GodGifted : फरवरी में पैदा होने वाले बच्चे क्यों कहलाते हैं God Gifted ? :- फरवरी का महीना भले ही सबसे छोटा होता है, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में पैदा होने वाले बच्चे सबसे खास होते हैं और बड़े-बड़े काम करने की क्षमता रखते हैं। वैसे तो अलग-अलग महीने में जन्म लेने वाले बच्चों की अपनी अलग खूबी होती है लेकिन फरवरी में जन्म लेने वाले बच्चे गॉड गिफ्टेड कहलाते हैं। इसकी वजह यह है महीना नहीं बल्कि उनकी पर्सनालिटी और व्यावहारिक खूबियां से जुड़ी है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
बहुत ही कम लोग जानते हैं की फरवरी में जन्मे बच्चे बहुत खास होते हैं और उनकी मौजूदगी ही माहौल को सकारात्मक और ऊर्जावान बना देती है। अगर आपके बच्चे का जन्म भी फरवरी में हुआ है, तो मुझे लगता है कि आपको जरूर जानना चाहिए कि आपका बच्चा कितना स्पेशल है और कौन सी ऐसी बातें हैं जो उसे स्पेशल बनाती हैं।
ऐसा कहा जाता है कि अगर दूसरों की भावनाओं को समझने की सबसे ज्यादा भावना किसी में सबसे ज्यादा है, तो वे फरवरी में जन्म लेने वाले बच्चे ही हैं। यह दिल के बहुत साफ होते हैं और दूसरों का दर्द समझते हैं जरूरतमंदों की सहायता करके यह सुकून महसूस करते हैं इसलिए यह अक्सर दोस्ती के बहुत पक्के हैं और भरोसेमंद साबित होते हैं।
फरवरी में जन्म लेने वाले बच्चों में क्रिएटिविटी फूट-फूट कर भरी होती है। चाहे कला, संगीत, लेखन हो या कोई नया रचनात्मक आइडिया उनका यह सब देखने का अलग ही एक नजरिया होता है। इसी वजह से यह भीड़ से अलग दिखाई पड़ते हैं और अपनी सोच से लोगों को प्रभावित करते हैं।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
फरवरी में पैदा होने वाले बच्चे अपनी शर्तों पर जीते हैं। यह परंपराओं को मानते तो जरूर हैं परंतु आंख मूंदकर किसी भी बात पर यूं ही भरोसा नहीं कर लेते। अपनी स्वतंत्रता और अलग विचारों के कारण ही यह अपनी एक अलग खासियत रखते हैं।
इन बच्चों में एक किया है खास बात जरूर है कि यह दूरदर्शी सोच रखते हैं इन्हें पहले से ही चीजों का अंदाजा होता है। इनकी gut feeling काफी मजबूत होती है और यह सही निर्णय भी ले पाते हैं इसी कारण भी लोगों इनके निर्णयों पर भरोसा करते हैं।
फरवरी में जन्म लेने वाले बच्चे गहराई और ईमानदारी पसंद होते हैं। यह दिखावा पसंद नहीं होते और अपने पसंदीदा लोगों के प्रति समर्पित रहते हैं। यह भरोसेमंद होते हैं और अपनी दोस्ती और प्यार को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं।

