जरूरत महसूस होती है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे

मानसिक स्वास्थ्य और तनाव

सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते महिलाएं अक्सर मानसिक स्ट्रेस और एंग्जायटी का ज्यादा अनुभव करती हैं। तनाव सीधे तौर पर नींद को प्रभावित करता है। जब दिमाग शांत नहीं होता, तो शरीर को रिलैक्स होने में ज्यादा समय लगता है। पूरी नींद न मिलने पर यह तनाव और बढ़ जाता है, जो एक साइकिल की तरह चलता रहता है।

बेहतर नींद के लिए क्या करें?

महिलाओं के लिए नींद की कमी केवल थकान तक सीमित नहीं है, यह दिल की बीमारियां, एंग्जायटी और डिप्रेशन के खतरे को भी बढ़ा सकती है। इसलिए-सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल बंद कर दें। चाय या कॉफी दोपहर के बाद न पिएं।

You Might Also Like

UttarakhandNews : वर्षा जल संचयन को बढ़ावा जरूरी – मुख्य सचिव

SSPDehradun : ट्रैफिक सुधारने सड़क पर उतरे SSP प्रमेन्द्र डोभाल

UttarakhandExhibition : धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” का भव्य मंच तैयार

UttarakhandDevelopment : पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. आर. राजेश कुमार

MahilaAayogAapkeDwaar :”महिला आयोग आपके द्वार” 9 मार्च से शुरू

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #SleepWell, DeepSleepWomen, HormonesSleepWomen, InsomniaWomen, khojinarad, MenopauseSleepIssues, MenVsWomenSleep, MultitaskingBrainSleep, Needsleep, RestlessLegsWomen, SleepDeprived, SleepyGirl, WhyWomenSleepMore, WomenNeedMoreSleep, WomenSleepScience, WomenSleepTips

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 6, 2026 March 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DelhiMissingPersons DelhiMissingPersons : Delhi से आखिर कहां गायब हो रहे बच्चे और महिलाएं?
Next Article IranUSWar IranUSWar : जारी जंग के बीच इंडिया विक्स की चर्चा क्यों ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandNews
UttarakhandNews : वर्षा जल संचयन को बढ़ावा जरूरी – मुख्य सचिव
हरिद्वार March 6, 2026
SSPDehradun
SSPDehradun : ट्रैफिक सुधारने सड़क पर उतरे SSP प्रमेन्द्र डोभाल
खोजी नारद कहिंन March 6, 2026
UttarakhandExhibition
UttarakhandExhibition : धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” का भव्य मंच तैयार
देहरादून March 6, 2026
UttarakhandDevelopment
UttarakhandDevelopment : पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. आर. राजेश कुमार
देहरादून March 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?